Just In
- 2 hrs ago जहरीले अंगूर खाने से बिगड़ सकती हैं तबीयत, एक्सपर्ट ने बताया खाने से पहले कैसे करें साफ
- 3 hrs ago गर्मियों में फ्रेशनेस और ग्लो के लिए चेहरे पर लगाए तरबूज का नेचुरल टोनर, ये है बनाने का तरीका
- 3 hrs ago इन राशियों के लिए Sorry कहना है दुनिया का सबसे मुश्किल काम, नहीं मानते हैं अपनी गलती
- 4 hrs ago Mango in Diabetes : डायबिटीज में केजरीवाल खा रहे हैं खूब आम, क्या शुगर मरीजों को आम खाना चाहिए या नहीं?
Don't Miss
- News खजुराहो में CM मोहन यादव ने किया रोड शो, कहा- कांग्रेस तो मैदान छोड़कर भाग खड़ी हुई
- Education Jharkhand Board 10th Result 2024: कल आयेगा झारखंड बोर्ड 10वीं का परिणाम, कैसे चेक करें JAC Matric Result
- Movies VIDEO: भगवान कृष्ण के सामने सीमा ने की अश्लीलता, वीडियो देख भड़के लोग बोले- कौन से कोठे पर...
- Finance Quarter 4 Result: Bajaj और Infosys ने जारी किया चौथे क्वार्टर का रिजल्ट, दोनों को मिला है बंपर मुनाफा
- Technology डॉक्सिंग क्या होती है, क्या इसके लिए जेल जाना पड़ सकता है?
- Travel बोरिंग जिंदगी से चाहिए ब्रेक तो घूम आएं ये 6 बटरफ्लाई पार्क, जहां फूलों में रंग भरती हैं तितलियां
- Automobiles टोल प्लाजा पर अब नहीं होंगे ये बोर्ड! केंद्र सरकार ने लिया अहम फैसला, जानें डिटेल्स
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
आयुर्वेद के अनुसार खाएं शहद, वरना सेहत के लिए बन सकता विष
शहद हमारे खानपान का प्राचीन समय से हिस्सा रहा है, इसमें मौजूद औषधीय गुण से कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। आयुर्वेद में शहद को किसी चमत्कारी औषधि की तरह माना गया है। आयुर्वेद में भी शहद के सेवन के कुछ नियम है, अगर शहद को इन नियमों के अनसुार रोजाना सही तरीके से सेवन किया जाए तो इससे सेहत को कई तरह के फायदे होते है।
लेकिन गलत तरीके से शहद का सेवन करने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको शहद को खाने के आयुर्वेदिक नियमों के बारे में बता रहे हैं कैसे और कब शहद को खाना चाहिए और किन चीजों के साथ शहद को मिलाकर खाना जहर बन सकता है।
शहद की तासीर गर्म
एक बात याद रखें कि शहद की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे कभी भी भूले से गर्म खाद्य पदार्थों के साथ नहीं मिलाकर नहीं खाना चाहिए।शहद की तासीर आयुर्वेद में गर्म बताई गई हैं, इसलिए इसे गर्म नहीं करना चाहिए। शहद का सेवन उस वक़्त नहीं किया जाना चाहिए जब आप गर्म वातावरण में काम कर रहे है या जहां आप अधिक गर्मी के संपर्क में है।
इन चीजों के साथ न मिलाएं
- शहद को बारिश के पानी में, गर्म और मसालेदार भोजन के साथ कभी नहीं मिलाया जाना चाहिए।
- शहद को फर्मेन्टेड पेय पदार्थ जैसे व्हिस्की, रम, ब्रांडी, घी और सरसों जैसे पेय पदार्थ के साथ नहीं मिलाना चाहिए।
- शहद की तासीर गर्म होती हे इसीलिए इसे अधिक मात्रा में नहीं लेना चाहिए |
- चाय, कॉफी में शहद का उपयोग नहीं करना चाहिए।
-मांस, मछली के साथ शहद का सेवन जहर के समान है।
- घी, तेल, मक्खन में शहद जहर के समान है।
- चीनी के साथ शहद मिलाना अमृत में विष मिलाने के समान है।
मात्रा का भी रखें ध्यान
शहद का सेवन सबसे अच्छा तब होता है जब ये खाने की तुलना में गर्म चाय या दूध के साथ पिया जाता है। जब आप शहद खाते है तो ये कुछ समय के लिए मुंह में रखे और तुरंत इसे निगले नही। आयुर्वेद के अनुसार शहद दिन के दौरान 30-35 ग्राम और रात में 25-30 ग्राम लेना चाहिए। एक साथ अधिक मात्रा में शहद न लें। ऐसा करना नुकसानदायक होता है। शहद दिन में दो या तीन बार एक चम्मच लें।
Most Read : 7 दिनों तक खाइये कच्ची लहसुन और शहद, होंगे ये गजब के फायदे
नींबू और शहद का सेवन
शहद का सेवन सबसे अच्छा तब होता है जब ये कमरे के तापमान पर साइट्रिक एसिड और पानी के साथ मिक्स करके लिया जाए जैसे गुनगुने पानी और नींबू के साथ शहद का सेवन करने में कोई खतरा नहीं है। अगर शहद के सेवन के बाद आपको किसी तरह की परेशानी महसूस होती है तो नींबू का सेवन करना लाभदायक होता है।
शहद की जांच कैसे करे :-
आज कल बाजार में ऑर्गेनिक और शुद्ध शहद के नाम पर नकली शहद मिल रहे हैं। आइए जानते है कि किन तरह से आप घर बैठे असली और नकली शहद में फर्क मालूम कर सकते हैं।
गर्म पानी से
एक कांच का बर्तन ले और उसमे पानी भरे बाद में उसमे शहद डाले अगर वह पानी में घुल जाता हे तो वह शहद नहीं हैं और अगर वह सतह पर बैठ जाता है तो शहद असली है।
Most Read : देसी स्नैक्स है भूना चना और गुड़, एनीमिया से लेकर चेहरे की झांइयों को करता है खत्म
आग से करें जांच
एक मोमबत्ती जलाएं और एक लकड़ी में रूई लपेट कर उस पर शहद लगाएं। फिर इस शहद लगी रूई को आग के ऊपर रखें, अगर रूई जलने लगे तो शहद शुद्ध है। नहीं तो शहद में पानी मिलाया गया है। इसके अलावा एक और बात शुद्ध और असली शहद हमेशा सर्दियों में जम जाता है।
पेपर टेस्ट
इस टेस्ट को करने के लिये ब्लोटिंग पेपर लें। फिर उस पर कुछ बूंद शहद की डालें। अगर उसमें कुछ अशुद्धता होगी तो वह पेपर उसे सोख लेगा और शुद्ध शहद पेपर पर ही रहेगा। आप यह काम टिशू पेपर से भी कर सकते हैं।
ब्रेड पर टेस्ट
इसे ब्रेकफास्ट के समय आजमाएं। शहद को जब ब्रेड पर डालेंगे तो वह कठोर हो जाएगी। अगर शहद में कोई अशुद्धता होगी तो ब्रेड नरम और गीली रहेगी।