Just In
- 1 hr ago गर्मी में पेट को शांत रखता है यूपी-बिहार का सन्नाटा रायता, ये हैं फायदे और बनाने का तरीका
- 1 hr ago Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल ने किया मीन राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों के लिए शुरू हुआ बुरा समय
- 2 hrs ago मूंछों की वजह से 10वीं टॉपर का बना मजाक, इस बीमारी से लड़कियों के फेस उगते है बाल
- 3 hrs ago Hanuman Puja: हनुमान जी के इस पैर पर सिंदूर लगाने से बनते हैं सभी बिगड़े काम
Don't Miss
- News IPL 2024: हार्दिक पंड्या कप्तानी में बने 'हीरो से जीरो', इन पांच खराब फैसलों ने डुबो दी मुंबई इंडियंस की लुटिय
- Automobiles 100 साल की उम्र में 50 साल पुरानी विंटेज कार चला रहे हैं केरल के बुजुर्ग, VIDEO देख हैरान रह जाएंगे आप!
- Finance Bengaluru's New Navigation App: सड़कों के गड्ढों से लेकर रोडब्लॉक तक, इस नेविगेशन ऐप से कर सकते हैं चेक
- Technology Samsung ने चोरी-छुपे मिड-रेंज में नया स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानिए कीमत व खासियत
- Movies पीएम मोदी के मना करने पर भी नहीं माने मुकेश अंबनी, अनंत राधिका की शादी के लिए फाइनल किया ये वेन्यू
- Education UPSC CDS 2 Final Result 2023 OUT: यूपीएससी सीडीएस 2 रिजल्ट घोषित, कुल 197 अभ्यर्थियों का चयन, सीधा लिंक
- Travel पर्यटकों के लिए खुलने वाला है मुंबई का 128 साल पुराना BMC मुख्यालय, क्यों है Must Visit!
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
डिलीवरी के बाद अनिता हसनंदानी ने घटाया 1 किलो, 15Kg घटाने के लिए कर रही है ये तैयारी
एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी हाल ही में मां बनीं हैं, प्रेग्नेंसी के दौरान अनीता का वजन भी काफी बढ़ गया था, जिसे अब वे एक्सरसाइज के जरिए कम करने की कोशिश कर रही हैं। वैसे, आज अनीता का बर्थडे भी है और आज वे 40 वर्ष की हो गई हैं। अक्सर अनीता अपने बच्चे के साथ अपने वीडियोज शेयर करती रहती हैं। आइए जानते है अनीता हसनंदानी का डिलीवरी के बाद कैसे वजन कम कर रही हैं।
पोस्ट प्रेग्नेंसी यूं कर रही हैं अनीता वजन कम
अनीता ने जब से अपने बच्चे को जन्म दिया है, उसके बाद से अब तक उन्होंने सिर्फ 1 किलो ही वजन कम किया है। हालांकि, उन्हें अभी 15 किलो वजन और घटाना है। यह बात उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखी थी। कैप्शन में अनीता ने लिखा था, 'कम से कम एक किलो वजन कम हो गया।' दूसरी ही स्टोरी में उन्होंने एक क्राइंग बेबी फिल्टर लगाते हुए उदास चेहरा बनाकर लिखा, 'सिर्फ 1 किलो कम हुआ, अभी 15 किलो और कम करना है।'
अनीता ने फ्लोरल ड्रेस में फ्लॉन्ट किया पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट
हाल ही में अनीता हसनंदानी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने अपने एक्स्ट्रा किलो को खूबसूरत पिंक और ग्रीन फ्लोरल ड्रेस में फ्लॉन्ट किया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि ऐसा आउटफिट का चुनाव करें, जो आपको एक्स्ट्रा किलोज या अधिक वजन होने पर भी अच्छा महसूस कराए।
ब्रीदिंग एक्सरसाइज का लेती है सहारा
प्रत्येक दिन सुबह अनीता ब्रीदिंग एक्सरसाइज का अभ्यास करती हैं। एब्डॉमिनल ब्रीदिंग, कपालभाती, नाड़ी शोधन प्राणायाम आदि करती हैं। इससे वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और शांत रख पाती हैं। इसके अलावा वे प्रतिदिन टहलती हैं। योग का अभ्यास करती हैं। बेली डांसिंग करती हैं। डाइट में वे हेल्दी चीजें ही खाना पसंद करती हैं। घर का खाना उन्हें अच्छा लगता है। फिगर को मेंटेन रखने के लिए तेल-मसालेदार चीजों का सेवन कम ही करती हैं।