For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

रेहना है हमेशा खुश तो पेट को रखें ऐसे स्वस्थ

By Lekhaka
|

अपने पेट के स्वास्थ्य को कैसे ठीक रख सकते हैं? गट फ्लोरा क्या है और इसे कैसे स्वस्थ रखा जा सकता है? आपके पेट में लाखों सूक्ष्मजीव होते हैं जो आपको स्वस्थ या अस्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आपके पेट की इस वनस्पति पर आपकी इम्यूनिटी, पाचन, तनाव और आपका सम्पूर्ण स्वास्थ्य निर्भर करता है। जब आपका गट फ्लोरा सही संतुलन में होगा तभी आप अच्छा और स्वस्थ महसूस कर पाएंगे। यदि यह खराब हो गया तो शरीर खराब हो जाएगा।

आपके पेट के इस निचले हिस्से में सूक्ष्म जीवों की पूरी कॉलोनी बसती है, यदि आपकी लाइफस्टाइल सही है तो ये सही संतुलन में रहते हैं। आपके पेट की वनस्पति इन्फेक्शन से लड़ने, खाने से पोषक तत्वों का अवशोषण करने और स्वस्थ रखने के लिए इनको काम में लेने में मददगार है।

how to improve gut health

पेट की वनस्पति को कैसे स्वस्थ रखें?

एंटीबायोटिक्स के सेवन के अलावा पेट को कैसे स्वस्थ रखें? पहला कदम है अच्छा आहार।प्रोबायोटिक्स की मदद लें। जब आपका गट फ्लोरा सही होगा तो मोटापा, दिल की बीमारियाँ, डायबिटीज़ और कैंसर जैसी बीमारियाँ दूर रहेंगी।

अपने गट फ्लोरा को सही रखने के लिए इन चीजों से दूर रखें। जैसे एल्कोहल, कैफीन, शुगर, आर्टिफ़िशियल चीजें, फैटी फूड्स, एंटीबायोटिक्स, तनाव आदि।

अपने पेट के स्वास्थ्य को कैसे स्वस्थ रखें? हम आपको कुछ खादय पदार्थ बता रहे हैं जो आपके पेट को सही रखेंगी।

दही

दही

दही बैक्टीरिया का सही संतुलन बनाए रखता है। यह खमीर को नियंत्रित रखता है और पाचन को सही रखता है। यदि आप दही या सोया मिल्क ले सकते हैं, तो पेट के लिए अच्छा होगा।

केफिर

केफिर

यह एक क्रीमी, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक ड्रिंक है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट की वनस्पति को सही रखते हैं।

चीस

चीस

चेडर और स्विस चीस में लैक्टिक एसिड होते हैं। कॉटेज चीस पेट के बैक्टीरिया के लिए एक अच्छा खादय पदार्थ है।

किमची

किमची

यह एक कोरियन डिश है जिसमें गोभी को किण्वित किया जाता है। इसमें विटामिन ए, सी, बी2 और बीटा कैरोटीन होते हैं।

English summary

How To Improve Gut Health

How to improve gut health? Firstly, what is gut flora and why should it be improved? Well, your gut contains millions of microorganisms. Read this!
Story first published: Saturday, August 19, 2017, 11:13 [IST]
Desktop Bottom Promotion