Just In
- 6 min ago Personality Test: पैरों का आकार बताता है कई राज, जानें अपनी पर्सनालिटी से जुड़ी ये ख़ास बात
- 30 min ago क्या होता है स्मोक्ड बिस्किट? जिसे खाने के बाद कर्नाटक में एक बच्चे की बिगड़ गई तबीयत
- 2 hrs ago Zero Shadow Day 2024 Timing: आज बैंगलोर में परछाई छोड़ देगी लोगों का साथ, जानें कितने बजे होगी ये अनोखी घटना
- 2 hrs ago Vaishakh Month 2024 Festival List: शुरू हुआ वैशाख माह, आएंगे अक्षय तृतीया, बुद्ध पूर्णिमा जैसे बड़े पर्व
Don't Miss
- Finance Bangalore Weather Today: बेंगलुरु का गर्मी ने किया बुरा हाल, अप्रैल में रहा इतिहास का दूसरा सबसे गर्म दिन
- News शख्स के शरीर पर जन्म से बना हुआ है भारत का नक्शा, लिम्का रिकॉर्ड में नाम दर्ज
- Movies Ravi Dubey ने पत्नी सरगुन मेहता को लेकर कह डाली ऐसी बात? वायरल हुआ चौकाने वाला वीडियो!
- Automobiles Shilpa Shetty के पति Raj Kundra की बढ़ी मुसीबत! ED ने जब्त की करोड़ो की कार
- Technology Realme Narzo 70x 5G और Realme Narzo 70 5G में से कौनसा फोन बेहतर, यहां जाने
- Travel केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर यात्रा बुकिंग हो गयी है Open, जानिए किराया
- Education MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट आज होंगे जारी, देखें पिछले पांच वर्षों के पास प्रतिशत
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
अम्बाली: दक्षिण भारत का ये पसंदीदा ड्रिंक गर्मियों में रखता है आपको कूल, करें वेटलॉस
रागी का दक्षिण भारत के मुख्य अनाज में से एक हैं, यहां इसका मुख्य तौर पर सेवन किया जाता हैं।
रागी का सेवन लोग इसकी रोटी, परांठा, डोसा, लड्डू, बर्फी और केक बनाने में करते हैं। इसके अलावा यहां लोग गर्मियों में रागी और छाछ का ड्रिंक बनाकर पीना पसंद करते हैं जिसे अम्बाली कहा जाता है। ये ड्रिंक न सिर्फ गर्मियों में शरीर को ठंडा रखती है बल्कि आपके वजन को कम करने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित रखने में मदद करेगी। आइए जानते हैं अम्बाली पीने के फायदे और इसकी रेसिपी के बारे में।
वजन कम करे :
रागी से बनी ये ड्रिंक हाई फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है। सह आपको हेल्दी तरीके से वजन को कम करने में मदद करती है। यदि आप रोजाना सुबह इस ड्रिंक का सेवन करते हैं, तो यह आपको वजन कम करने की दौड़ मे सबसे आगे और सफल बनाने में मददगार है। यह आपको सभी पोषक तत्व प्रदान कर आपकी भूख को शांत और अनहेल्दी स्नैक्स की लालसा को कम करेगा।
कैल्शियम से भरपूर:
इसके अलावा, गर्मियों में रागी और छाछ से बनी इस ड्रिंक के सेवन करने से ठंडक बनी रहती है और शरीर हाइड्रेट रहेगा। यह बेस्ट समर ड्रिंक्स में से एक है। रागी में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है, जो कि हड्डियों को मजबूत और दांतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसमें छाछ की उपस्थिति होने के कारण भी यह इस ड्रिंक को कैल्शियम युक्त बनाता है।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल:
रागी और छाछ से बनी यह सुपर कूल ड्रिंक बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है। रागी फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से समृद्ध होने के कारण, ब्लड में जमा कोलेस्ट्रॉल से लड़ने में मदद कर सकता है। सह आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।
एनिमिया से बचाव:
अंकुरित रागी से बनी यह ड्रिंक एनीमिया से लड़ने में मदद कर सकती है, क्योंकि अंकुरित रागी में विटामिन सी काफी उच्च मात्रा में पाया जाता है। जिससे आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है और एनीमिया से बचाव किया जा सकता है।
रागी अम्बाली बनाने की रेसिपी
आइए जानते हैं अम्बाली या रागी माल्ट बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले आप आधा कप अंकुरित रागी का आटा लें और उसे 2-3 कप पानी में डालकर पका लें।
- आप इसे तब तक पकाएं, जब तक कि आटा अच्छे से पक न जाए यानि आटे का रंग गहरा न हो जाए।
- अब आप पके हुए आटे को ठंडा करें और फिर इसमें जीरा, स्वादानुसार नमक, 1 कटा हुआ प्याज डालें।
- अब आप इसमें 1 गिलास छाछ डाल लें और अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद आप बहुत कम मात्रा में तेल, 1-2 कड़ी पत्ते और सरसों के बीज के साथ तड़का लगाएं।
- अब इस तड़के के ऊपर रागी के आटे और छाछ के मिश्रण को डालें और इसे पी लें।