For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

रिफाइंड नहीं खाइये सरसों का तेल होंगे ये 12 फायदे

|
Mustard oil (सरसों का तेल) | Health benefit | बहुत गुणकारी है सरसों का तेल | Boldsky

बाजार में चाहे जितने किसम के तेल क्‍यूं ना आ जाएं लेकिन घर में सब्‍जी केवल सरसों के तेल से ही बनाई जाती है। उत्‍तर भारत में सरसों के तेल का इस्‍तेमाल मुख्‍य रूप से किया जाता है। सरसों के तेल को कड़वा तेल भी कहते हैं। यह तेल ना सिर्फ खाना बनाने के लिये ही प्रयोग किया जाता है बल्‍कि यह अपने गुणों के कारण शरीर के कई रोगों को भी खतम कर सकता है। सरसों का तेल सेहत और सुंदरता दोनों के ही लिये बहुत फायदेमंद माना जाता है।

Health Benefits Of Mustard Oil

आमतौर पर लोग इसे सिर्फ तेल समझकर ही इस्तेमाल करते हैं पर आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आयुर्वेद में इसे औषधि की श्रेणी में रखा गया है। तो अगर आपको हमेशा स्‍वस्‍थ रहना है तो आज से ही अपने खाने में सरसों के तेल का इस्‍तेमाल करना शुरु कर दें।

 1. दांत और मसूड़े बनें मजबूत

1. दांत और मसूड़े बनें मजबूत

दातों और मसूड़ों पर सरसों का तेल रगड़ने से वह मजबूत बनते हैं। इसके अलावा यह सर्दी, जुखाम, सिरदर्द और शरीर के दर्द में भी बहुत लाभदायक होता है।

2. शरीर की कमजोरी दूर करे

2. शरीर की कमजोरी दूर करे

यहां तक यह तेल एक टॉनिक के रूप में भी प्रयोग होता है। यह शरीर की कार्य क्षमता बढ़ा कर शरीर की कमजोरी को एकदम दूर कर देता है।

3. बालों की ग्रोथ बढ़ाए

3. बालों की ग्रोथ बढ़ाए

सरसों के तेल में ओलिक एसिड और लीनोलिक एसिड पाया जाता है, यह फैटी एसिड होते हैं जो कि बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए अच्‍छी दवा है। यह बालों की जड़ो को पोषण दे कर ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। अगर आप इस तेल को हफ्ते में दो दिन इस्‍तमाल करेंगी तो आपके बाल झड़ना बंद हो जाएंगे।

4. शरीर को गर्माहट दे

4. शरीर को गर्माहट दे

यह शरीर को गर्माहट भी प्रदान करता है, अगर इसे ठंडक में खाया जाए तो ठंड बिल्‍कुल नहीं लगेगी। यह अदंर के बैक्‍टीरिया से लड़ता है।

 5. शरीर के फंगस को दूर करे

5. शरीर के फंगस को दूर करे

सरसों के तेल में एलिल आइसोथियोसाइनेट के गुण शामिल हैं। यह फंगस संबधित त्वचा विकारों के लिए सबसे अच्छे इलाज के रूप में कार्य करता है। साथ ही यह शरीर के किसी भी भाग में फंगस के और विकास को बढ़ने से रोकता है।

6. पेट की भूंख बढाए

6. पेट की भूंख बढाए

अगर आपको भूख नहीं लगती तो अपने खाने को सरसों के तेल में बनाना शुरु कर दें। क्‍योंकि यह तेल भूख बढ़ा कर शरीर में पाचन रस की सिकरीशन को सही कर देता है। यह तेल पाचन, रक्‍तवाही संबंधी समस्‍याओं के लिये एक शक्‍तिशाली उत्‍तेजक के रूप में कार्य करता है।

7. झाइयों और झुर्रियों को दूर करे

7. झाइयों और झुर्रियों को दूर करे

इसके अलावा इस तेल में विटामिन ई भी होता है। अगर यह त्‍वचा पर लगाया जाता है, तो अल्‍ट्रावाइलेट और पल्‍यूशन से बचाव होता है। साथ ही यह झाइयों और झुर्रियों से भी काफी हद तक रहात दिलाता है।

8. गठिया और जोड़ो का दर्द मिटाए

8. गठिया और जोड़ो का दर्द मिटाए

इस तेल की मालिश से गठिया और जोड़ो का दर्द भी ठीक हो जाता है। इसके सेवन से कोरोनरी हार्ट डिज़ीज का खतरा भी थोड़ा कम हो जाता है। इसलिए सरसों के तेल को अपने खाने में जरुर शामिल करें।

9. फटी त्‍वचा को ठीक करे

9. फटी त्‍वचा को ठीक करे

जिन लोगों की त्‍वचा रूखी-सूखी है, वे लोग अपने हाथों, पैरों में तेल लगाने के बाद पानी से स्‍नान कर लें। इससे त्‍वचा को पोषण मिलता है और वह नम हो जाती है। मसाज करने से पहले तेल को हल्‍का गरम जरुर कर लें।

10. मोटापा घटाए

10. मोटापा घटाए

सरसों में बी काम्‍पलेक्‍स विटामिन जैसे, फोलेट आदि चीजें होती हैं जो कि शरीर के अंदर का मेटाबॉलिज्‍म बढाती है। इसके तेल में पका हुआ खाना वजन कम करने में मदद करता है।

11. सनस्‍क्रीन की तरह काम करता है

11. सनस्‍क्रीन की तरह काम करता है

सरसों का तेल विटामिन से भरा होता है। इससे यह चेहरे पर लगाने से नेचुरल सनस्‍क्रीन की तरह से काम करता है।

12. कैंसर से भी बचाए

12. कैंसर से भी बचाए

सरसों के तेल में ग्‍लूकोसिनोलेट नामक तत्‍व होता है, जो एंटी कार्सिनजेनिक गुणों के लिये जाना जाता है जो कि कैंसर की सेल्‍स को शरीर में बनने से रोकता है।

English summary

Health Benefits Of Mustard Oil

Mustard oil has been in use for culinary purposes as well as a holistic remedy since centuries. Learn the health benefits of mustard oil here.
Desktop Bottom Promotion