Just In
- 2 hrs ago प्रेगनेंसी के First Trimester में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? कैसी होनी चाहिए हेल्दी डाइट
- 3 hrs ago OMG! भारत के इस गांव में प्रेगनेंट होने आती हैं विदेशी महिलाएं, आखिर यहां के मर्दों में क्या हैं खास बात
- 6 hrs ago Curd Benefits For Skin: रोजाना चेहरे पर दही मलने से पिग्मेंटेशन और मुंहासे की हो जाएगी छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा
- 8 hrs ago IPL 2024: कौन हैं क्रिकेटर केशव महाराज की स्टाइलिश वाइफ लेरिशा, इंडिया से हैं स्पेशल कनेक्शन
Don't Miss
- News JDU नेता की बेटी को LJP का टिकट, कौन है शांभवी चौधरी जिसे समस्तीपुर से लॉन्च करेंगे चिराग पासवान?
- Movies पत्नी को तलाक देकर करण जौहर के घर में किराए पर गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन में रह रहा है ये एक्टर! मचा बवाल
- Travel अप्रैल की गर्मी में सैर करें कश्मीर की ठंडी वादियों में, IRCTC का 'कश्मीर-धरती पर स्वर्ग' पैकेज
- Finance Haryana News: हरियाणा में रबी फसलों की खरीद की सभी तैयारियां पूरी, 1 अप्रैल से 417 केंद्रों पर होगी खरीद
- Education Job Alert: बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली 143 ऑफिसर पदों पर भर्ती 2024, देखें चयन प्रक्रिया
- Technology अप्रैल में OnePlus, Samsung, Motorola समेत इन ब्रांड्स के Smartphones होंगे लॉन्च, जानिए कीमत व स्पेक्स
- Automobiles Tesla को टक्कर देने के लिए Xiaomi ने लॉन्च की पहली इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में मिलेगी 810KM की रेंज
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
राइस मिल्क से होने वाले 8 फायदे
राइस मिल्क एक अलग तरह का दूध होता है और इससे कई फायदे होते हैं। इससे पहले कि हम राइस मिल्क के फायदों के बारे में बात करें, आइए जानते हैं कि इसे कैसे तैयार किया जाता है। राइस मिल्क को ब्राउन राइस से तैयार किया जाता है। इसके लिए या तो चालव को उबाला जाता है या फिर राइस सीरप का इस्तेमाल किया जाता है।
कई बार ब्राउन राइस के स्टार्च भी इसे तैयार किया जाता है। व्यवसायिक राइस मिल्क को गाढ़ा बनाने के लिए इसमें कई चीजें मिलाई जाती हैं। दूध में मीठापन लाने के लिए इसमें चीनी या फिर वेनिला का इस्तेमाल किया जाता है। वेनिला से इसका स्वाद बिल्कुल गाय के दूध की तरह हो जाता है।
ब्राउन राइस के स्वास्थ्य लाभ
शाकाहारियों के बीच राइस मिल्क काफी लोकप्रिय है। इसकी वजह यह है कि इसमें किसी तरह का मांसाहारी तत्व या जानवरों के फैट या ऐसी कोई भी चीज नहीं होती जो जानवरों से जुड़ी हो। इससे यह विशुद्ध शाकाहारी दूध बन जाता है। अगर आपका शरीर लेक्टोज को सहन नहीं कर सकता तो राइस मिल्क इसका सबसे अच्छा समाधान है। तो अब आप समझ गए होंगे कि राइस मिल्क कैसे तैयार किया जाता है। आइए अब इससे सेहत और त्वचा को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
शहद के साथ राइस मिल्क
यह आपके लिए एक बेहतरीन फेसियल हो सकता है। अगर आप राइस मिल्क में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएंगे तो इससे त्वचा में निखार आएगा। साथ ही इससे आपकी त्वचा चिकनी भी होगी। तो फिर इंतेजार किस बात का आप इसे जरूर ट्राई करें।
बॉडी स्क्रब
राइस मिल्क से त्वचा को होने वाला यह एक और फायदा है। राइस मिल्क को बादाम के पेस्ट या काबुली चने के आटे के साथ मिलाकर अपने शरीर पर रगड़ें। इससे आपके शरीर की त्वचा चिकनी होगी। चूंकि राइस मिल्क में त्वचा को ड्राई करने की प्रवृत्ति होती है, इसलिए मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।
होंठ के कालेपन से छुटकारा
अगर आप होंठ के कालेपन की समस्या से जूझ रही हैं तो आपको अपने होंठ पर राइस मिल्क लगाना चाहिए। इससे आपका होंठ चमकदार हो जाएगा। सचमुच होंठ को खूबसूरत बनाने के लिए राइस मिल्क काफी फायदेमंद होता है।
सन बर्न का करें उपचार
अगर आप सन बर्न की समस्या से जूझ रहे हैं तो त्वचा पर राइस मिल्क लगाएं। राइस मिल्क से सेहत को फायदा पहुंचने के साथ-साथ त्वचा को भी फायदा पहुंचता है। आप इसे हल्दी या काबुली चने के आटे के साथ मिलाकर त्वचा पर लगा सकते हैं।
दिल को रखे स्वस्थ
राइस मिल्क विटामिन ई और मैग्नेशियम से भरपूर होता है, जिससे यह दिल को भी स्वस्थ रखता है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में राइस मिल्क लेंगे तो इससे दिल की कार्यप्रणाली दुरुस्त रहेगी। साथ ही यह स्ट्रोक सहित दिल की दूसरी समस्याओं को भी दूर रखता है। सच्चाई तो यह है कि राइस मिल्क फ्लावोनाइड से भरपूर होता है, जिससे दिल सेहतमंद बना रहता है।
इम्युनिटी को बढ़ाए
राइस मिल्क में कुछ ऐसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करते हैं। यह आपको एलर्जी और दूसरे वाइरल इंफैक्शन से बचाएगा। शरीर के इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने का राइस मिल्क सबसे प्रभावी तरीका है।
वजन कम करने में लाभदायक
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो राइस मिल्क का सेवन करें। इसकी वजह यह है कि इसमें केरोली काफी कम होता है। इससे आपको जरूरी पोषण भी मिलेगा और आपका वजन भी कम होगा। यह राइस मिल्क का सबसे बड़ा फायदा है।
कोलेस्टेरोल लेवल को बनाए रखे
राइस मिल्क में विटामिन और कार्बोहाइड्रेट प्रचूर मात्रा में पाया जाता है, पर इसमें दूसरे दूध की तरह बहुत ज्यादा लेक्टोज नहीं पाया जाता है। ऐसे में राइस मिल्क उनके लिए एक बेहतर विकल्प है जिनका कोलेस्टेरोल लेवल काफी ज्यादा है। यह आपके ह्दय को भी सुरक्षित रखेगा और इसे बीमारी से बचाएगा। इसमें कोलेस्टेरोल की मात्रा काफी कम होती है।