For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अच्‍छी खबर यह है कि रेड वाइन कैविटी से भी लड़ती है

|

(आईएएनएस)| रेड वाइन पसंद करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है कि वाइन आपको दांतों के डॉक्टर के पास जाने से बचाए रख सकती है। एक शोध में पता चला है कि अंगूर के बीज और अंगूर से बना रेड वाइन कैविटी से लड़ने में सहायक है।

इस खोज के बाद से इस संभावना को बढ़ावा मिला है कि प्राकृतिक पदार्थ दंत रोग से लड़ने में कारगर सिद्ध हो सकते हैं, हालांकि इनके कुछ कुप्रभाव भी हो सकते हैं।

Study finds Red wine can help prevent cavities

शोधकर्ताओं ने अपनी बात साबित करने के लिए दांतों में सड़न पैदा करने वाले कीटाणुओं को बायोफिल्म के रूप में विकसित किया। उन्होंने कीटाणुओं वाली बायोफिल्म को कुछ मिनटों तक अलग अलग तरल पदार्थो जैसे, रेड वाइन, अल्कोहल रहित रेड वाइन, अंगूर के बीजों वाली रेड वाइन, और 12 प्रतिशत इथेनॉल के साथ सादे पानी में डुबा कर देखा। व्हिस्की पीने के स्वास्थ्य लाभ जानिये

स्पेन की वाइन रसायन अथॉरिटी की एम. विक्टोरिया मेरोने-अर्रिबास ने कहा, "अल्कोहल के साथ या बगैर अल्कोहल वाली रेड वाइन और अंगूर के बीजों वाली रेड वाइन कैविटी कम करने में सबसे ज्यादा कारगर है।"

जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड केमेस्ट्री में प्रकाशित शोध में कहा गया कि पूर्व में भी यह कहा गया था कि पॉलिफेनॉल्स, अंगूर के बीच और वाइन बैक्टीरिया को तेजी से बढ़ने से रोकते हैं।

English summary

Study finds Red wine can help prevent cavities

New research has today revealed red wine could protect against cavities.Research published in the Journal of Agricultural and Food Chemistry revealed grape seed extract also prevents cavities.
Story first published: Friday, May 23, 2014, 14:41 [IST]
Desktop Bottom Promotion