For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

रातरानी का फूल बुखार से लेकर गठिया दर्द में है असरदार, जानें यूज करने का तरीका

|
Night-blooming jasmine

पौधे आयुर्वेद में काफी उपयोग किये जाते हैं। ऐसे ही रात की रानी का फूल काफी सुंदर और आकर्षक लगता है। ये फूल और पौधा अपनी और हर किसी को खींच लेता है। ये देखने में भी काफी सुंदर लगता है। इसकी खुशबू से आपका मन खुश हो जाता है। लेकिन इन चीजों के अलावा रात रानी का फूल कई हेल्थ बेनिफिट्स में भी मददगार है बुखार से लेकर डायबिटीज तक हर समस्या में फायदेमंद है इस पौधे में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरिया जैसे कई गुण मौजूद है। आज इस आर्टिकल के जरिए रात रानी फूल के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स जानते हैं।

बुखार के लिए फायदेमंद

इस फूल के पौधे की छाल का यूज हर तरह के बुखार को ठीक करने के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण चिकनगुनिया, डेंगू, मलेरिया जैसे बुखार को ठीक करने में मदद करता है।

सूखी खांसी में लाभकारी

इस फूल में पाए जाने वाला इथेनॉल ब्रोन्कोडायलेटर माना जाता है। जो आपकी सूखी खांसी के लिए फायदेमंद होता है। अस्थमा के पेशेंट के लिए भी ये काफी लाभकारी होता है।

गाठिया दर्द और साइटिका में मददगार

गाठिया का दर्द और साइटिका का दर्द बहुत ज्यादा तकलीफ देने वाला होता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। इस तरह के दर्द में रात रानी फूल का तेल काफी फायदेमंद होता है। इसके तेल में जरूरी तत्व पाए जाते हैं। ये तेल किसी भी तरह के सूजन को भी कम करने में मदद करती है, और दर्द से आपको राहत दिलाती है।

डायबिटीज में कारगर

इस फूल का रस डायबिटीज में काफी फायदेमंद होता है। इसका यूज डायबिटीज की समस्या को ठीक करने के लिए किया जाता है। टाइप 2 डायबिटीज मेलिटस को ठीक करने के लिए भी किया जाता है । ये फूल आपके बॉडी में ब्लड शुगर लेवल को भी कम करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी बूस्टर

इस फूल में इथेनॉल पाया जाता है। जो आपके शरीर में इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार है। इसका यूज करने के लिए आपको रात रानी के पत्ते और फूल को एक गिलास पानी में अच्छी तरह उबाल लें। इसे तब तक उबालें, जब तक पानी की मात्रा आधी ना हो जाए। इसके बाद इसे दिन में तीन बार दवाई के रूप में पीएं।

English summary

Raat Rani's flower is effective in fever to arthritis pain in hindi

The flower and plant of Raat Rani are very beneficial for your health. It is beneficial in treating everything from fever to joint pain.
Story first published: Wednesday, December 7, 2022, 20:04 [IST]
Desktop Bottom Promotion