Just In
- 3 hrs ago मनोज तिवारी Vs कन्हैया कुमार: कौन हैं कितना अमीर? दोनों की संपति डिटेल जानिए
- 5 hrs ago Summer skin care: गर्मी में आप भी बार-बार धोते हैं चेहरा? जानें दिन में कितनी बार करें Face Wash
- 6 hrs ago फराह खान की तरह बनाना चाहते हैं टेस्टी यखनी पुलाव, तो खुद उनसे ही जान लीजिए सीक्रेट रेसिपी
- 8 hrs ago Appraisal Prediction 2024: राशि के अनुसार जानें किसके हाथ लगेगी लॉटरी और किसके हिस्से में आएगी मायूसी
Don't Miss
- News Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की दी शुभकामनाएं, जानिए क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री
- Education KVS Admission 2024: केवी संगठन ने अनंतिम प्रवेश सूची जारी की; यहां देखें डायरेक्ट लिंक
- Movies बुशरा अंसारी ने 66 साल की उम्र में किया दूसरा निकाह, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के शौहर
- Finance Car Loan: पहले समझें 20-4-12 का नियम फिर खरीदें अपनी पसंद कार, कभी नहीं होगी फंड की दिक्कत
- Technology Samsung ने मार्केट में लॉन्च किए नए स्मार्ट टीवी, मिलेंगे AI इंटिग्रेटेड फीचर्स
- Automobiles 3 घंटे में पूरा होगा 900 KM का सफर, अहमदाबाद से दिल्ली तक चलेगी दूसरी बुलेट ट्रेन, जानें Railways की प्लान
- Travel सऊदी अरब ने बदला उमराह Visa Rule, अब 90 दिनों तक वीजा रहेगा वैध, Details
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
इन Veg Food में है चिकन और अंडे से भी ज्यादा Protein
वे लोग जो नहीं जानते कि प्रोटीन हमारे किस काम आता है उन्हें जानकारी होनी चाहिये कि प्रोटीन त्वचा, रक्त, मांसपेशियों तथा हड्डियों की कोशिकाओं के विकास के लिए आवश्यक होता है। अक्सर आपने अपने दोस्तों से सुना होगा कि अगर प्रोटीन चाहिये तो मीट-मछली या अंडे खाना शुरु कर दो। पर ऐसे में क्या किया जाए अगर आप वेजिटेरियन हैं तो? हमारे आहार में ऐसे ढेर सारे वेज फूड हैं जिनमें ढेर सारा प्रोटीन होता है मगर हम उससे अंजान रहते हैं।
शाकाहारी स्रोतों में चना, मटर, मूंग, मसूर, उड़द, सोयाबीन, राजमा, लोभिया, गेहूँ, मक्का प्रमुख हैं। पौधों से मिलनेवाले खाद्य पदार्थों में सोयाबीन में सबसे अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसमें 40 प्रतिशत से अधिक प्रोटीन होता है।
16 से 18 वर्ष के आयु वर्गवाले लड़के, जिनका वजन 57 किलोग्राम है, उनके लिए प्रतिदिन 78 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है। इसी तरह समान आयु वर्ग वाली लड़कियों के लिए, जिनका वजन 50 किलोग्राम है, उनके लिए प्रतिदिन 63 ग्राम प्रोटीन का सेवन जरूरी है। गर्भवती महिलाओं के लिए 63 ग्राम, जबकि स्तनपान करानेवाली महिलाओं के लिए (छह माह तक) प्रतिदिन ७५ ग्राम प्रोटीन का सेवन आवश्यक है।
तो अब तो आप समझ ही चुके होंगे कि हमारे शरीर में प्रोटीन की कितनी ज्यादा आवश्यकता होती है। मगर इसे पाने के लिये जरुरी नहीं कि आपको नॉन वेज डाइट का सहारा लेना पड़े। आप पूरी तरह से शाकाहारी बन कर भी प्रोटीन का सेवन कर सकते हैं। अब आइये देखते हैं कि किन किन आहारो में ढेर सारा प्रोटीन होता है।
1. दाल
वेजिटेरियन लोंगो के लिये दाल प्रोटीन का एक सबसे आसान सोर्स में से एक है। 1 कप दाल में आपको 3 उबले अंडों के बराबर का प्रोटीन मिलेगा। रिसर्च में एक बात सामने आई है वे लोग जो हफ्ते में 4 बार दाल का सेवन करते हैं उनका वजन काफी आराम से कम होता है। इसके साथ ही उन्हे कभी भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या नहीं आती।
2. मटर
1 कप मटर में आपको पालक के एक कप से 8 गुना ज्यादा प्रोटीन मिलेगा। इसके अलावा इसमें विटामिन सी काफी ज्यादा होता है जो कि इम्यूनिटी को बढाता है और सेहत को ठीक रखता है।
3. कुट्टू का आटा
कुट्टू के आटे मे बिल्कुल भी ग्लूटन नहीं होता इसलिये आप इसे आराम से खा सकते हैं। इसके आटे में आपको प्रोटीन, फाइबर और मैगनीशियम प्राप्त होगा। 100 ग्राम कुट्टू के आटे में आपको 9.6 g प्रोटीन तक मिल जाएगा।
4. क्विनोआ
अधिकतर लोग क्विनोआ के स्वास्थ्य लाभों के बारे में नहीं जानते हैं, लेकिन, शाकाहारियों के लिए यह प्रोटीन और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है।
5. पालक
पालक को सबसे पौष्टिक सब्जियों में गिना जाता है। पके हुए पालक के एक कप 5 ग्राम प्रोटीन होता है। पालक में न सिर्फ प्रोटीन होता है, बल्कि कैल्शियम, पोटेशियम व बीटा केरोटीन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी होते हैं। आप इसे पका सकते सकता है या इसके पोषक तत्वों के लिए इसे सैंडविच के रूप में भी खा सकते हैं।
6. राजमा
राजमा भले किसे पसंद नहीं है। यह प्रोटीन पाने का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। 100 ग्राम राजमा में 23 ग्राम प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। इतना ही नहीं, इसमें विटामिन की भी भरपूर मात्रा होती है।
7. सोया
शाकाहारियों के लिए सोया हर रूप में प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। सोया मिल्क, सोया नट, शाम को बेवरेज, स्नेक्स आदि रूप में इसका सेवन किया जा सकता है। आजकल लोग, खाने में सोया चाप को भी काफी पसंद करने लगे हैं। इससे उन्हें उच्च मात्रा का प्रोटीन प्राप्त होता है।
8. अंकुरित अनाज
अंकुरित अनाज प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। इन्हें कच्चा खा सकते हैं, सलाद में या हल्का मसालेदार बनाकर भी खा सकते हैं। लेकिन जो लोग एसिडिटी का शिकार रहते हैं, वे अंकुरित अनाज का उपयोग नहीं कर सकते। एक कप बींस में 15 ग्राम प्रोटीन होता है। यह प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है।
9. ओट्स
जई न केवल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, बल्कि ये मैग्नीशियम और ज़िंक के भी अच्छे स्रोत होते हैं। इसलिए, आप में जो भी शाकाहारी हैं, वे आवश्यक प्रोअीन प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन आधा कप जई का सेवन कर सकते हैं।