Just In
- 13 min ago गर्मी में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर किसी को पसंद आएगी मैंगो स्टफ्ड मलाई कुल्फी, यह रही रेसिपी
- 13 hrs ago Blackheads Removal Tips: नहीं निकल रहे हैं ठुड्डी पर धंसे हुए ब्लैकहेड्स? 5 मिनट में ये नुस्खें करेंगे काम
- 13 hrs ago आम पन्ना से 10 गुना ज्यादा ठंडक देता है इमली का अमलाना, लू से बचने का है देसी फार्मूला
- 15 hrs ago रूबीना दिलैक ने शेयर किया स्तनपान से जुड़ा दर्दनाक एक्सपीरियंस, नई मांए ने करें ये गलती
Don't Miss
- Technology Samsung Galaxy F15 5G का भारत में नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत, ऑफर और उपलब्धता
- News इराक में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स के सैन्य ठिकाने पर भीषण हमला, अमेरिका ने हाथ होने से किया इनकार
- Movies Bollywood Hindi News Live: BMCM की हुई हाफ सेचंरी, गोविंदा की भांजी की शादी की रस्में शुरू
- Education UP Board 12th Result 2024: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 कल 2 बजे आयेगा, यहां देखें UPMSP Result डाउनलोड लिंक
- Travel हनुमान जयंती : वो जगहें जहां मिलते हैं हनुमान जी के पैरों के निशान
- Finance Employee Count: देश की टॉप IT कंपनियों में कम हो गए 63,759 कर्मचारी, जानें किस कंपनी में कितने लोग हुए कम
- Automobiles 3 करोड़ की कार में वोट डालने पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार Dhanush, फैंस ने किया स्वागत
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
पेट के अल्सर से लेकर त्वचा बनाता है सुंदर पत्तागोभी का पानी
पत्ता गोभी में विशेष मनमोहक सुगन्ध 'सिनीग्रिन' ग्लूकोसाइड के कारण होती है। यह पोष्टिक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन 'ए' और 'सी' तथा कैल्शियम, फास्फोरस मिनरल्स होते है। इसका उपयोग सब्जी और सलाद के रूप में किया जाता है। आपको जान कर हैरानी होगी कि इसमें दूध के बराबर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूत बनता है। पत्ता गोभी का पानी पीने से शरीर केकई रोग अपने आप ही ठीक हो जाते हैं। तो आइये जानते हैं क्यों है इसका पानी पीना फायदेमंद?
इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व
1.कैल्शियम,
मैग्नीशियम,
और
पोटेशियम
पत्ता
गोभी
में
पाए
जाने
वाले
खनिज
तत्व
जैसे
कैल्शियम
,
मेग्निश्यम
तथा
पोटेशियम
आदि
हड्डी
की
मजबूती
में
योगदान
प्रदान
करते
हैं।
इसका
नियमित
सेवन
हड्डी
को
कमजोर
नहीं
होने
देता
और
जोड़ों
के
दर्द
,
अर्थराइटिस
आदि
से
बचाव
होता
है।
2. विटामिन ए
विटामिन ए हड्डियों और दांतों को मजबूत करता है। विटामिन ए संक्रमण के खिलाफ शरीर की इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है। यह न केवल आपके शरीर में प्रवेश करने से रोगाणुओं को रोकता है, बल्कि यह भी संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी सहायता कर सकता है। यह आपकी आंखों को हल्के बदलावों से समायोजित करने में सक्षम बनाता है।
3. बी विटामिन
विटामिन बी बालों, त्वचा, लिवर और आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन बी मेटॉबालिज्म बढ़ाता है। यह पोषण को ऊर्जा में बदलने के काम करता है। हमारी कोशिकाओं में पाए जाने वाले जीन डीएनए को बनाने और उनकी मरम्मत में सहायता करता है।
4. विटामिन सी
इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो बॉडी की इम्युनिटी को मजबूत करता है। यही नहीं विटामिन सी की मदद से शरीर को डिटॉक्सिफाई किया जा सकता है। इससे एलर्जी की समस्या भी कम होती है। पत्ता गोभी में संतरे की तुलना में विटामिन सी अधिक पाया जाता है। जिससे गठिया और त्वचा रोग नहीं होते हैं
5. विटामिन के
पत्ता गोभी में विटामिन के अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह चोट लगने पर बहने वाले खून को जमाने में मदद करता है। इसके रोजाना सेवन से किसी दुर्घटना से आसानी से बचा जा सकता है। इसके सेवन से चोट लगने पर रक्त का रिसाव ज्यादा नहीं होता। विटामिन के में ऐसे कैल्शियम और खनिज होते हैं जो शरीर को मजबूत बनाते है। इसके रोजाना सेवन से शरीर में मौजूद बहुत से खतरे भी कम हो जाते है।
6. फोलिक एसिड
पत्ता गोभी में मौजूद फोलिक एसिड गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा होता हैं। यह नवजात में न्यूरोलॉजिकल जन्म दोष को रोकने में मदद करता है। पत्ता गोभी का पानी गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होता है।
1. शराब को डीटाक्स करे
गोभी का पानी विटामिन और मिनरल्स होते हैं। तो अगर आप ज्यादा शारब पी लेते हैं और सुबह उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उनके लिए पत्ता गोभी का पानी बहुत फ़ायदा करता है। यह पेट को साफ करता है और शराब को शरीर से बाहर निकाल देता है।
2. पेट के अल्सर का इलाज करें
पत्ता गोभी,पेट के अल्सर के इलाज में सहायक होती है। इस रोग से पीडित व्यक्ति अगर पत्ता गोभी के पानी का नियमित सेवन करें तो उसे आराम मिल सकता है क्योंकि इसमें ग्लूटामाइन होता है जो अल्सर विरोधी होता है।
3. रंग निखरता है
अगर आप त्वचा को स्वस्थ और मुलायम बनाना चाहते हैं तो पत्तागोभी के पानी का रोज़ सेवन करें। पत्ता गोभी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। पत्ता गोभी को जूस के रूप में लेने से त्वचा का निखर बढ़ता है और त्वचा में होने वाली अनेक समस्याओं को समाप्त किया जा सकता है।
4. मजबूत और स्वस्थ बाल
बालों को बढ़ाने और शुष्क होने से बचने के लिए आप पत्ता गोभी का पानी पी सकते हैं। पत्ता गोभी में मौजूद विटामिन इ और सिलिकॉन बालों को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण होते हैं। पत्ता गोभी का पानी पीने से शरीर में सल्फर की कमी दूर होती हैं जिससे बाल मजबूत और काले बनते हैं।
5. संपूर्ण स्वास्थ लाभ के लिए पत्ता गोभी का पानी बनाये
अपने आहार में पत्ता गोभी का पानी को शामिल करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसमें कई सारे पोषक तत्व होने की वजह से यह शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता को बढ़ता है। आइये जानते हैं कैसे बनाते हैं पत्ता गोभी का पानी।
बनाने की विधि
- 2 कप पालक, कोलार्ड, रोमैने या स्विस चर्ड जैसे पत्तेदार साग लें
- 1 कप पत्ता गोभी का पानी और 1 कप नारियल पानी या नारियल का दूध का लेलें
- 3 कप ताज़े फल का रस लें इसके लिए आप आम, जामुन, केला, आड़ू, एवोकैडो या नाशपाती ले सकते हैं
- अब इन सब को अच्छे से पीस लें। स्वाद को बढ़ने के लिए आप इसमें अदरक को मिला सकते हैं।