For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

लाइफस्टाइल से जुड़ी इन गलतियों के कारण बिगड़ सकता है ब्रेस्ट का शेप

By Lekhaka
|

स्तन महिलाओं के सबसे नाजुक अंग होते हैं और इसीलिए इनका विशेष ध्यान रखना पड़ता है। कई महिलायें अपने ब्रेस्ट के साइज़ और शेप को लेकर बहुत चिंतित रहती हैं। ये सच है कि ब्रेस्ट का साइज़ और शेप महिलाओं की खूबसूरती को और बढ़ा देता है।

लेकिन इसके साथ साथ यह भी सच है कि अगर आप ठीक ढंग से ख्याल ना रखें तो ब्रेस्ट का शेप बिगड़ भी सकता है। खासतौर पर खराब खानपान और गलत लाइफस्टाइल की वजह से इसका शेप बिगड़ने लगता है।

इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ गलत आदतों के बारे में बता रहे हैं जिनकी वजह से ब्रेस्ट का शेप बिगड़ता है।

गलत ब्रा का साइज

गलत ब्रा का साइज

क्या आपको पता है कि 25% महिलाएं सही साइज का ब्रा नहीं पहनते हैं, या तो उनका साइज बड़ा होता है या छोटा। इसलिए सही सपोर्ट नहीं मिलने के कारण ब्रा का साइज बिगड़ जाता है। टाइट ब्रा पहनने से रक्त कोशिकाएं सिकुड़ जाती है जिससे शेप बिगड़ जाता है।

बाल हटाने के कारण

बाल हटाने के कारण

ब्रेस्ट स्किन बहुत ही नाजुक होती है। इसलिए अगर आप वहां पर मौजूद बालों को हटाने के ट्वीजर का इस्तेमाल करती हैं तो इससे भी ब्रेस्ट का शेप बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप नेचुरल तरीके अपनाएं।

ब्रेस्ट पिंचिंग

ब्रेस्ट पिंचिंग

बार बार स्तनों को उंगलियों से दबाने या खींचने के कारण भी उनका शेप बिगड़ने लगता है। ऐसा टाइट ब्रा पहनने के कारण भी हो सकता है।

पियरसिंग और टैटू

पियरसिंग और टैटू

ब्रेस्ट पर पिर्सिंग या टैटू कुछ भी बनाने से वहां सूजन होने का खतरा होता है। यानि ब्रेस्ट पिर्सिंग करने से लिम्फ नॉड पर असर पड़ता है क्योंकि ये उसके पास होता है।

बिना स्पोर्ट्स ब्रा के जॉगिंग करना

बिना स्पोर्ट्स ब्रा के जॉगिंग करना

क्या आपको पता है स्पोर्ट ब्रा के बिना जॉगिग करने से ब्रेस्ट का शेप बिगड़ जाता है। क्योंकि दौड़ते समय ब्रेस्ट के ऊपर-नीचे होने के कारण वह झुक जाता है और उसका शेप बिगड़ जाता है।

पेट के बल सोना

पेट के बल सोना

जो लड़कियां हमेशा पेट के बल सोती हैं उनके शेप के बिगड़ने की संभावना ज्यादा रहती है। इसकी बजाय बायें करवट होकर लेटना सबसे सही पोजिशन है।

क्रीम का इस्तेमाल न करना

क्रीम का इस्तेमाल न करना

ब्रेस्ट को भी सूरज की रोशनी से बचाना और वहां नमी बनाये रखना बहुत ज़रूरी होता है। इसलिए अगर आप स्तनों पर माश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो इससे भी उन्हें नुकसान हो सकता है।

प्लास्टिक सर्जरी

प्लास्टिक सर्जरी

कुछ महिलाएं अपने ब्रेस्ट के साइज को लेकर खुश नहीं रहती हैं। इसलिए दोनों ब्रेस्ट के साइज को समान करने के लिए सर्जरी करती हैं। लेकिन ऐसा करने से लैक्टेल ग्लैंड के शेप पर असर पड़ता है। लेकिन सर्जरी से भी इस पर कोई असर नहीं पड़ता है।

English summary

Mistakes That Can Spoil The Health & Shape Of Your Breasts

Some common everyday habits can spoil the health and shape of your breasts overtime. Read to know about the mistakes that can spoil the breasts.
Desktop Bottom Promotion