For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एसिड रिफ्लक्स से आराम पाने के लिए इन 6 तरीकों से करें केले का सेवन

केला एसिड रिफ्लक्स से आराम दिलाने में सबसे कारगर माना जाता है। इस फल को आप कई तरीके से खा सकते हैं।

By Super Admin
|

एसिड रिफ्लक्स (acid reflux) पेट से जुड़ी एक समस्या है जिसमें पेट में मौजूद एसिड आपकी आहार नली में ऊपर की तरफ आ जाता है। आमतौर पर पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाने के कारण ऐसा होता है।

वैसे तो इससे छुटकारा पाने के कई घरेलू उपचार हैं लेकिन सबसे सही तरीका है कि आप उन चीजों का सेवन कम करें जो इस समस्या के लिए जिम्मेदार हैं।

केला एसिड रिफ्लक्स से आराम दिलाने में सबसे कारगर माना जाता है। इस फल को आप कई तरीके से खा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं कि पेट में मौजूद एसिडिटी और एसिड रिफ्लक्स की समस्या को खत्म करने के लिए आप केले का कैसे सेवन करें।

 1 – केला :

1 – केला :

खाने के पहले या बाद में केले का सेवन करें। सुबह के नाश्ते में सेरेल, स्मूदी या योगर्ट में केले को मिलाकर खाएं। इसके अलावा बनाना ब्रेड, बनाना मफिन्स, बनाना सैंडविच जैसी चीजों का सेवन करें।

2 – केले के साथ दालचीनी पाउडर और चीनी :

2 – केले के साथ दालचीनी पाउडर और चीनी :

पहले केले का छिलका उतार लें और इसे टुकड़ों में काट लें। अब इसमें ऊपर से चीनी और दालचीनी पाउडर डालें। अच्छे से मिलाने के बाद इसे खाएं। इसे खाने से पाचन दुरुस्त होता है।

3 – ओटमील के साथ केला :

3 – ओटमील के साथ केला :

ओटमील साबुत अनाज होता है जो पेट में मौजूद एसिडिटी को न्यूट्रल कर देता है जिससे एसिड रिफ्लक्स या हार्ट बर्न जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसे जब आप केले के साथ खाते हैं तो यह और ज्यादा असरदार हो जाता है।

बनाने का तरीका :

  • केले को छीलकर टुकड़ों में काट लें।
  • अब इसे पके हुए ओटमील में डालकर अच्छे से मिला लें।
  • अब इसे नाश्ते में खाएं। इसके नियमित सेवन से एसिड रिफ्लक्स और कब्ज़ जैसी समस्याओं से आराम मिलता है।
  • 4 – केला और एवोकैड़ो स्मूदी:

    4 – केला और एवोकैड़ो स्मूदी:

    सामग्री :

    • 3-4 केले
    • एवोकैड़ो (छिलका रहित) का आधा टुकड़ा
    • आधा चम्मच दालचीनी
    • डेढ़ कप बादाम मिल्क
    • एक चम्मच शहद
    • एक चम्मच चिया बीज
    • आधा चम्मच वनिला पेस्ट
    • एक चम्मच बी पॉलेन (Bee Pollen)
    • आइस क्यूब
    • बनाने का तरीका :

      1. सभी चीजों को ब्लेंडर में डालकर तीन मिनट तक ब्लेंड करें।
      2. इस हेल्दी स्मूदी को हफ्ते में दो बार पियें।
      5 – केले और स्ट्रॉबेरी की स्मूदी :

      5 – केले और स्ट्रॉबेरी की स्मूदी :

      सामग्री :

      • आधा या एक केला
      • आधा कप मैंगो जूस
      • ¼ कप योगर्ट (वसा रहित)
      • बनाने का तरीका : इन सभी सामग्री को ब्लेंडर में डालकर कुछ मिनटों तक ब्लेंड करें जिससे ये एकदम स्मूथ हो जायें। इसमें ऊपर से आइस क्यूब डालकर रोजाना इसका सेवन करें।

        6 – बनाना मिल्क शेक :

        6 – बनाना मिल्क शेक :

        केले और दूध के मिश्रण में एंटासिड जैसे गुण होते हैं जिससे ये एसिड रिफ्लक्स में तुरंत आराम पहुंचाता है।

        सामग्री :

        • एक या दो केले
        • मिल्क या सोया मिल्क
        • बनाने का तरीका :

          पहले केले के टुकड़ों को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें। अब उसमें थोडा दूध मिलाकर फिर से ब्लेंड करें। अब इसमें ऊपर से एक चम्मच शहद डालें। सजाने के लिए ऊपर से केले के पतले पतले टुकड़े डालें। इस शेक का नियमित सेवन करें।

           क्या केले खाने से भी एसिड रिफ्लक्स हो सकता है?

          क्या केले खाने से भी एसिड रिफ्लक्स हो सकता है?

          जी हां, एकदम से कच्चे केले खाने से आपको एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है क्योंकि ऐसे केले में मौजूद पोटैशियम पेट में जाकर पोटैशियम नाइट्रेट बन जाता है जिससे एसिड रिफ्लक्स की समस्या बढ़ जाती है। कच्चे केले में ऐसा कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है जो ठीक से पच भी नहीं पाता है उसी की वजह से यह समस्या हो जाती है। इसके अलावा बहुत ज्यादा पके हुए केले खाने से भी एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है।

          इसलिए कभी भी केला खरीदने जायें तो कच्चे और अधिक पके हुए केले ना खरीदें। जब आपको एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो तो पहले तीन केले खाकर देखें कि यह परेशानी को बढ़ा रहा है या कम कर रहा है उसके बाद ही और केलों का सेवन करें।


English summary

How to Cure Acid Reflux with Banana

Banana has many benefits to do with both health and beauty problems, including acid reflux.
Story first published: Thursday, June 15, 2017, 10:45 [IST]
Desktop Bottom Promotion