Just In
- 11 hrs ago
हैदराबाद कांड के चारों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, ट्विटर पर आयी प्रतिक्रियाएं
- 14 hrs ago
जानें नॉक्टेर्नल यानी नाइटटाइम अस्थमा के लक्षण, रात में सांस लेने में होती है दिक्कत
- 18 hrs ago
6 दिसंबर राशिफल: वृश्चिक और इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, क्या कहता है आपका राशिफल
- 1 day ago
आपके गर्भवती होने के चांस को क्या बढ़ा सकता है एक्यूपंचर?
Don't Miss
- News
6 महीने में 10% गिरी ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री, 1 लाख कर्मचारियों की नौकरी गई
- Movies
Pic Of The Day: टाईगर श्रॉफ की मां ने शेयर की दादी के साथ बचपन की तस्वीर, तेज़ी से हो रही है वायरल
- Sports
IND vs WI: एक हजार रन पूरे करते ही केएल राहुल ने T-20i में बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड
- Automobiles
हस्कवरना विटपिलेन 250 व स्वार्टपिलेन 250 को किया गया इंडिया बाइक वीक 2019 में पेश
- Technology
Oneplus की छठी सालगिरह पर लेटेस्ट स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट और ऑफर्स
- Finance
ऑटो उपकरण में गिरावट का असर एक लाख लोगों की नौकरी पर पड़ा
- Travel
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संगम : पठानकोट
- Education
IIT दिल्ली में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 50 पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
सर्दियों में खूब खाएं घी डालकर मक्के की रोटी, होंगे फायदे ही फायदे
सर्दियां आते ही हर घर में खानपान का कल्चर बदल जाता है। इस मौसम में साग के साथ घी डालकर मकई की रोटी खाने का मजा ही कुछ और होता हैं। मक्का या मकई के आटे की रोटी सर्दियों में खासतौर पर खायी जाती है। ये न सिर्फ खाने में टेस्टी होते हैं बल्कि ये हेल्दी भी बहुत होता है। सर्दियों में रोटी के अलावा कई सारी सब्जियों में भी मकई के आटे का इस्तेमाल किया जाता हैं।
दरअसल, इस पारम्परिक डिश को बनाने और खाने के पीछे वजह है इस अनाज से मिलने वाला भरपूर पोषण।

विटामिंस और मिनरल होते हैं शामिल
साउथ एशिया में मकई का खूब इस्तेमाल किया जाता है। मकई के भुट्टे के अलावा मकई के पॉपकॉर्न और मकई का आटा भी लोग भोजन में शामिल करते हैं। इसमें कई महत्वपूर्ण विटामिन और मिनरल प्राप्त होते हैं।

पचाने में आसान
इस आटे को उन लोगों के लिए फाय़देमंद माना जाता है। जिन्हें, सर्दियों के मौसम डायजेशन से जुड़ी परेशानियों का डर सताता है। मक्के में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। यह अनाज पचने में आसान होता है।

स्वस्थ हृदय
मकई के रोटी खाने से कोलेस्ट्रॉल को कम होता है और इससे कार्डियोवस्कुलर के रिस्क भी कम होता है। इसमें ओमेगा-३ फैटी एसिड भी होता है जो दिल को स्वस्थ बनाता है। इसके अलावा यह हाई बीपी की समस्या को कम कर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम करता है। नियमित इसे खाने से शरीर में से बुरे कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो जाता है।

ग्लूटेन-फ्री आटा
इन दिनों, बहुत से लोगों को ग्लूटेन इनटॉलरेंस की समस्या होती है। इसीलिए, लोग गेंहूं का आटा खाने से कतराते हैं। ऐसे में, मकई का आटा एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। चूंकि, मकई का आटा ग्लूटेन-फ्री होता है। इसीलिए, इसे बेझिझक खाया जा सकता है।

एनिमिया करता है दूर
हिमोग्लोबिन या रेड ब्लड सेल्स की कमी के कारण लोगों को कमज़ोरी महसूस होती है। इस स्थिति को एनिमिया कहा जाता है। एनिमिया, महिलाओं और बढ़ते बच्चों में एक आम समस्या है। ऐसे में, मक्के का आटा डायट में शामिल करें। मकई में बीटा-कैरोटीन नामक तत्व पाया जाता है। ये तत्व रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है।ये सभी तत्व शरीर में खून के निर्माण में मदद करते हैं। इसे खाने से एनिमिया की दिक्कत नहीं होती हैं।

गर्भावस्था में फायदेमंद
गर्भवती महिलाओं को भी मक्के की रोटी को अपनी डाइट शामिल करना चाहिए। इसमें फॉलेट और विटामिन-बी पाया जाता है जो कि गर्भस्थ शिशु में नई कोशिकाओं के विकास के लिए जरूरी होता है। इसके अलावा फॉलेट गर्भावस्था में मां और शिशु, दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।