Just In
- 24 min ago पिछले 5 सालों से OMAD डाइट पर हैं ये एक्टर, इनकी उम्र सुन चौंक जाएंगे आप!
- 1 hr ago केक में सैकरीन की मिलावट से गई पटियाला में बच्ची की जान, कितना खतरनाक हैं ये आर्टिफिशियल स्वीट्नर?
- 4 hrs ago World Malaria Day Slogans and Quotes: इन संदेशों के साथ अपनों को करें मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक
- 13 hrs ago Nitin Gadkari Health : पहले भी कई दफा बेहोश हो चुके हैं नितिन गडकरी, कहीं शुगर तो वजह नहीं?
Don't Miss
- News Ballia News: बारातियों से भरी सफारी अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे पलटी, चार की मौत, एक गंभीर
- Finance Banglore Weather News: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के कारण क्या बेंगलुरु के लोकसभा चुनावों पर पड़ेगा असर?
- Technology Jio Cinema ने लॉन्च किए अपने धमाकेदार प्लान्स, बिना एड मिलेगा कंटेंट देखने का लाभ
- Automobiles लाउड Music चलाकर कार चलाना पड़ सकता है भारी! हो जाएं सावधान, वरना बाद में हो सकता बड़ा नुकसान
- Movies अभिषेक बच्चन ने अमिताभ बच्चन के साथ बैठने से किया इंकार? चौंका देगा वीडियो, जानिए पूरी सच्चाई..
- Education JEE Main Topper List 2024: 56 छात्रों को मिला 100 NTA Score, देखें छात्रों की पूरी सूची, JEE Result सीधा लिंक
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
दादी मां के नुस्खों से 2 दिन में दूर करें दांत के कीड़ो को
दांतों पर कीड़ा लगना या केविटी की समस्या हर किसी को हो सकती है। ज्यादा मीठा खाने या दांतों की सफाई पर खास ध्यान नहीं देने के कारण दांतों में अक्सर कीड़े लग जाते है। इसी वजह से दांतो में दुर्गन्ध आने लगती है और कभी कभी भयंकर दर्द भी होने लगता है। दांतों में कीड़े लगने की वजह से धीरे धीरे वो दांत खत्म होने लगता है।
जिस वजह से असहनीय दर्द भी होता है, इसलिए आज हम आपको दादी मां के कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे है जिन्हें इस्तेमाल कर आप दांतों में लगे कीड़े से दो दिन में छुटकारा पा सकते है। आइए जानते है कैसे-
लौंग
लौंग में कई आयुर्वेदिक गुण होते है, इसमें उपयोग से आप दांत के कीड़े से निजात पा सकते है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुणों की वजह से दांतों में लगे कीड़े जाते है साथ ही दांतों के दर्द से भी राहत मिलती है।
प्याज
दांतों में लगे हुए कीड़ो को नष्ट करने के लिए आप प्याज के बीज का उपयोग या प्याज का भी कर सकते है। जिस दांत में कीड़ा लगा हो वहां उस दांत में प्याज के टुकड़ों को रख दें। प्याज से निकलने वाले लार को वहां उस दांत पर लगा दें।
सरसो और फिटकरी
सरसों के तेल को गर्म करके उसमे फिटकरी का पाउडर मिलाकर एक पेस्ट बना लेना है। जिस भी दांत में कीड़ा लगा है उसपर अच्छे से एस पेस्ट को भर ले और थोड़ी देर मुंह खोलकर रखना है ऐसा करने से आपको दर्द तो होगा लेकिन कुछ ही मिनटों में आपका दांतों में लगा कीड़ा मुंह की लार के साथ बाहर गिरने लगता है।
हींग
हींग का प्रयोग भी बहुत फायदेमंद साबित होगा। जी हां, इसके उपयोग से दांत के कीड़े मर जाते हैं। आप इसके लिए हींग के पाउडर को पानी में डालकर उबाल लें, अब इस पानी को थोड़ा सा ठंडा कर लें और पानी से कुल्ला करें। अगर आपके दांत खोखले हो गए है और उनमें कीड़े लगे हुए है तो उस दांत के खोखले हिस्से को हिंग से भर दें। आप देखेंगे कि जल्दी ही खोखले दांत के सारे कीड़े मर गए हैं और यदि दांतों में दर्द है तो दर्द भी ठीक हो जाएगा।
जायफल
जायफल के तेल में थोड़ी सी रुई को भिगोकर उसका फाहा जिस दांत में कीड़े लगे हुए है, उस दांत पर रखने से दांतों के कीड़े मर जाते हैं। यही नहीं, दांतों के और ख़राब होने का भय भी नहीं होगा।
नीम
नीम में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण दांतों को साफ करने के साथ ही दांतों के कीड़ों का भी खात्मा करता है।
लहसुन
लहसुन में भी एंटीबॉयटिक गुण होते है। रोजाना 2-3 दिन तक रोज लहसुन की 2 कलियों को चबाएं। ऐसा करने से दांत दर्द में राहत मिलेगी और दांतों से जुड़ी अन्य समस्याएं भी नष्ट होगी।