For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मोटापा कम करना है तो ऐसे पिएं Apple Cider Vinegar

|

Apple cider vinegar यानी सेब का सिरका, आज कल वेट लॉस करने के लिये काफी ज्‍यादा पॉपुलर हो रहा है। जो भी वजन कम करना चाहता है वह इसके बारे में काफी रिसर्च कर रहा है। मोटापा एक भयानक बीमारी है और इससे लड़ने के लिये हम रोज नए नए तरीके आजमाते हैं। एप्‍पल साइडर विनेगर एक ऐसी चीज है जो बिना किसी साइड इफेक्‍ट के आपकी तोंद को अंदर करेगा।

बिना किसी एक्‍सरसाइज और डायटिंग के अगर वजन कम करना हो तो उसके लिये Apple cider vinegar काफी अच्‍छा होता है। क्या वाकई इससे फैट लॉस होता है? यह शरीर के मेटाबॉलिज्‍म को तेज करता है जिससे कैलोरीज काफी जल्‍दी बर्न होती हैं। साथ ही इससे शरीर में फैट जमा नहीं हो पाता। यह शरीर में अच्‍छे कोलेस्‍ट्रॉल को बना कर रखता है और खराब कोलेस्‍ट्रॉल को खतम करता है। यही नहीं अगर आपका पेट ठीक नहीं रहता है तो आप कभी पतले नहीं हो पाएंगे ऐसे में सेब का सिरका आपके पेट के हाजमे को भी सही करता है।

How To Use Apple Cider Vinegar For Weight Loss

इस बात का ध्यान रखें कि इसकी डोज दिनभर में 30 एमएल से ज्यादा न हो। जब भी यूज करें तक इसे एक या आधा कप पानी के साथ यूज करें। 30 एमएल वैसे दो चम्‍मच में हो जाता है और हां एक बार में यूज न करें। इसे दो बार में लें। सुबह खाली पेट और शाम को चाहें तो खाने से पहले यूज कर सकते हैं। अब आइये जानते हैं कि इसे लेना कैसे है...

मोटापा कम करना है तो ऐसे पिएं Apple Cider Vinegar

1. दालचीनी, नींबू और ACV:
2-3 चम्‍मच एप्पल साइडर विनेगर में 1 चम्‍मच दालचीनी पावडर मिला कर उसमें 1 गिलास पानी मिलाएं। इस पेय को दिन में 2-3 बार पिएं। आप चाहें तो इसे फ्रिज मे स्‍टोर कर के रख सकते हैं।

2. ACV और शहद:
1 गिलास पानी में 2 चम्‍मच शहद के साथ 2-3 चम्‍मच ACV मिलाएं। इसे पीने से पहले शेक कर लें। आपको यह पेय हर रोज पीना होगा जब तक कि रिजल्‍ट ना मिल जाए।

3. ACV और जूस
अगर ACV को जूस के साथ मिला कर पिया जाए तो जल्‍द रिजल्‍ट देखने को मिलेगा। आपको एक गिलास पानी में सब्‍जियों या फलों का जूस मिला कर उसमें 2 चम्‍मच ACV मिलाना होगा। इसको दिन में दो बार पिएं और रिजल्‍ट देखे।

4. सलाद और ACV
अगर आप सलाद में ACV मिला कर खाएंगे तो आपका वजन जल्‍दी जल्‍दी कम होने लगेगा। 50 एल एल पानी में 50 एम एल ACV, ¼ काली मिर्च पावडर, ¼ चम्‍मच नमक के साथ मन पसंद सब्‍जियां मिलाएं इस सलाद को रोज खाएं और मोटापा कम होते हुए देंखे।

5. ACV और ग्रीन टी
जब बात वजन कम करने की आए तो यह नुस्‍खा काफी काम आता है। जब भी ग्रीन टी बनाएं तब उसमें 1 चम्‍मच शहद और 1 छोटा चम्‍मच ACV की मिलाएं। इस मिश्रण को 2 बार दिन में पिएं।

6. ACV और लहसुन का रस:
इसे बनाने के लिये 2 चम्‍मच शहद, 2 चम्‍मच ACV और कुछ बूद लहसुन के रस की मिलाएं। इस मिश्रण को एक गिलास पानी में डालें और रोजाना पिएं। इसे पीने से आपके पेट की भूंख शात होगी।

7. ACV पिल्‍स
यह रेडीमेड पिल्‍स होती हैं जो कि आपको स्‍टोर मे मिल जाएंगी। अगल अगल ब्रैंड्स में अलग अलग पोषक तत्‍व होंगे।

English summary

How To Use Apple Cider Vinegar For Weight Loss

Apple cider vinegar can be used for weight loss along with cinnamon, lemon, honey, etc. Read to know how to use apple cider vinegar for weight loss.
Story first published: Monday, April 2, 2018, 18:03 [IST]
Desktop Bottom Promotion