For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मलाइका अरोड़ा शेयर ने किया अनुलोम-विलोम वीडियो, फेफड़ो और इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत

|

बॉलीवुड फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया के द्वारा फैंस के साथ जुडी रहती हैं। सोशल मीडिया पर वह अपनी फिटनेस और योग वीडियो से फैंस को इंस्पायर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अनुलोम- विलोम करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया है कि कोरोना वायरस के इस खतरनाक समय में फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अनुलोम विलोम करें।

अनुलोम- विलोम इम्यूनिटी बढ़ता है

अनुलोम- विलोम इम्यूनिटी बढ़ता है

इस समय देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जंग लड़ रहा है। इस कोरोना काल में बॉलीवुड फिटनेस फ्रीक मलाइका अरोंड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका ने फेफड़े को स्वस्थ रखने के लिए और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोज अनुलोम विलोम करने पर जोर दिया है। इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए लोगों को अपने दैनिक जीवन में अनुलोम- विलोम करना चाहिए।

होम आइसोलेशन में जानें क्‍या खाएं कोरोना मरीज, पौष्टिक फूड से र‍िकवरी में होगी मददहोम आइसोलेशन में जानें क्‍या खाएं कोरोना मरीज, पौष्टिक फूड से र‍िकवरी में होगी मदद

स्वस्थ फेफड़ों के लिए करें अनुलोम- विलोम

स्वस्थ फेफड़ों के लिए करें अनुलोम- विलोम

अनुलोम- विलोम करने से फेफड़े स्वस्थ रहते है। मलाइका ने वीडियो शेयर कर बताया कि प्राणायाम खाना खाने से 2 घंटे पहले और खाना खाने के 2 घंटे बाद किया जाना चाहिए। अनुलोम विलोम का 6 राउंड लगातार करना चाहिए।

कोरोना से बचाव के लिए फेफड़ों को हेल्दी रखना है जरूरी, इन चीजों के सेवन से जल्द मिलेंगे नतीजेकोरोना से बचाव के लिए फेफड़ों को हेल्दी रखना है जरूरी, इन चीजों के सेवन से जल्द मिलेंगे नतीजे

अनुलोम विलोम करने का तरीका

अनुलोम विलोम करने का तरीका

अनुलोम विलोम करने के लिए क्रॉस लेग्स की स्थिति में बैठें। इसके बाद अपने हाथों को घूटनों पर रखकर आंखें बंद कर लें। अब दाहिने(राइट) अंगूठें को दाहिने (राइट) नथुने पर रखें और इसे बंद करें। 4 गिनती के लिए बाएं( लेफ्ट) नथुने से गहराई से सांस लें। इसके बाद अनामिका से बाई नासिका को बंद करें इसे 2 सेकंड तक के लिए रोकें। इस तरह आप अपने दोनों नथुने बंद होने के साथ अपनी सांस को रोके। इसके बाद दाहिने नथुने से दाहिने अंगुठे को हटा दें, और दाहिने नथुने के माध्यम से गहराई से सांस छोड़े। अपनी बाई नथुने पर अनामिका को जारी रखने के लिए 4 काउंट के लिए दाहिने नथुने से सांस लें। फिर दोनों नथुने को 2 सेकंड के लिए बंद करें और बाईं नथुने से गहराई से सांस छोड़े। इस क्रिया को 5 मिनट तक दोहराएं। अनुलोम विलोम करते समय अपनी सांस पर ध्यान केंद्रित करें।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें सेवन, कोरोना से जंग लड़ने में मिलेगी मददइम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें सेवन, कोरोना से जंग लड़ने में मिलेगी मदद

अनुलोम विलोम के फायदे

अनुलोम विलोम के फायदे

अनुलोम विलोम करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इस योग को करने से श्वसन में सुधार आता है। अनुलोम विलोम करने ब्लड प्रेशर नियमित रहता है। नींद में सुधार आता है। तनाव को कम करने के लिए अनुलोम विलोम बहुत ही फायदेमंद होता है।

Corona: Immunity Booster है गिलोय का जूस, बीमारियों से रहेंगे दूर - अनेक फ़ायदेCorona: Immunity Booster है गिलोय का जूस, बीमारियों से रहेंगे दूर - अनेक फ़ायदे

English summary

Malaika Arora Share Anulom Vilom Video For Improve Lung Capacity And Immunity

Actress Malaika Arora Share Anulom Vilom Video For Improve Lung Capacity And Immunity. Read On.
Story first published: Thursday, May 6, 2021, 1:26 [IST]
Desktop Bottom Promotion