For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जानिए क्या है लहसुन वाला नमक और इसके सेवन से होने वाले ख़ास फायदे

By Lekhaka
|

क्या आपने कभी पहले लहसुनी नमक खाया है। यह नमक कुछ अविश्वसनीय स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। चाहे आपको हाई कोलेस्ट्रॉल हो या पाचन संबंधी समस्याएं हों, लहसुनी नमक के पास इन सभी बीमारियों का इलाज है।

लहसुनी नमक एक स्वाद वर्धक नमक, जो कि नमक और सूखे लहसुन को मिलाकर बनाया जाता है। इसमें एक तिहाई लहसुन पाउडर और बाकी नमक होता है।

लहसुन की तरह ही, लहसुन का नमक भी हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। लहसुन के अधिकांश औषधीय गुण इस प्रकार के नमक में पाए जाते हैं।

health benefits of garlic salt


लहसुन वाले नमक की बात जब स्वास्थ्य लाभ पर आती है, तो एक और बात ध्यान देने वाली है। अक्सर लोग लहसुनी नमक और इसके दूसरे मसाले जैसे- लहसुन का पाउडर, दानेदार लहसुन और कूचा हुआ लहसून इनमें भ्रमित हो जाते हैं। लहसुनी नमक वास्तव में इन सभी से प्राप्त होता है।

यहां हम आपको लहसुनी नमक के कुछ स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताएंगे। जानने के लिए आगे पढ़ें लहसुनी नमक किन चीजों के लिए अच्छा है।

Garlic Benefits : 10 Amazing Benefits Of Garlic | कच्चे लहसुन के फायदे | Boldsky

1. कोलेस्ट्रॉल को कम करता है:

1. कोलेस्ट्रॉल को कम करता है:

लहसुनी नमक शरीर में एलडीएल यानि खराब कोलेस्टॉल को घटाता है और एचडीएल यानि अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। लहसुन वाले नमक में ये गुण लहसुन पाउडर के हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है।

2. रक्त शर्करा को कम करता है:

2. रक्त शर्करा को कम करता है:

लहसुन का नमक स्वाभाविक रूप से रक्त में इंसुलिन के स्तर को बढ़ाता है। इसलिए, यह उच्च रक्त शर्करा यानि हाई ब्लड शुगर के लिए एक अच्छा उपाय है। लहसुनी नमक मधुमेह नियंत्रण में मदद कर सकता है।

3. ब्लड प्रेशर कम कर देता है:

3. ब्लड प्रेशर कम कर देता है:

लहसुन के अन्य रूपों की तरह लहसुनी नमक रक्तचाप यानि ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। लहसुन में यौगिक शामिल हैं जो रक्त वाहिकाओं को आराम दे सकते हैं, रक्त के प्रवाह को कम कर सकते हैं और रक्तचाप को कम कर सकते हैं। एक हालिया अध्ययन से पता चला है कि लहसुन कैप्सूल हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त मरीजों में रक्तचाप को कम करने में मदद करते हैं।

4. एंटी इंफ्लेमेटरी स्वभाव का है:

4. एंटी इंफ्लेमेटरी स्वभाव का है:

लहसुनी नमक एक प्रभावी एंटी इंफ्लेमेटरी एजेंट हैं, जो सूजन संबंधी विकारों से लड़ने में मदद करता है। ब्रोन्काइटिस और राइनाइटिस जैसे सूजन संबंधी विकारों का इलाज करने के लिए इसका व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। लहसुन के सल्फर युक्त यौगिक हैं जो यह नमक को अपने एंटी इंफ्लेमेटरी गुण देते हैं।

5. ये खनिज और विटामिन युक्त होता है:

5. ये खनिज और विटामिन युक्त होता है:

लहसुन पाउडर, जिसका प्रयोग लहसुन के नमक बनाने के लिए किया जाता है। इसमें विटामिन और खनिज बहुत उच्च मात्रा में पाया जाता है। इसलिए, यह आपके हर दिन भोजन में शामिल करने के लिए स्वस्थ माना जाता है।

6. यह स्वभाव में एंटी कार्सिनोजेनिक है:

6. यह स्वभाव में एंटी कार्सिनोजेनिक है:

लहसुन एंटीऑक्सिडेंट से भरे हुए हैं जो शरीर से गंदगी को निकाल सकता है। लहसुन का नमक शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की संख्या में वृद्धि कर सकता है, इस प्रकार ये कैंसर को और कैंसर कोशिकाओं को रोकने में मददगार साबित होता है। यह लहसुनी नमक के बड़े स्वास्थ्य लाभों में से एक है।

7. हड्डियों में सुधार:

7. हड्डियों में सुधार:

लहसुन का नमक आपके एस्ट्रोजेन की कमी को दूर करने में मदद करता है। एस्ट्रोजेन की कमी से हड्डियों मेंं दिक्कतें होनी शुरू हो जात हैं। इसलिए, लहसुन हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है। तो, यदि आप सोच रहे हैं कि लहसुन के नमक में अच्छा क्या है, तो आपको अपना जवाब जरुर मिल गया होगा।

8. उत्तेजक:

8. उत्तेजक:

लहसुन के नमक में लहसुन की तरह,ही उत्तेजक गुण होते हैं, जो शरीर में विभिन्न प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने और उत्तेजित करने में सहायता करते हैं। इसमें एलीयम होता है, जो कि एक ज्ञात उत्तेजक है जो शरीर में विभिन्न प्रक्रियाएं शुरू करता है।

9. स्कर्वी का इलाज करता है:

9. स्कर्वी का इलाज करता है:

लहसुन के नमक में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है जो स्कर्वी जैसी बीमारियां जो विटामिन की कमी से होती हैं, उनका इलाज करती है। यह आपको अन्य बीमारियों से भी बचाती है।

10. पाचन में सुधार:

10. पाचन में सुधार:

लहसुन का नमक आहार फाइबर में समृद्ध है। यह पाचन तंत्र के साथ आसानी से मल को स्थानांतरित करने में मदद करता है। फाइबर कब्ज जैसी परिस्थितियों को कम करने में भी मदद करता है यह लहसुन नमक का सबसे अच्छा लाभ है।

English summary

Have You Tried Garlic Salt Yet? You Must, As It Has Some Incredible Health Benefits

Try the amazing garlic salt, as it gives you some incredible health benefits. Read to know the top health benefits of garlic salt.
Desktop Bottom Promotion