Just In
- 1 hr ago Zero Shadow Day 2024 Timing: आज बैंगलोर में परछाई छोड़ देगी लोगों का साथ, जानें कितने बजे होगी ये अनोखी घटना
- 1 hr ago Vaishakh Month 2024 Festival List: शुरू हुआ वैशाख माह, आएंगे अक्षय तृतीया, बुद्ध पूर्णिमा जैसे बड़े पर्व
- 2 hrs ago खूबसूरत स्किन की मल्लिका होती हैं ईरानी महिलाएं, ये हैं इनकी खूबसूरती के 6 राज
- 4 hrs ago उन बाहरी खिड़कियों को कैसे करें साफ, जो है आपकी पहुंच से दूर
Don't Miss
- News IND vs PAK: पाकिस्तान के साथ फिर हुआ खेला? चैम्पियंस ट्रॉफी के वेन्यू को लेकर बड़ी खबर
- Movies हाइट की वजह से किया रिजेक्ट, ये हसीना आज हैं भोजपुरी की लेडी अमिताभ बच्चन
- Finance Mutual Fund: क्या SIP की मासिक किस्त भरने से चूक गए हैं आप? जानिए क्या हो सकता है अंजाम
- Technology Nokia 225 4G 2024 के रेंडर, स्पेसिफिकेशंस लीक, यहां जानिए क्या कुछ होगा खास
- Automobiles ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में Honda Amaze को लगा झटका! इस सेक्शन में मिली '0' रेटिंग्स
- Education MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट आज होंगे जारी, देखें पिछले पांच वर्षों के पास प्रतिशत
- Travel अगले 2 सालों में पूरी तरह से तैयार हो जाएगा चेन्नई एयरपोर्ट का नया टर्मिनल, Know Details
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
जानें पेट्स कैसे आपकी सेहत के लिए होते हैं हेल्दी, डिप्रेशन की सबसे बड़ी दवा है
कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि पेट्स रखने सेआप कभी डिप्रेशन का शिकार नहीं होते हैं। इसके अलावा आप बहुत हेल्दी महसूस करते हैं। घर में एक भी पालतू जानवर का होना, आपकी सेहत पर भी पॉजीटिव इफेक्ट्स डालता है। आपके हर पल और सुख-दुख में साथ निभाने वाला यह जानवर आपके जीवन में कई तरह पॉजिटिव रोल निभाता है। कई शोध कहते हैं कि घर में कोई भी पालतू जानवर हो, तो घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है। व्यक्ति के अंदर से नेगेटिविटी दूर होती है।
इससे तनाव और अवसाद की समस्या भी खत्म होती है। घर में पेट्स पालने से आपकी सेहत पर कई तरह से पॉजिटिव एफेक्ट होता है जानें, पेट्स के होने से इंसान की सेहत पर क्या होता है असर
मूड ठीक करते हैं पेट्स
आप यदि ऑफिस से घर खराब मूड में लौट रहे हैं, तो अपने पालतू पेट के साथ थोड़ी देर खेलें। मूड हो जाएगा बेहतर। एक शोध के अनुसार, ऑफिस से घर लौटकर पेट्स के साथ समय बिताते हैं, तो सिर्फ 15 मिनट में ही स्ट्रेस व डिप्रेशन काफी हद तक कम हो जाता है।
कोलेस्ट्रॉल हार्मोंस का स्तर रखते है ठीक
पेट्स होने से आप शारीरिक रूप से एक्टिव रहते हैं। उनके साथ खेलते हैं, उन्हें बाहर ले जाते हैं, जिससे आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहती है। इससे आपका कोलेस्ट्रॉल और हार्मोंस का स्तर ठीक रखता है।
Most Read :5 कारण, जो बताएंगे कि आपका कुत्ता घर के अंदर पेशाब क्यूं करता है
एलर्जी व इंफेक्शन से बचाएं
आमतौर पर लोग सोचते हैं कि घर में पेट्स एलर्जी व इंफेक्शन होने का कारण होते हैं। रिसर्च से साबित हो चुका है कि घर में पेट्स के रहने से एलर्जी होने के चांस बेहद कम हो जाते हैं। यह आपका इम्यून सिस्टम भी फिट बनाए रखता है और आपके लिए कई तरह से फायदेमंद होता है।
अकेलापन महसूस नहीं होने देता
आजकल कई लोग सिंगल रहना ज्यादा पसंद करते हैं ऐसे में कभी-कभी अकेलापन उदासी और डिप्रेशन का कारण बन जाता है। अकेले रहने से कई बार मन उदास रहता है। धीरे-धीरे तनाव घेर लेता है। घर में पेट होता है, तो अकेलेपन की कमी नहीं खलती। यह बैचलर्स के लिए उनके मनोरंजन का बेहतर साथी हो सकता है, इसके अलावा घर में बड़े-बूढ़ों का मन भी ज्यादात्तर पेट्स के साथ लग जाता है।
ब्लडप्रेशर नियमित रखें
ब्लड प्रेशर बढ़ने से शरीर के साथ कई समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप बचना चाहते हैं, तो अपने पेट्स के साथ कुछ पल बिताकर आप सुकून महसूस करेंगे। यही नहीं, यह धैर्य बनाए रखने में तो मदद करता ही है, आपको शॉर्ट टेंपर्ड होने से भी बचाता है।
एक्सरसाइज करने में करते है मदद
अगर एक्सरसाइज करते वक्त आपको थोड़ा सा भी आलस्य महसूस होता है तो आपको पेट्स रखने चाहिए। इससे आपकी एक्सरसाइज भी हो जाएगी और आप एक्टिव भी महसूस करेंगे। दरअसल, उसे बाहर ले जाते समय आपकी भी वॉक हो जाएंगी। यदि आप हर दिन 30 मिनट के लिए पेट एनिमल के साथ घर से बाहर निकलते हैं, तो आप गठिया और दूसरी कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। इससे हड्डियां भी मजबूत होती हैं। 10-15 मिनट भी अपने पेट्स के साथ खेलने से आप और आपका पेट एक्टिव महसूस करता हैं।
Most Read : आप भी अपने पेट्स को करते है किस, कहीं ये प्यार न पड़ जाए आप पर भारी
कई लोगों के लिए सहारा होते हैं पेट्स
ट्रेंड डॉग बीमार व्यक्ति को जल्दी रिकवरी थैरेपी में भी हेल्प करते हैं। ब्लाइंड और दिव्यांग लोगों की मदद में भी काम आते हैं। पेट्स के साथ आपको फ्रैंडली होने की आवश्यकता होती है।