For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जानें, शहद कितने दिनों के बाद हो सकती है खराब?

|

क्‍या आप के घर में रखी हुई शहद 6 महीने पुरानी हो चुकी है और आप उसे फेकने की सोच रही हैं? पर क्‍या शहद सच मुच पुरानी या खराब होती है? आइये आज इसी बात पर चर्चा करते हैं।

अगर मिस्र से लेकर कई पुरानी सभ्यताओं के इतिहास की बात करेंगे तो आपको पता चलेगा कि हजारों साल पुरानी सभ्यताओं के अवशेष में शहद भी कई बार मिला है और वह भी अच्छी अवस्था में।

For how long can you store honey?

अगर आप चाहें तो शुद्ध शहद को सदियों तक चला सकते है। इसे ठंडी जगह पर रखना उचित माना जाता है।

शहद के गुणों के बारे में जानिये यहां...शहद के गुणों के बारे में जानिये यहां...

Honey Medicinal Benefits | शहद शरीर और सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद | Boldsky

शहद अविश्वसनीय रूप से स्थिर है क्योंकि इसकी चीनी में बहुत कम नमी होती है और यह प्रकृति में बहुत अम्लीय है। इसलिए, सूक्ष्मजीवों और बैक्‍टीरिया जो कि शहद को खराब करते हैं, लंबे समय तक इसकेअम्लीय प्रकृति के कारण टिक नहीं पाते।

For how long can you store honey?2

हालांकि, यदि आप इसे एक नम वातावरण में रखेंगे तो यह एक खराब गंध देगी जो इंगित करेगा कि शहद खराब हो गया है।

सुबह सुबह पियें गर्म पानी और शहद, होंगे सभी रोग दूर सुबह सुबह पियें गर्म पानी और शहद, होंगे सभी रोग दूर

अगर आपकी शहद में क्रिस्‍टल जम गया है तो उसे गरम पानी के बर्तन में रख दे, इससे उसके क्रिस्‍टल घुल जाएंगे।

असली और नकली शहद पहचानने के तरीके
थोड़ी सी शहद लें और उसे अपने अंगूठे और उंगली के बीच में लगाए। कुछ देर में आप पाएंगे कि कुछ शहद आपकी स्‍किन में समा चुकी है बल्‍कि कुछ आपकी उंगलियों से चिपक गइ है और चिपचिपा रही है।

वहीं दूसरी ओर नकली शहद में अक्‍सर शक्‍कर मिली हुई होती है जिसे छूने पर वह चिपक जाती है।

English summary

For how long can you store honey?

Honey can last forever if you store it in a cool place in a container. Honey is incredibly stable because its sugar contains very little moisture and it is extremely acidic in nature.
Story first published: Monday, September 25, 2017, 14:12 [IST]
Desktop Bottom Promotion