Just In
- 1 min ago Real Vs Fake Shampoo : आपका शैंपू असली है या नकली, इन ट्रिक्स से पता करें अंतर
- 49 min ago Eggs Freeze कराएंगी मृणाल ठाकुर, कौन और कब करवा सकता है एग फ्रीज जानें यहां
- 2 hrs ago प्रेग्नेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज होना नॉर्मल है या मिसकैरेज की तरफ इशारा, जानें यहां
- 3 hrs ago सफेद कपड़ों पर पड़ गए है पीले दाग, तो लांड्री में बेकिंग सोडा का यूं करें इस्तेमाल
Don't Miss
- Movies Haryanvi Dance Video: सपना चौधरी का पुराना वीडियो हुआ वायरल, पतली कमर देख लोग हुए दीवाने
- Finance Bengaluru Lok Sabha Election 2024: फ्री Rapido,बीयर.! वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए वोटर्स को दिए जा रहे ऑफर्स
- News ऊधमसिंहनगर के बाजपुर मंडी में मार्केटिंग इंस्पेक्टर को 50 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने दबोचा, सामने आई वजह
- Technology Nothing Phone 1 में मिलेगा AI सपोर्ट, ChatGPT का इस्तेमाल होगा आसान
- Travel 5 दिनों तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा शिमला का 'द रिट्रीट', क्या है यह और क्यों रहेगा बंद?
- Automobiles करोड़ों की संपत्ति का मालिक, लग्जरी कारों का कलेक्शन, फिर भी Maruti की इस कार में चलते दिखे Rohit Sharma
- Education CCS यूनिवर्सिटी ने जारी की जून सेमेस्टर के LLB और LLM की डेटशीट 2024, 18 मई से होंगे एग्जाम
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
दही खाने के नुकसान जानते हैं आप, इन लोगों के लिए जहर समान है दही
हम में से कई लोगों को दही खाना काफी पसंद होता हैं। दही एक ऐसा डेयरी प्रोडक्ट है, जो दूध के फर्मेटेशन प्रक्रिया से तैयार होता है। खासतौर पर गर्मियों में दही खाना लोग काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा दही से तैयार होने वाले आइटम भी लोग खूब चाव के साथ खाते हैं। वहीं, जिन लोगों को पाचन की समस्या होती है, वे दही खाना ज्यादा पसंद करते हैं। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है जो हमारी दांतों और हड्डियों के लिए भी काफी अच्छा होता है। इसके अलावा लोग स्किन केयर के लिए भी दही का खूब इस्तेमाल करते हैं। ये तो बात हो गई दही के फायदों के बारे में लेकिन क्या आप जानते हैं कि जैसे किसी भी चीज की अति हमारे शरीर की लिए नुकसानदायी होती हैं, वैसे ही ज्यादा दही खाना भी हमारे स्किन के फायदेमंद नहीं होता हैं।
अगर हम किसी भी चीज का अति से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो यह हमारे शरीर को नुकसान ही पहुंचाता है। दही भी उन्हीं चीजों में आता है। अगर हम दही का अति से ज्यादा सेवन करते हैं, तो ये हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
आयरन और जिंक को सोखता है
दही का ज्यादा सेवन करने से यह हमारे शरीर को फूड्स से मिलने वाले आयरन और जिंक को सोखने से रोकती है। ऐसी स्थिति में दही का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
Most Read :आयुर्वेद अनुसार जानें रात में दही क्यूं नहीं खानी चाहिये
अर्थराइटिस वाले न खाएं
इसके अलावा जोड़ों के दर्द और अर्थराइटिस की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए ये जहर के समान होता है। ऐसे लोगों को अगर दही का सेवन करना होता है, तो डॉक्टर इन्हें कमरे के तापमान पर दही खाने की सलाह देते हैं।
रात में न खाएं
आयुर्वेद के मुताबिक रात में दही खाना अच्छा नहीं है क्योंकि इससे म्यूकस (बलगम) बनता है। इस बात को इस तरह से समझाया गया है कि इसमें मिठास और खट्टापन दोनों चीजें होती हैं तो रात में इसे खाने से म्यूकस बन सकता है। आयुर्वेद के हिसाब से ऐसा करने से कफ दोष बढ़ता है।
दिन में न खाएं चीनी के साथ
आयुर्वेद के हिसाब से अगर आप दिन में दही खा रहे हैं तो बिना चीनी के खाएं और अगर रात में खा रहे हैं तो इसमें थोड़ी चीनी डाल लें। यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए सही रहेगा।
डायबिटीज के मरीज रखें ध्यान
जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत रहती है, उन्हें सर्दियों में दही खाने से बचना चाहिए। क्योंकि दही दूध की तुलना में मीठा होता है, खासकर फैट फ्री वाले दही में चीनी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। जिसके लगातार सेवन से डायबिटीज की परेशानी बिगड़ सकती है।
Most Read : रोजाना एक गिलास लस्सी पीने से होते हैं ये कमाल के फायदे
अस्थमा वाले रखें ध्यान
सर्दियां आते ही ठंड की वजह से अस्थमा पेशेंट्स की मुश्किलें बढ़ जाती है, क्योंकि उन्हें सांस लेने में बेहद तकलीफ का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप रोजाना सर्दियों में दही का सेवन करते हैं, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
टांसिल्स के हो सकते हैं शिकार
गर आप रोजाना सर्दियों में दही खाते हैं, तो ऐसे में आप गले की गंभीर बीमारी यानि टांसिल्स के शिकार हो सकते हैं। क्योंकि लंबे समय तक सर्दियों में दही का सेवन करने से गले की मांसपेशियों में सूजन आ जाती है। जिससे उसमें असहनीय दर्द भी होता है।