Just In
- 2 hrs ago Aaj Ka Rashifal 24th April: इन राशि वालों को मिलेगा आज भाग्य का पूरा सपोर्ट, बदलेगी इनकी जिंदगी
- 8 hrs ago Happy Birthday Sachin Tendulkar Wishes: अपने फेवरेट सचिन के 51वें जन्मदिन के मौके पर शेयर करें ये संदेश
- 9 hrs ago Hashimoto : एक्ट्रेस स्मृति खन्ना को प्रेग्नेंसी में हुई ये खतरनाक बीमारी, सीधा गर्भाशय पर करती है हमला
- 10 hrs ago नींद में आंखे खोलकर बोलते हैं विक्की कौशल, कितना खतरनाक हो सकता है ये स्लीपिंग डिसऑर्डर!
Don't Miss
- Technology लैपटॉप की लाइफ दुगनी हो जाएगी अगर ये टिप्स फॉलो करेंगे
- News राजौरी हत्याकांड के पीछे आतंकी अबू हमजा, पुलिस ने किया 10 लाख के इनाम का ऐलान
- Education UK Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट कब आएगा? चेक करें डेट और टाइम
- Movies मलाइका अरोड़ा के इन 8 कटिंग ब्लाउज को करें ट्राई, 500 की साड़ी में भी लगेगी हजारों की डिजाइनर साड़ी
- Automobiles KIA की इस कार को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग्स, भरपूर सुरक्षा सुविधाओं से है लैस
- Travel IRCTC का मानसखंड यात्रा टूर पैकेज, देवभूमि उत्तराखंड के ऐतिहासिक मंदिरों में करें दर्शन
- Finance Aadhaar Card: कहीं आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ, ऐसे करें तुरंत चेक
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
सेब का जूस पीने से होते हैं ये 10 फायदे
सेब में बहुत से जरुरी पोषण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिये अति आवश्यक हैं। कई लोगों को सेब की बजाए उसका जूस पीना ज्यादा पसंद होता है।
अगर आप रोजाना एक सेब नहीं पा रहे हैं तो उसका रस निकाल कर जरुर पियें। आप इसे चाहे साबुत ही खाएं या फिर चाहे इसका जूस निकाल कर पियें, उसके पोषण में कोई कमी नहीं आएगी।
सेब के छिलके में छुपे हुए हैं ये लाभकारी 12 गुण
एक गिलास सेब का जूस पीने से शरीर में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी पूरी होती है। इसमें बिल्कुल भी कोलेस्ट्रॉल नहीं होता जिस कारण यह सबसे उपयुक्त फल माना जाता है।
आप को रोजाना ब्रेकफास्ट में एक गिलास सेब का रस जरुर पीना चाहिये। अगर आप को इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में पता चल जाए तो आप इसे कभी भी नज़रअंदाज नहीं कर पाएंगे। अब आइये जानते हैं सेब के जूस पीने के फायदे क्या हैं!
सेब खाने के 15 बेहतरीन फायदे
हृदय को स्वस्थ बनाएं
सेब के अंदर एंटीऑक्सीडेंट्स - पॉलीफिनॉल और फ्लेवोनॉयड्स होते हैं जो दिल के लिये अच्छे माने जाते हैं। इसके अलावा इसमें पोटैशियम भी होता है जो कि हृदय के लिये काफी फायदेमंद मिनरल है।
अस्थमा से बचाए
सेब में फ्लेवोनॉयड होता है जो कि अस्थमा से बचाव करता है। यह फेफड़ों को मजबूत बनाता है और उसे सही रूप से काम करने में मदद करता है।
लीवर साफ करे
सेब में क्षारीय तत्व होता है जो कि लीवर से विनाशकारी विषाक्त पदार्थों को निकालता है। सेब के छिलके में पैक्टिन होता है जो कि पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करे
शरीर में अधिक खराब कोलेस्ट्रॉल होने की वजह से हृदय की तमाम बीमारियां होती हैं। सेब के रस को पी कर आप कोलेस्ट्रॉल की बीमारियों से दूर हो सकते हैं।
हड्डियों को मजबूत बनाए
सेब के रस में विटामिन सी, आयरन, बोरोन आदि होते हैं जो कि एक साथ मिल कर हड्डी मजबूत बनाते हैं।
प्रतिरक्षा प्रणाली को मजूबत बनाए
सेब के रस में ढेर सारा विटामिन सी होता है जो कि प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। साथ ही शरीर को बैक्टीरिया और कीटाणुओं से लड़ने में मदद करता है।
कैंसर से रोकथाम
सेब का जूस हमें ट्यूमर और कैंसर से बचाता है, जिसमें खासतौर पर वह हमें फेफड़ों के कैंसर से बचाता है।
कब्ज से भी बचाए
सेब में सोरबिटॉल होता है जो कि कब्ज से राहत दिलाता है।
इसके सौंदर्य लाभ
इसका रस बालों और त्वचा के लिये काफी फायदेमंद है। इसका रस खुजली, सूजन, फटी त्वचा और झुर्रियों के इलाज में प्रयोग किया जाता है। बालों में रूसी दूर करने के लिये उस पर सेब का रस लगाएं और फिर घंटो के बाद बाल धोएं।
आंखों की रौशनी बढ़ाए
सेब के रस में विटामिन ए होता है जो कि आंखों की रौशनी बढाने में मददगार है। इसके अलावा यह आंखों के अन्य रोगों से भी छुटकारा दिलाता है।