Just In
- 1 hr ago World Malaria Day Slogans and Quotes: इन संदेशों के साथ अपनों को करें मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक
- 11 hrs ago Nitin Gadkari Health : पहले भी कई दफा बेहोश हो चुके हैं नितिन गडकरी, कहीं शुगर तो वजह नहीं?
- 12 hrs ago Cow Dreams Meaning: सपने में गाय देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
- 12 hrs ago Shukra Gochar 2024: भोग-विलास के कारक शुक्र देव का गोचर जल्द, इन राशियों के शुरू होंगे ऐशो-आराम के दिन
Don't Miss
- News Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में गर्मी का सितम जारी, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम?
- Movies Bollywood News Hindi Live- हीरामंडी की स्क्रीनिंग से सितारों के लुक्स वायरल, सलमान की जींस ने जीता दिल
- Education JEE Main Topper List 2024: 56 छात्रों को मिला 100 NTA Score, देखें छात्रों की पूरी सूची, JEE Result सीधा लिंक
- Technology OPPO Find X7 Ultra Camera Deep-Dive: स्मार्टफोन पर फोटोग्राफी की सीमाओं को आगे बढ़ाने का नया उपाय
- Finance IndiGo Airline: आपके एंटरटेनमेंट पर नहीं लगेगा फुल स्टॉप, फ्लाइट में मिलेगी ये खास सर्विस
- Automobiles मिडिल क्लास की पसंदीदा है Hero की ये बाइक, कीमत सिर्फ 75 हजार रुपये, माइलेज भी है शानदार..
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
गर्मियों में नमक लगाकर खाएं कच्ची कैरी, लू और डायबिटीज से करें बचाव
गर्मियों के मौसम का सबसे ज्यादा प्रभाव हमारी सेहत पर पड़ता है इसलिए खानपान के मामले में सतर्क रहना बहुत जरूरी होता है। इस मौसम में आने वाला फल आम सभी को बहुत पसंद होता है। स्वाद के मामले में जितना स्वादिष्ट पका हुआ आम होता है उससे कहीं ज्यादा कच्चे आम से प्रयोग खाने की चीजों में होता है। कच्चा आम स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
एसिडिटी को दूर करें
अगर आपको एसिडिटी, गैस या अपच जैसी समस्या हो रही है तो कच्चे आम का सेवन आपके लिए काफी लाभदायक होगा। यह कब्ज और पेट के सभी विकारों से निपटने में आपकी मदद करता है।
MOST READ :ककड़ी का रस पीने से कटती हैं ये बीमारियां, जाने इसके और भी फायदे
स्किन के लिए अच्छा
कच्चे आम का नियमित सेवन करने से बालों का रंग काला बना रहता है और यह त्वचा को बेदाग और दमकती हुई बनाए रखने में भी मदद करता है।
शुगर की समस्या को करें कम
शुगर की समस्या होने पर इसका प्रयोग आपके शुगर लेवल को कम करने में बेहद सहायक होता है। कच्चा आम शरीर में आयरन की कमी को भी पूरा करता है। इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।
पसीने की समस्या से निजात
अगर आपको अत्यधिक पसीना आता है, तो कच्चे आम का पना या फिर किसी भी रूप में इसका प्रयोग आपकी इस समस्या को आसानी से दूर करने में कारगर साबित होगा।
MOST READ :खाली पेट पपीता खाना के है जबरदस्त फायदे, जानें किन्हें नहीं खाना चाहिए
हड्डियां होती हैं मज़बूत
शरीर की हड्डियों के मज़बूती के लिए कैल्शियम का सही अवशोषण अहम होता है। कच्चे आम में विटामिन के पाया जाता है। विटामिन के कैल्शियम के अवशोषण (अब्ज़ॉर्प्शन) को दुरुस्त करता है। इसमें कुछ मात्रा में कैल्शियम भी होता है।
कच्चे आम को कैसे खाया जाए
कच्चे आम को काट कर बिना नमक या काला नमक छिड़कर खाया जा सकता है। इसमें मसाला मिलाकर सुखाकर भी उपयोग में लाया जा सकता है। इसके अलावा गर्मियों में कच्चे आम से कई तरह की खाद्य सामग्रियां भी बनाई जाती हैं, जिसमें आम पना और आम की मीठी चटनी प्रमुख है। भारत के विभिन्न प्रदेशों में कच्चे आम को अलग-अलग तरह के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। जैसे-आम दाल, आम करी, खट्टी आम चटनी, मीठी आम चटनी और आम का अचार आदि।
कच्चे आम के नुक़सान
कच्चे आम का अधिक सेवन आप की सेहत को नुक़सान भी पहुंचा सकता है, इसलिए इसे कम मात्रा में ही खाएं. सोने से ठीक पहले इसे खाने से बचें। अधिक मात्रा में कच्चा आम खाने से गले में जलन, उल्टी, बदहज़मी, पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कच्चे आम का सेवन करने से पहले गर्भवती महिलाएं अपने डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें कि उन्हें कितनी मात्रा में आम खाना चाहिए।