Just In
- 49 min ago Mahavir Jayanti 2024: कब मनाया जाएगा जैन धर्म का सबसे बड़ा पर्व महावीर जयंती, जानें इसका इतिहास
- 2 hrs ago LokSabha Chunav 2024 : सही करो मतदान तो, हो उत्तम सरकार... इन संदेशों से लोगों को वोटिंग के लिए करें प्रेरित
- 3 hrs ago नारियल पानी Vs नींबू पानी, गर्मियों में हाइड्रेड रहने के लिए क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?
- 5 hrs ago Mukesh Ambani Quotes On Success: हर युवा को प्रेरित करते हैं मुकेश अंबानी के ये विचार
Don't Miss
- Finance Gold Rate Today: सोने के दाम पर लोकसभा चुनाव के दौरान कैसा रहा असर, क्या किमतों में मिली राहत
- Technology बच कर रहें कहीं REMOTLY कोई फोन न हैक कर लें
- News फिर सुर्खियों में आई पीली साड़ी वाली मैडम Reena Dwivedi, वीडियो शेयर कर मतदाताओं से यूं की ये खास अपील
- Movies किसी आलीशान होटल में नहीं बल्कि इस मंदिर में शादी करेंगी गोविंदा की भांजी आरती, वेडिंग कार्ड की झलक आई सामने
- Education JAC Matric Result 2024 Out: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम जारी, 90% छात्रों ने पास की परीक्षा
- Travel दुनिया के सबसे व्यस्त और Best एयरपोर्ट्स की लिस्ट में दिल्ली का IGI एयरपोर्ट भी शामिल, देखें पूरी लिस्ट
- Automobiles नई Land Rover Defender के साथ नजर आयी बॉलीवुड सिंगर Neha Kakkar, कीमत जान होश उड़ जाएंगे!
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
सिर्फ जूस पीकर नहीं किया जा सकता वजन कम, जानिये क्यों
वजन कम करने के लिए लोग तरह तरह के उपाय अपनाते हैं. कई लोग वजन कम करने के लिये केवल जूस पर निर्भर रहते हैं।
आपको बता दें कि वजन कम करने के लिए केवल जूस से मिलने वाले पोषक तत्वों पर निर्भर रहना सही नहीं है। जूस एक हेल्दी स्नैक हो सकता है लेकिन वजन घटाने के लिए भोजन की जगह नहीं ले सकता है।
मुंबई स्थित इंस्टा स्कल्पप्ट में वेट लॉस एक्सपर्ट डॉक्टर मंजिरी पुराणिक आपको बता रही हैं कि वजन कम करने के लिए आपको केवल जूस डायट पर निर्भर क्यों नहीं रहना चाहिए।
जूस से मीठी चीजों को खाने की लत लगती है:
जूस में शुगर की मात्रा अधिक होती है। जूस पीने से ब्लड में अचानक शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। बॉडी हर सेल्स में शुगर को वितरित करके इंसुलिन जारी करता है। इससे आपका एनर्जी लेवल कम हो सकता है क्योंकि कोशिकाएं इस शुगर को जल्द ही अवशोषित करती हैं, जिससे आप थका हुआ महसूस करते हैं। इसके बाद आपका शरीर ऊर्जा हासिल करने और कामकाज के लिए अधिक मीठे की तलाश में होता है। जाहिर है इसके बाद आप मीठी चीज खाने लगते हैं जिससे वजन कम करने के प्रयासों पर पानी फिर जाता है।
प्रोटीन की कमी :
फाइबर के अलावा जूस में प्रोटीन की मात्रा भी कम होता है। मसल्स बनाने और वजन कम करने के लिए प्रोटीन जरूरी है। प्रोटीन इम्यून सेल्स को भी स्वस्थ बनाता है, जो आपको इन्फेक्शन और बीमारियों से बचाता है। यानि अगर आप सिर्फ जूस पर निर्भर हैं तो आपकी इम्युनिटी पॉवर कमजोर पड़ सकती है।
पेट नहीं भरता है :
संतुष्टि खाना खाने से ही आती है ना की पीने से। खाने की एक प्रक्रिया होती है। आप खाने को चबाते हैं और उसके बाद वो हजम होता है। यह खाने और हेल्दी रहने का एक नैचुरल प्रोसेस है। दूसरी ओर जब आप जूस पीते हैं और वो सीधा पेट में चला जाता है, जिससे आपका पेट नहीं भरता है। इतना ही नहीं नैचुरल शुगर से कैलोरी की अधिक खपत कर लेते हैं। यदि आप अपनी भूख को दबाने के लिए अधिक कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ नहीं खाते हैं, तो यह वजन घटाने के बजाय वजन बढ़ा सकता है।
पोषक तत्वों की कमी :
फल और सब्जियों से आपको फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। ये पोषक तत्व आपको जूस से नहीं मिल पाते हैं। कई मामलों में जूस की डायट में अधिक कैलोरी होती है जो आपकी सामान्य डायट में नहीं होती है। जाहिर है अधिक कैलोरी वाली इस तरह की डाइट से आपका वजन बढ़ना लाजमी है।
इन बातों का रखें ख्याल :
- अनाज की बजाय जूस का चयन ना करें।
- फल और सब्जियां खाना बहुत जरूरी है। यह चीजें आपके भोजन का मुख्य आधार हैं।
- ऐसे चीजें जो आपको हैवी फील कराती हैं जैसे रेड मीट, फ्राइड और बेक्ड फूड्स जैसी चीजों का बिल्कुल भी सेवन ना करें।
- जूस डायट को तीन दिन के ट्रायल पर रखें, इसका अधिक पालन ना करें। इससे पेट की सफाई, चेहरे पर चमक, हाइड्रेटेड रहने में मदद मिल सकती है।
- लेकिन लंबे समय तक इस डायट को ना लें।
- इस डायट के खत्म होने के बाद अपना संतुलित आहार खाएं।
जूस डायट लेते समय इन बातों का रखें ध्यान :