For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भुनी हुई लहुसन की कल‍ियां नहीं है किसी जड़ीबूटी से कम, खाली पेट खाने के है ये फायदे

|

आयुर्वेद में लहसुन के काफी फायदे बताए गए हैं। खाने में स्‍वाद को बढ़ाने के साथ ही ये स्‍वास्‍थय के ल‍िए काफी फायदेमंद होता है। कई लोग इसे कच्‍चा भी खाना पसंद करते हैं वहीं कुछ लोग इसे भूनकर खाना पसंद करते हैं। भूने हुए लहुसन का सेवन करना कई मायनों में शरीर के ल‍िए काफी फायदेमंद होता है।

ये शरीर में कैंसर की कोशिकाओं का निर्माण नहीं होने देता है। इसके अलावा इससे शरीर का केलेस्‍ट्रॉल काफी हद तक कम होता है। लहसुन में मौजूद फाइटोकेमिकल्स पुरुषों की हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

 Health Benefits of Roasted Garlic Cloves!

आइए जानते हैं भूने हुए लहुसन खाने के क्‍या फायदे होते हैं।


24 घंटे में होता है असर

एक रिसर्च के अनुसार कुल 6 भुने हुए लहसुन खाने के ठीक एक घंटे के बाद यह लहसुन पेट में पच जाता है और अपना पौष्टिक प्रभाव देना आरंभ करता है। अगले 2 से 4 घंटे में इन लहसुनों से निकले वाले एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों को हमारी शरीर अपने भीतर सोखने लगता है। इसकी मदद से शरीर के अंदर जितनी भी कैंसर की कोशिकाएं जन्म लेती हैं, यह उन्हें खत्म कर देता है। 4 से 6 घंटे के बाद यह लहसुन हमारे मैटाबॉलिज्म पर काम करता है। पेट में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को बर्न करता है। 6 घंटे के बाद यह लहसुन हमारे रक्त में मौजूद संक्रमण को खत्म करने का काम करता है।
लहसुन के सेवन के 10 घंटे के बाद लहसुन का पौष्टिक लाभ मिलने लगता है और यह समय से पहले ही कई बीमारियों का खात्मा कर देता है।

दिल को देता है फायदा

भुना लहसुन ब्‍लड प्रेशर भी कंट्रोल करता है। हालांकि इसका सेवन हाई ब्‍लड प्रेशर के मरीजों के लिए ज्‍यादा रेफर किया जाता है क्‍योंकि ये बीपी को कम करता है।


विषैल तत्‍व निकालता है

यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को मल या मूत्र मार्ग से बाहर करता है। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। वहीं कॉलेस्ट्रोल को भी कम करता है।


कॉलेस्ट्रॉल

सुबह खाली पेट भुने हुए लहसुन का सेवन करने से कॉलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है और हार्ट से जुड़ी समस्याओं को भी खत्म करता है।

वजन कम करें

वजन कम करने भी यह काफी मददगार है। इसका सेवन करने से बॉडी का फैट तेजी से बर्न होता है जिससे कि वजन कम होने लगता है।


सेक्‍स हार्मोन बनाता है

लहसुन में ऐलीसिन नाम का पदार्थ होता है जो पुरुषों के मेल हार्मोन यानी सेक्‍स हार्मोन के स्‍तर को ठीक रखता है। इससे पुरुषों में इरेक्‍टाइल डिस्‍फंक्‍शन दूर होता है। वहीं लहसुन में सेलेनियम और भारी मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं जिससे स्‍पर्म क्‍वालिटी बढ़ती है।


कैंसर से बचा सकता है

लहसुन का सेवन शरीर में गर्माहट लाता है और ठंड से रक्षा करता है। साथ ही इसे कैंसर से बचाने वाला भी माना जाता है। लहसुन को खासतौर पर यह प्रोस्‍ट्रेट और ब्रेस्‍ट कैंसर से बचाने वाला माना जाता है।

कब्ज

भुनी हुई लहसुन का सेवन करने से पाचन शक्ति दुरूस्त रहती है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

English summary

Health Benefits of Roasted Garlic Cloves!

What happens if you eat roasted garlic every day? It is the best preventive measure that can save your health in the long run.
Story first published: Saturday, August 18, 2018, 16:29 [IST]
Desktop Bottom Promotion