For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इन 10 घरेलू नुस्‍खों से सिर्फ 15 दिनों में छूटेगी शराब की लत

|

किसी भी शराबी के लिये शराब किसी अमृत से कम नहीं होती। आपने अपने आस-पास बहुत सारे ऐसे लोगों को देखा होगा जो शराब की लत में बुरी तरह फंसे हुए हैं। इस गंदी लत की वजह से वह अपनी लाइफ तो खराब करते ही हैं और साथ-साथ अपने परिवार वालों को भी दुखी करते हैं।

अल्कोहल में एनर्जी ड्रिंक्स मिलाकर पीने से आपको हो हैं ये बड़े नुकसानअल्कोहल में एनर्जी ड्रिंक्स मिलाकर पीने से आपको हो हैं ये बड़े नुकसान

इस लत पर काबू पाने के लिए खुद में दृढ़ निश्चय होना बहुत जरूरी है। शराब की लत को एल्कोहोलिज्म के नाम से भी जाना जाता है। एल्कोहोलिज्म कोई बीमारी नहीं है, जिसका इलाज किया जाए।

वैसे इस लत को एक दम छोड़ना काफी मुश्किल होता हैं। इसे धीरे-धीरे ही काबू करना चाहिए। बस इसे छोड़ने का मन में पक्का विश्वास होना चाहिए।

10 Surprising Home Remedies For Addiction To Alcohol

आज के तनाव के माहौल में शराब की लत एक रोग की तरह उभर रही है। किसी भी चीज़ की लत बुरी है। यही नहीं ज्यादा शराब पीने से लिवर ख़राब होता है, पाचन की समस्या होती है, हृदय, आंखों, मधुमेह का रोग, न्यूरोलॉजिकल विकार और कैंसर जैसी बीमारी होती है।

टकीला शॉट्स से होते हैं वजन घटाने, पाचन बेहतर करने जैसे ये 7 बड़े फायदेटकीला शॉट्स से होते हैं वजन घटाने, पाचन बेहतर करने जैसे ये 7 बड़े फायदे

वैसे तो बाज़ार में कई सारी दवाएं मौजूद हैं लेकिन आज हम आपको कुछ आसान घरेलू उपाए बताने जा रहें हैं जिससे आप शराब की लत छुड़ा सकते हैं।

 1. तुलसी:

1. तुलसी:

तुलसी में एंटी इन्फ्लैमटोरी और एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, जिससे शरीर की अशुद्धियाँ साफ़ होती हैं। इसीलिए तुलसी खाने से शराब की लत भी छूट जाती है।

2. अनाज:

2. अनाज:

अनाज में फाइबर होता है, इसे रोज़ अपने भोजन में खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है साथ ही शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इससे भी शराब छुड़ाने में मदद मिलती है।

3. करेले की कड़वी पत्तियां:

3. करेले की कड़वी पत्तियां:

खीरे की कड़वी पत्तियां शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करती हैं और इसके साथ शराब की लत को भी छुड़ाने में मदद मिलती है। इसके लिए पत्तियों को अच्छे से पीस लें और उसका रस निकाल लें अब इसे छाछ के साथ रोज़ दो चम्मच मिला कर पीएं।

 4. फल:

4. फल:

जिन फलों में अधिकतम फाइबर पाया जाता है उन्हें खाने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल अच्छा बना रहता है इसके लिए फाइबर युक्त फल खाने चाहिए, जैसे संतरा, और अनार। यही नहीं इससे शराब को छुड़ाने में भी मदद मिलती है।

 5. अश्वगंधा:

5. अश्वगंधा:

अश्वगंधा एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लैमटॉरी गुणों के लिए जाना जाता है। इससे शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। साथ ही शराब की लत भी छूट जाती है। इसके लिए रोज़ एक गिलास दूध में एक चम्मच अश्वगंधा का पाउडर मिला कर पींए।

 6. ब्राह्मी

6. ब्राह्मी

ब्राह्मी तनाव कम करता है जो शराब की लत का सबसे बड़ा कारण हैं। यही नहीं इसे पीने से रक्त की शुद्धि भी होती है।

7. नारियल का तेल:

7. नारियल का तेल:

नारियल के तेल में सैचरैटड फैट और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जिससे तनाव को कम करने में मदद मिलती है। यही नहीं इससे शरीर की यीस्ट को मारने में मदद करते हैं जिससे शराब पीने का मन नहीं करता है।

 8. अदरक का तेल:

8. अदरक का तेल:

अदरक के तेल की कुछ बूंदें कण्डील में डालें और उसे जलाने के बाद उसकी भाप लें या फिर आप अदरक के तेल की कुछ बूंदें शहद के साथ खा सकते हैं। इससे शराब पीने की लत कुछ छूट जायेगी।

 9. अंगूर

9. अंगूर

अंगूर खाने से आपको शराब पीने की इच्छा से मुक्ति मिलती है। शराब छोड़ने के लिए यह एक सर्वोत्तम घरेलू उपचार है। इसे खाने से आपको शराब की लत से छूट करा मिलता है। शराब अंगूर से बनी होती है तथा यदि आप रोज़ इसे खायेंगे तो आपको शराब पीने की इच्छा नहीं होगी। अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। कई बीमारियों में राहत के लिए अंगूर का सेवन करना फायदेमंद होता है।

10. लीकोरिस रूट

10. लीकोरिस रूट

लीकोरिस रूट में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबॉडी होते हैं जिससे श्वसन और लिवर स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही यह शराब की लत भी छुड़ाता है। लीकोरिस रूट में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीवायरल, और एंटीबॉडी गुण होते हैं जिससे किडनी और लिवर ठीक रहता है।

English summary

10 Surprising Home Remedies For Addiction To Alcohol

Addicted to alcohol? There are certain home remedies that will help to get rid of the addiction. Read here to learn more.
Story first published: Friday, October 27, 2017, 13:59 [IST]
Desktop Bottom Promotion