For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

चेहरे के सफेद दाग हटाने के लिए अपनाएं ये 10 घरेलू उपाय

|

आपके चेहरे पर सफेद धब्बे बहुत बुरे लगते है। ये आपके आत्मविश्वास और भरोसे को कमजोर कर सकते है। सफेद दाग चेहरे पर अलग ही दिखते है। कई बार ये खुजली पैदा करने वाले हो सकते है पर ज्यादातर ये नुकसानदायी नही होते।

विटिलगो वो स्थिति है जब शरीर में मेलेनिन नामक एक लिक्विड कम हो जाता है जो को बालों और चेहरे में रंग को नियंत्रित करता है। मेलेनिन की कमी से ही शरीर या चेहरे पर सफेद दाग हो जाते है।

 Home Remedies to Get Rid of White Spots on Face

अगर आपके चेहरे पर सफेद दाग है तो घबराने की जरूरत नही आप कुछ घरेलू नुस्खों से इन्हें सही कर सकते है। आइये जानते हैं :

 1. एलोवेरा

1. एलोवेरा

एलोवेरा एक अच्छा घरेलू उपाय है सफेद धब्बो को दूर करने के लिए अगर वो सूरज की धूप से या फंगल इन्फेक्शन की वजह से हुआ हो। इसका मॉस्चराइजर त्वचा को नेचुरल कलर देता है साथ ही उसके डैमेज को भी दूर करता है।

  • एलोवेरा की पत्तियों से उसका रस निकालें।
  • ‌सफेद दाग या धब्बो पर लगाएं।
  • ‌ इसे कम से कम 20 से 30 मिनट के लिए रहने दे और फिर पानी से धोएं।
  • ‌‌ ऐसा दिन में 2 से 3 बार करे।
  • 2. नारियल तेल

    2. नारियल तेल

    सफेद दाग के साथ किसी भी प्रकार की त्वचा समस्या में नारियल तेल लाभदायक है। इसमें त्वचा के विकार को खत्म करने के गुण होते है जो सफेद दागों को चेहरे से हटाता है। इसमें मध्यम फैटी एसिड होता है जो कि टीनिया वेर्सिकॉलोर जैसे फंगल इन्फेक्शन को भी खत्म करता है।

    • ‌नारियल का कच्चा तेल प्रभावित त्वचा पर लगाएं।
    • ‌इसे 5 मिनट हल्का मसाज करें ताकि ये त्वचा के अंदरूनी भाग में जा सके।
    • ‌इसे धोने की जरूरत नही,तेल को लगा रहने दे ताकि त्वचा इसे सोंख सके।
    • ‌इसे दिन में 2 से 3 बार करे।
    • 3. टी ट्री ऑयल :

      3. टी ट्री ऑयल :

      टी ट्री ऑयल एक प्रभावकारी घरेलू औषधि है जो कि टीनिया वेर्सिकॉलोर जैसे फंगल इन्फेक्शन के लिए लाभकारी है। ये एन्टीफंगल गुणों से युक्त होता है जो किसी भी इन्फेक्शन को बढ़ने नही देता और उसे कम

      • करके वापस नही होने देता।
      • ‌एक चमच्च ओलिव आयल में 4 या 5 बून्द टी ट्री ऑयल मिलाएं।
      • ‌इस तेल के मिश्रण को रुई से चेहरे के प्रभावित भागों पर लगाएं।
      • ‌इसे सूखने दे फिर हल्के गरम पानी से इसे धोएं।
      • ‌इस मिश्रण को सप्ताह में 2 दिन लगाएं।
      • 4. कॉपर :

        4. कॉपर :

        कॉपर मेलेनिन के उत्पादन में सहयोगी है जो कि शरीर के रंग को नियंत्रित करता है। कॉपर में एंजाइम टायरोसिस होता है जो कि मेलेनिन के लिए जरूरी है अतः कॉपर सफेद दाग एवं धब्बे मिटाने में सहायक है।

        • ‌किसी तांबे के बर्तन में पीने का पानी भर ले।
        • ‌उस पानी को पूरी रात उस बर्तन में रखे और सुबह उठते ही उसे खाली पेट पी ले।
        • ‌इसका सेवन तब तक करे जब तक कि चेहरे की समस्या में सुधार ना हो।
        • 5. लाल मिट्टी

          5. लाल मिट्टी

          लाल मिट्टी भी चेहरे के सफेद दाग मिटाने में सहायक है। इस मिट्टी में तांबे की भरपूर मात्रा होती है जो कि मेलेनिन के निर्माण में सहयोगी है जो कि त्वचा के रंग को नियंत्रित करता है।

          • एक चमच्च लाल मिट्टी एक बाउल में ले।
          • ‌एक चमच्च अदरक का जूस ले उसे अच्छे से मिला ले।
          • ‌इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं।
          • ‌इसे पूरी तरह सूखने दे फिर पानी से धो ले और उसे पूरी तरह सूखने दे।
          • ‌इसके बाद कोई गाढ़ा मॉस्चराइजर या नारियल तेल लगाएं।
          • ‌इसे कुछ महीनों तक रोजाना करे।
          • 6. अदरक

            6. अदरक

            आपकी रसोई में पाया जाने वाला अदरक भी स्वास्थ्य के हिसाब से बहुत फायदेमंद है। सफेद निशान या दाग मिटाने में भी लाभदायी है अगर वो सूरज को धूप से मेलेनिन की कमी से हुआ हो। अदरक मेलेनिन

            • बढ़ाने में सहायक है और त्वचा की सेहत को बेहतर बनाता है।
            • ‌त्वचा पर लगाने के हिसाब से प्रभावित भाग पर ताज़ा अदरक का जूस लगाएं। इसे 15 मिनट तक रहने दे फिर ठंडे पानी से धोएं। इसे दिन 1 से 2 बार दोहराएं और कुछ सप्ताह तक करे।
            • ‌त्वचा की सेहत के लिए आप समान मात्रा में अदरक और पुदीने के जूस का सेवन करे। इसे दिन में एक बार कुछ सप्ताह तक पिये।
            • 7. विटामिन ई तेल

              7. विटामिन ई तेल

              विटामिन ई का तेल सफेद दाग पर लगाने से इनमे कमी आती है। विटामिन ई तेल एक एंटीऑक्सीडेंट है जो कि सूरज की हानिकारक किरणों से हुई हानि से त्वचा को बचाता है और उसे पहले जैसा बना देता है। ये त्वचा के मॉस्चराइजर को बनाएं रखता है।

              • ‌विटामिन ई के कैप्सूल में से तेल निकाल ले।
              • ‌उसमे एक चमच्च अरण्डी का तेल मिलाएं और अच्छे से मिला ले।
              • ‌इस मिश्रण को प्रभावित त्वचा पर लगाये ।
              • ‌इसे रात को सोते वक्त लगाएं और सुबह धो ले।
              • ‌इसे रोजाना उपयोग में लाएं जब तक त्वचा का रंग सही ना हो जाएं।
              • 8. शहद

                8. शहद

                एक और बेहतर घरेलू औषधि है शहद जो कि अच्छा मॉस्चराइजर और एंटीऑक्सीडेंट है जो कि सफेद दागों को त्वचा से दूर कर उसे स्वस्थ रखता है।

                • ‌त्वचा के प्रभावित जगह पर शहद लगाएं।
                • ‌उसे हल्के से त्वचा पर मसाज करें ताकि वो त्वचा के अंदर तक असर करे।
                • ‌इसे लगाकर 15 मिनट ऐसे ही रहने दे फिर हल्के गर्म या ठंडे पानी से धो ले।
                • ‌इसे दिन में 2 से 3 बार दोहराएं।
                • 9. सूरज की धूप से बचे

                  9. सूरज की धूप से बचे

                  अगर आपको सफेद दाग या निशान हो रखे ये तो सूरज की हानिकारक किरणों से चेहरे को बचाएं। चेहरे पर सनलोशन क्रीम लगाएं जिसका SPF कम से कम 30 हो।

                  हर 2 घंटे बाद सनलोशन क्रीम का उपयोग करे। जब भी धूप में बाहर निकले सिर को बड़े हेट से ढके जो कि आपके आंख,कान,नाक और चेहरे को ढके रखे। लंबी बाजू के कमीज को पहने और पेंट ऐसे कपड़े की पहने जो थोड़ा मोटा हो।

                  10. पौष्टिक आहार

                  10. पौष्टिक आहार

                  किसी भी प्रकार के त्वचा संबंधी समस्याओं से बचने के लिए एक सन्तुलित आहार का होना बहुत जरूरी है। ऐसे भोजन का सेवन करे जिसमे अच्छे एंटीऑक्सीडेंट हो जैसे की ताजे फल और सब्जी जो कि आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाएं। भोजन में पूरे विटामिन होने चाहिए जिसमे विटामिन A,B,C और E होने चाहिए जो त्वचा को सेहतमंद रखते है। ओमेगा फैटी एसिड से भरपूर भोजन को करे जैसे कि सरसो के बीज,बादाम,अखरोट और सलमोन मछली आदि।

English summary

Home Remedies to Get Rid of White Spots on Face

If you have white spots on your face, there is nothing to be worried about. You can use home remedies to deal with the problem.
Story first published: Tuesday, March 13, 2018, 11:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion