Just In
- 21 min ago पार्टनर से कितना भी हो प्यार, मगर कभी बर्दास्त न करें उनके ये काम, शादी नर्क बनते नहीं लगेगी देर
- 1 hr ago इस वजह से दिव्यांका त्रिपाठी की टूटी थी हाथ की हड्डी, Backflip करते हुए न करें ये गलतियां
- 2 hrs ago ब्लेजर से लेकर बोट नेकलाइन ब्लाउज तक, अदिती राव हैदरी के ब्लाउज डिजाइन हैं सबसे हटके
- 4 hrs ago World Malaria Day 2024 : मलेरिया होने पर जल्दी रिकवरी के लिए मरीज को क्या खिलाएं और क्या नहीं?
Don't Miss
- Technology Oppo ने 100W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा के साथ नया Smartphone किया लॉन्च, जानें कीमत
- Automobiles मिडिल क्लास की पसंदीदा है Hero की ये बाइक, कीमत सिर्फ 75 हजार रुपये, माइलेज भी है शानदार..
- News 'वे अपनी पत्नी के मंगलसूत्र का भी मान नहीं रख पाये'... कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कही ये बात
- Finance JioCinema New Plan: IPL देखने के लिए अब भरने पड़ सकते हैं पैसे, 25 अप्रैल को JioCinema लॉन्च करेगा नया प्लान
- Movies अपने बेटे की मौत का मंजर Shekhar Suman को आया याद, फफक कर रोए, कहा- 'मैंने सिर पटक लिया...'
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Education MP Board 12th Toppers List 2024: एमपीबीएसई इंटर रिजल्ट जारी, जयंत यादव ने किया टॉप, 60% पास
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
Ramdan 2019: तपती गर्मी में 15 घंटे रखने होंगे रोजे, जाने कैसे रोजेदार रखे खुद को फिट
रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। एक महीने तक रोजेदार पूरी निष्ठा के साथ बिना कुछ खाए और पानी पिए रोजे रखेंगे। गर्मियां में भूखे पेट रोजा रखना बहुत मुश्किल काम होता है। 42-43 डिग्री की तपती गर्मी में दिन भर बिना पानी पिए रहना और साथ ही कामकाज भी करना बहुत मुश्किल होता है। इस बार कुल रोजे की अवधि 14 घंटे 53 मिट है जो पिछले साल की तुलना में 7 मिनट कम है। लेकिन गर्मी में इतनी देर बिना खाए-पीएं रहने से लू लगने और डिहाइड्रेशन के खतरे की सम्भावना भी बढ़ जाती है।
लिहाजा रोजे रखते वक्त इस मौसम में कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है ताकि रोजेदार हेल्दी तरीके से रोजे रख सकें। इस दौरान कुछ छोटी-छोटी गलतियों से बचकर रोजेदार रोजे को आसान बना सकते है।
थोड़ा-थोड़ा करके खाओ
गर्मी बहुत ज्यादा है। ऊपर से अधिकतर रोजेदार जब रोजा खोलते हैं तो जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। यह सीधे असर मेटाबॉलिज्म और आंतों पर पड़ता है। बॉडी एक मशीन की तरह है। अगर पूरे दिन कुछ नहीं खाया है तो शाम को एक बार ही बहुत खाने पर बॉडी सही तरीके से प्रतिक्रिया नहीं देगी। इसलिए रोजा खोलते वक्त हल्का खाना खाएं।
Most
Read
:रमजान
के
दौरान
कब्ज
दूर
रखने
के
लिए
खाएं
ये
चीज़ें
पानी पीएं
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए रोजा खोलते वक्त सबसे पहले पानी पिएं। लेकिन सादा पानी पीने की बजाए नींबू पानी और नारियल पानी बेहतर विकल्प है। कोशिश करें कि इफ्तार के वक्त रेड मीट न खाएं। इससे कॉलेस्ट्रॉल बढ़ता है, खाली पेट कॉलेस्ट्रॉल की अधिकता की वजह से दिल के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है।
सहरी में खाएं कुछ पोष्टिक
तड़के खाए जाने वाली सहरी को कभी न छोड़ें क्योंकि यह आपके लिए मुख्य भोजन है, जिस पर पूरा दिन आपका शरीर निर्भर रहता है। रात में बादाम भिगोकर सुबह के समय खाएं। बादाम के साथ अपने दिन की शुरुआत करें और फिर फलों के साथ जूस या दूध का सेवन करें। तरबूज, खीरा, ककड़ी सहरी में जरूर खाएं।
खजूर जरुर खाएं
रोजा खोलने के लिए खजूर सबसे अच्छा माना जाता है। खजूर परंपरागत रूप से और स्वास्थ्य के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ये ऊर्जा स्रोत और महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें न सिर्फ फाइबर होता है बल्कि यह बीमारियों से लड़ने वाले एंटी-ऑक्सिडेंट्स भी होते हैं।
Most Read :क्यों, खजूर खाकर रोजा छोड़ते है मुस्लिम? इसके पीछे है साइंटिफिक कारण
पेट साफ करने के लिए ये खाएं
सब्जियों में फाइबर ज्यादा होता है जो कि स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। सेम की फली, मटर, चने आदि आदि को रमजान के दौरान अपने भोजन में शामिल किया जा सकता है। इनसे साफ दस्त लगता है और पेट साफ रहता है। इसके अलावा सेब, खरबूजा, केला, पपीता, अंजीर, एवेकेडो आदि को सुहूर में लें। इनसे पानी की कमी पूरी होगी।