For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

हंग दही या मेयोनीज दोनों में क्या है आपकी सेहत के लिए बेहतर, यहां जानें

|

इस बात में कोई शक नहीं कि सैंडविच हो या बर्गर, थोड़ी सी मेयोनीज डलते ही इसका स्वाद लाजवाब हो जाता है, लेकिन सच यह है कि मेयोनीज में सिर्फ कैलरीज हैं जिनका शरीर को कोई फायदा नहीं होता। लिहाजा अपने खाने को पौष्टिक बनाने के लिए आप मेयोनीज की जगह हंग कर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

curd vs Mayonnaise

अगर आप अभी भी सहमत नहीं हैं तो हम आपको बताते हैं कि एक चम्मच हंग कर्ड और एक चम्मच मेयोनीज की क्या न्यूट्रीशनल वैल्यू है।

एक चम्मच हंग कर्ड

कैलरीज : 30 Kcal
प्रोटीन : 9.6g
फैट : 5g

हंग कर्ड में भरपूर मात्रा में प्रोटीन व कैलशियम होता है। इसके अलावा यह प्रोबायोटिक होता है व इम्यूनिटी बनाने में मदद करता है। हंग कर्ड खाने से कोलेस्ट्रोल व ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिल सकती है।

एक चम्मच मेयोनीज

कैलरीज : 94 Kcal
प्रोटीन : 0g
फैट : 10g

इसमें सैचुरेटिड फैट काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जिससे एलडीएल कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ता है। इसमें सोडियम कंटेंट भी ज्यादा होता है।

हाल ही दिल्ली की न्यूट्रीशनिस्ट नमामी अग्रवाल ने अपने वैरिफाइड इंस्टा अकाउंट nmamilife से हंग कर्ड और मेयोनीज की तुलना करते हुए एक पोस्ट डाला था। इस पोस्ट में उन्होंने बताया था कि हंग कर्ड मेयोनीज से कहीं बेहतर विकल्प है। नमामी अग्रवाल ने पोस्ट में लिखा: कर्ड + लो फैट कर्ड या हंग कर्ड फुल फैट कर्ड से बने होते हैं। इनमें अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जिनसे पाचन में मदद मिलती है। कर्ड में मौजूद प्रोबायोटिक्स माइल्ड लैक्सेटिव का काम करते हैं, हालांकि अगर पेट खराब हो तो चावल के साथ दही खाने से काफी फायदा मिलता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है और यह इम्युनिटी बढ़ाने के साथ साथ दिल के लिए भी अच्छा होता है।

कैसे बनाएं हंग कर्ड?

अगर आप चाहें तो घर में भी हंग कर्ड बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको दही से अतिरिक्त पानी निकालना होगा। मलमल के कपड़े में दही को डल कर कपड़े को बांध दें और फिर इसे पूरी रात के लिए ऐसी जगह लटका दें जहां आसानी से इस में से पूरी रात पानी निकलता रहे। सबुह तक दही में से सारा पानी निकल जाएगा और आपका हंग कर्ड तैयार हो जाएगा।

English summary

Difference Between Hung curd vs Mayonnaise: Health Benefits, Nutrition and How to Make in Hindi

Here is the Difference Between Hung curd vs Mayonnaise: Health Benefits, Nutrition and How to Make in Hindi. Read on.
Story first published: Thursday, July 15, 2021, 14:20 [IST]
Desktop Bottom Promotion