For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

IPL में 3 बार फाइनल जिताने वाले एमएस धोनी, ऐसे रखते है खुद को फिट

|

इंडिया के कैप्‍टन कूल कहें जाने वाले और ग्रेट फिनिशर कहें जाने वाले क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी की टीम चेन्‍नई सुपर किंग ने आईपीएल 2018 जीत लिया है। ऐसे में हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। हर जगह टीम के साथ ही धोनी के प्रदर्शन की भी जमकर तारीफें हो रही है। धोनी की जीत चर्चा के साथ ही एक चीज और इसकी सब तारीफ कर रहे हैं वो है धोनी की फिटनेस।

धोनी 36 साल की उम्र में आज भी बहुत फिट है। चाहे बात उनकी बैटिंग की हो या विकेट कीपिंग या फिर फील्डिंग धोनी हर जगह कमाल का प्रदर्शन करते हैं। जहां इस उम्र में बाकी क्रिकेटर सन्‍यास लेने की सोचते है, वहीं धोनी की फिटनेस को देखकर हर कोई जानना चाहता है कि उनकी फिटनेस का राज क्या है? युवा क्रिकेटरों के ल‍िए धोनी किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं?

MS Dhoni Diet And Workout Plan

लेकिन आज इस आर्टिकल में हम महेंद्र सिंह धोनी के फिटनेस से जुड़े कुछ राज खोलने जा रहे हैं। जिसे पढ़कर आप भी धोनी की तरह फिट और दुरुस्‍त रह सकते हैं।


खेलते है सारे गेम

धोनी फिट रहने के ल‍िए गेम खेलना ज्‍यादा पसंद करते है। उन्‍हें किक्रेट के अलावा फुटबॉल और बेडमिंटन खेलना खूब पसंद है। धोनी किक्रेट के साथ ही बेटमिंटन और फुटबॉल में काफी अच्छे हैं। उनके पर्सनल ट्रेनर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि धोनी दूसरे खेलों को भी खेलना पसंद करते हैं यहीं उनके फिटनेस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है।

बेटमिंटन आंखों की एकाग्रता शक्ति बढ़ाता है। जिससे उन्हें विकेट कीपिंग में मदद मिलती है। फुटबॉल से स्टेमिना बढ़ने के साथ ही फुटवर्क अच्छा होता है।


जिम का रुटीन करते है फॉलो

धोनी ने 2005 में दिए अपने इंटरव्यू में बताया था कि वे जिम जाना पसंद नहीं करते। लेकिन अब धोनी का पूरा जिम का रूटीन है। जिसे वे फॉलो करते हैं। कुछ समय पहले धोनी का एक वर्कआउट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया हुआ था। इस वीडियो में धोनी जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं।

धोनी इस वीडियो में अपने चेस्ट, कंधो और बाजुओं पर मेहनत करते दिख रहे हैं, उनके वर्कआउट में टीम के साथ 4 घंटे का प्रेक्टिस सेशन भी होता है। जो रनिंग से शुरू होता है जो उन्हें फील्ड पर दौड़ने में मदद करती है। जिम में एक्सरसाइज करने के साथ ही वे कार्डियो और दूसरी एक्सरसाइज भी करते हैं। जैसे, डम्बल लंजेस, वन लेग डेडलिफ्ट, रिवर्स लंग्स, मशीन चेस्ट प्रेस, वी ग्रिप पुल डाउन, लेटरल पुल डाउन, डंबल चेस्ट प्रेस और डम्बल रोइंग।

विकेट कीपिंग के ल‍िए स्‍कावॅट करते है

धोनी को विकेट कीपिंग के लिए घंटों एक ही पोजिशन में बैठा रहना पड़ता है। इसलिए उन्होंने अपने वर्कआउट में स्कॉवट को शामिल कर दिया है। वे रोज स्कॉवट की पोजिशन में बैठे रहने की प्रेक्टिस करते हैं। जिससे उनकी बॉडी भी शेप में आती है।


नाश्‍ता

महेंद्र सिंह धोनी सिंपल डाइट प्लान फॉलो करते हैं। उन्‍हें लाइट और हेल्‍दी डाइट खूब पसंद है। आम लोगों की तरह उन्हें नाश्ते में दूध के साथ दलिया,अंकुरित चना-मूंग खाना भी पसंद है।

लंच में

धोनी दोपहर में दाल या चिकन के साथ रोटियां खाते हैं। खाने के साथ साथ वो सब्जियों का सलाद खाना भी पसंद करते हैं। इसके अलावा स्‍नैक्‍स में धोनी चिकन सैंडविच खाना पसंद करते हैं।

हाइड्रेड और एनर्जी के ल‍िए

इसके अलावा धोनी खुद को हाइड्रेड रखने के लिए फ्रेश ज्‍यूस और प्रोटीन ड्रिंक पीना पसंद करते है। एनर्जी के ल‍िए धोनी दूध और द‍ही पीना पसंद करते हैं।

English summary

MS Dhoni Diet And Workout Plan

But at 36, one wonders if Dhoni will manage to keep fitness at peak during next world cup. Continue reading and you will learn about the tips that MS Dhoni follows to keep himself healthy and fit:
Story first published: Monday, May 28, 2018, 17:32 [IST]
Desktop Bottom Promotion