Just In
- 12 hrs ago
14 दिसंबर राशिफल: कर्क राशि वालों का दिन रहेगा आज खुशियों से भरा
- 1 day ago
रोज रोज की नहीं रहेगी टेंशन, महीने में सिर्फ एक बार लेनी होगी ये गर्भनिरोधक पिल
- 1 day ago
अनुभवों से सीखती है हर मां, स्तनपान कराने वाली मां से ना कहें ये बात
- 1 day ago
13 दिसंबर राशिफल: तुला राशि वाले रहेंगे आज तनाव मुक्त, कैसा रहेगा आपके दिन का हाल
Don't Miss
- News
कारगिल की जंग के वक्त हमारे पास नहीं थे जरूरी हथियार, दोगुनी कीमत में विदेशों से खरीदने पड़े: जनरल वीपी मलिक
- Automobiles
ट्रांसपोर्ट विभाग ने रद्द किया 14 डीलरों का सर्टिफिकेट, नहीं चला रहे थे प्रदूषण जांच केंद्र
- Sports
IPL Auction 2020: रिकी पोंटिंग के बयान ने साफ की दिल्ली कैपिटल्स की रणनीति
- Finance
आईआरसीटीसी: ये है आधार से लिंक कराने का तरीका, देर ना करें
- Movies
डिलिवरी के दौरान महिलाओं को होने वाले दर्द से गुजरे अक्षय कुमार और दिलजीत- Video वायरल
- Technology
पबजी मोबाइल : पीस एलीट्स ग्लोबल रेवेन्यू बढ़कर 1.5 अरब डॉलर हुआ
- Travel
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संगम : पठानकोट
- Education
IIT दिल्ली में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 50 पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
जानिए आपकी फेवरेट एक्ट्रेस ब्रेकफास्ट में क्या खाती हैं, इनमें से एक को पसंद है देसी घी के पराठे
नाश्ता सुबह का सबसे जरुरी पहला आहार (Meal ) होता है। अगर आप नाश्ता नहीं करने के आदी है तो आपको नहीं मालूम आप अपनी सेहत के साथ कितना बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं। नाश्ता करना हर किसी की प्राथमिकता होती है। आपको यकीन नहीं होगा कि डाइट पर रहने वाली मशहूर एक्ट्रेस भी सुबह का नाश्ता करना नहीं भूलती हैं।
जी हां, सेलिब्रेटी एक्ट्रेस के लिए फिट रहने के लिए दिन की पहली खुराक यानी नाश्ता करना बेहद जरुरी होता है। आइए जानते है कि बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस भी अपनी सुबह की शुरुआत में क्या खाती हैं।

श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर अपने खानपान का बहुत ध्यान रखती हैं। वो अपनी सुबह की शुरुआत घर के नाश्ते से ही करती है। चाहे वो कितनी ही व्यस्त क्यों न रहें लेकिन वो नाश्ते करना नहीं भूलती हैं। वो अपने ब्रेकफास्ट प्लेट में फल, अंडे और फ्रेश जूस लेना पसंद करती हैं।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट खाने की बहुत बड़ी शौकीन हैं, लेकर वो अपनी डाइट को लेकर भी काफी कॉन्शियस रहती हैं। अगर बात करें उनके ब्रेकफास्ट की तो आलिया अपने नाश्ते की प्लेट में एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर आहार लेना पसंद करती हैं जैसे मौसमी फल। वो अपने दिन की शुरुआत हर्बल चाय और बिना चीनी वाली कॉफी के साथ करना पसंद करती हैं। इसके बाद वो ऐसा कुछ खाना पसंद करती हैं जिससे पेट भरा हुआ सा लगे जैसे पोहा या अंडे का सेंडविच।
Most Read : दीपिका से लेकर सोनम तक, जानिए इन 6 सेलिब्रेटिज के ब्यूटी सीक्रेट

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी कई सालों से अपने छरहरे फिगर से फैंस को दीवाना कर रखा है। फैंस शिल्पा जैसा फिगर पाने के लिए उनकी फिटनेस और डाइट टिप्स फॉलो करते हैं। शिल्पा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो सुबह जल्दी उठ जाती है इसलिए सुबह की शुरुआत नोनी जूस के साथ करती हैं। शिल्पा दो हिस्से में ब्रेकफास्ट करती हैं। सुबह 7.30 बजे पहले वो ताजे फल जैसे केला या एप्पल खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा वो मुसली खाती हैं। इसके बाद 10.30 बजे वो दो अंडे और एवोकेडो खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा वो बटर टोस्ट भी खाती हैं।

करीना कपूर
बॉलीवुड में जीरो फिगर ट्रेंड लानी वाली करीना कपूर अपनी फिटनेस की वजह से चर्चाओं में रहती हें। फिट रहने के लिए करीना कपूर डेली रुटीन में वर्कआउट और डाइट को काफी अहमियत देती हैं। अपने एक इंटरव्यू में करीना ने खुद ही इस बात का जिक्र किया था कि ब्रेकफास्ट उनकी डाइट का सबसे जरुरी हिस्सा हैं। वो अपनी सुबह की शुरुआत केले के साथ करती हैं। वो देसी व्यंजन खाने में ज्यादा विश्वास करती हैं। वो नाश्तें में सामान्य तौर पर घर में ही बने घी के पराठा और पोहा खाना पसंद करती हैं।

मलाइका अरोड़ा
करीना की ही तरह मालिका भी घर में बने व्यंजनों पर ही ज्यादा विश्वास करती हैं। वो अपने दिन की शुरुआत में गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीती हैं। ये ड्रिंक उन्हें डिटॉक्स करने के साथ हाइड्रेड रखने में भी मदद करता हैं। बात करें मलाइका के नाश्ते की तो वो सुबह एक कटोरी मिक्स फ्रूट के साथ पोहा, इडली, उपमा और मल्टीग्रेन टोस्ट के साथ एग व्हाइट खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा वेजिटेबल ज्यूस और स्मूदीज भी उनकी लिस्ट में रहते हैं।
Most Read : दीपिका जैसी फ्लैट टमी पाने के लिये जानें उनके फिटनेस टिप्स

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी फैंस उनकी फिटनेस के दीवाने हैं। दीपिका के सुपर टोंड और आकर्षक फिगर का राज घर पर बना खाना हैं। दीपिका ब्रेकफास्ट में साउथ इंडियन फूड जैसे उपमा, डोसा, इडली और पोहा खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा वो एग व्हाइट सेंडविच को कभी कभार खाना पसंद करती हैं।