Just In
- 3 hrs ago Nitin Gadkari Health : पहले भी कई दफा बेहोश हो चुके हैं नितिन गडकरी, कहीं शुगर तो वजह नहीं?
- 3 hrs ago Cow Dreams Meaning: सपने में गाय देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
- 4 hrs ago Shukra Gochar 2024: भोग-विलास के कारक शुक्र देव का गोचर जल्द, इन राशियों के शुरू होंगे ऐशो-आराम के दिन
- 5 hrs ago पार्टनर से कितना भी हो प्यार, मगर कभी बर्दास्त न करें उनके ये काम, शादी नर्क बनते नहीं लगेगी देर
Don't Miss
- Education MP Board 2024: हरदा जिले के 10वीं, 12वीं के टॉपर छात्रों की सूची
- News भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता उस्मान गनी बीच चुनाव पार्टी से क्यों किए गए बाहर? ये है बड़ी वजह
- Movies ये क्या! Ayushmann Khurrana ने ये क्यों कह दिया- 'पूरा का पूरा बॉलीवुड किराए पर है'
- Technology OPPO Find X7 Ultra Camera Deep-Dive: स्मार्टफोन पर फोटोग्राफी की सीमाओं को आगे बढ़ाने का नया उपाय
- Finance IndiGo Airline: आपके एंटरटेनमेंट पर नहीं लगेगा फुल स्टॉप, फ्लाइट में मिलेगी ये खास सर्विस
- Automobiles मिडिल क्लास की पसंदीदा है Hero की ये बाइक, कीमत सिर्फ 75 हजार रुपये, माइलेज भी है शानदार..
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
दाल खाने के क्या हैं फायदे और नुक्सान
प्रोटीन के खजाने को समेटे हुए दालें शाकाहारी भोजन का महत्वपूर्ण भाग होती हैं। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पाचन की दृष्टि से भी बहुत लाभदायक होती हैं।
प्रोटीन के खजाने को समेटे हुए दालें शाकाहारी भोजन का महत्वपूर्ण भाग होती हैं। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पाचन की दृष्टि से भी बहुत लाभदायक होती हैं। प्रोटीन के अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट, कई प्रकार के विटामिन्स, फॉस्फोरस, ट्रिप्टोफैन और खनिज तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वास्थ रखने के साथ-साथ कई प्रकार की बीमारियों को भी दूर रखते हैं।
भोजन में दाल खाने से हृदय स्वस्थ रहता है, मधुमेह नियंत्रण में रहता है साथ ही यह कैंसर से बचती है, पाचन अच्छा करती है, वजन कम करने में सहायक, एनीमिया का इलाज, तंत्रिका तंत्र मजबूत करती है।
इसे खाने से गर्भवती महिलाओं में थोरोसक्लोरोसिस नहीं होता है। दाल इतना पौष्टिक आहार है कि इसे जो खायेगा उसका स्वास्थ्य अच्छा ही होगा। आइये जानते है दाल खाने के फायदे।
1. कोलेस्ट्रॉल को कम करती है
दाल में घुलनशील फाइबर होता है जिससे रक्त में मौजूद कोलेस्ट्रॉल को कम रखने में मदद मिलती है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके धमनियों को साफ रखने से हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।
2. हार्ट हेल्थ
दाल में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है। साथ ही इसमें फोलेट और मैग्नीशियम होता है जिससे हृदय स्वस्थ रहता है। मैग्नीशियम से पूरे शरीर में रक्त के प्रवाह, ऑक्सीजन और पोषक तत्व अच्छे से पहुंचते हैं।
3. पाचन
दाल में अघुलनशील फाइबर होता है जिससे कब्ज, और अन्य बीमारियां जैसे ख़राब पेट या डिवर्टिकुलोसिस जैसी बीमारियां नहीं होती हैं।
4. ब्लड शुगर लेवल
मधुमेह, इंसुलिन प्रतिरोध या हाइपोग्लाइसीमिया जैसी बिमारियों को रोकने में दाल बहुत उपयोगी मानी जाती हैं, क्योंकि इसमें घुलनशील फाइबर पाया जाता है जिससे कार्बोहाइड्रेट कम होता है और पाचन क्रिया को धीमा करती है जिससे ब्लड शुगर लेवल का स्तर ठीक रहता है।
5. प्रोटीन
फलियों और बादाम आदि से ज्यादा प्रोटीन दाल में पाया जाता है। 26% कैलोरी प्रोटीन से बनती हैं। यही कारण है कि यह शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत है।
6. ऊर्जा
भोजन में दाल खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है क्योंकि इसमें फाइबर और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। और इसमें आयरन भी होता है जिससे पूरे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बना रहता है। जोकि शरीर में ऊर्जा का मुख्य कारण है।
7. वजन घटाए
दाल में कैलेंरी की मात्रा बहुत कम होती है और फैट ना के बराबर होता है। एक कप दाल में लगभग 230 कैलोरी होती है जिससे आपका पेट पूरी तरह भर जाता है।
8. कैंसर
दाल में कैंसर को रोकने की क्षमता होती है। दाल में साइटोटॉक्सिसिटी और एपोपोसिस पाया जाता है जिससे कैंसर की कोशिकाओं का विकास रूक जाता है।
9. दिमाग
एक कप दाल में 90% फोलेट पाया जाता है जो न्यूरोट्रांसमीटर का उत्पादन में मदद करते हैं जिससे तंत्रिका तंत्र ठीक से कार्य करता है।
10. इलेक्ट्रोलाइटिक गतिविधि में सुधार
दाल में पोटेशियम होता है जो इलेक्ट्रोलाइटिक गतिविधि के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है। पोटेशियम इलेक्ट्रोलाइट की तरह काम करता है जिससे मस्तिष्क, हृदय और गुर्दे ठीक से काम करते हैं।
11. मांसपेशीयं
मांसपेशियों के विकास में प्रोटीन की जरूरत पड़ती है। यही नहीं दाल में अमीनो एसिड भी पाया जाता है जिससे मांसपेशियों के निर्माण और शरीर ठीक से काम करता है।
12. महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अच्छी
महिलाओं के स्वस्थ के लिए भोजन में दाल बहुत महत्वपूर्ण हैं। खास कर गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए क्योंकि 200 ग्राम दाल में 36% आयरन होता है। जो की महिलाओं को मासिक धर्म के स्वास्थ को बनाये रखने में मदद करता है।
दाल खाने से होने वाले नुक्सान
ए) गुर्दे में पथरी
कुछ मामलों में ज्यादा दाल खाने से गुर्दे की पथरी होने का डर रहता है। सोयाबीन, रिफाइड सेम और सोया जैसी कुछ दालों को खाने से गुर्दे की पथरी होने लगती है।
ख) गुर्दे की बीमारी
ज्यादा मात्रा में प्रोटीन खाने से गुर्दे पर ज़ोर पड़ता है जिससे शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते हैं।
सी) फर्मेन्टेशन या गैस बनना
दाल खाने से पेट में गैस बनती हैं। जिससे आपको पेट से सम्बंधित परेशानी हो सकती है। इसीलिए दाल को धीरे-धीरे चबा कर खाना चाहिए और भोजन में ज्यादा दाल नहीं खानी चाहिए।