For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पेट में हो गए छाले, इन चीजों से तुरंत करें इलाज

|

मौसम ने अपना गर्म मिजाज दिखाना शुरु कर द‍िया है। खानपान में थोड़ी सी भी लापरवाही बरतने पर पेट में गर्मी की वजह से पेट में छाले निकल आते हैं। वहीं यह छाले का दर्द असहनीय होता हैं और इनकी वजह से खाना पीना भी मुहाल हो जाता है। ऐसे में पेट के छाले बहुत दर्दनाक होते हैं इसलिए इनका इलाज तुरंत करना जरूरी है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसका घरेलू इलाज जो आप कर सकते हैं।

पेट के अल्‍सर के लक्षण-

पेट के अल्‍सर के लक्षण-

1. कई लोगों को बार-बार डकार आने की समस्या होती है।

2. पेट में किसी प्रकार के जख्म या दर्द का एहसास होना एवं आंतों में जलन की शिकायत होना।

3. पेट में सूजन, सीने में जलन एवं गैस की समस्या होना।

4. पेट के ऊपरी भाग में दर्द एवं जलन होना एवं गर्म पेय पीने के बाद असहजता का अनुभव होना।

5. मल में खून आना या मल का रंग गहरा होना।

6. खांसी होने पर खून आना या खून की उल्टी होना।

7. वजन का कम होना और भूख न लगना।

मुलेठी

मुलेठी

गले में खराश हो या खांसी, मुलेठी चूसने से इसमें राहत मिलती है. इसी के साथ पेट के घाव होने पर मुलेठी की जड़ का चूर्ण इस्‍तेमाल करना चाहिए। जी दरअसल मुलेठी पेट के अल्‍सर के लिए फायदेमंद है और इससे न केवल गैस्ट्रिक अल्सर वरन छोटी आंत के प्रारम्भिक भाग ड्यूओडनल अल्सर में भी पूरी तरह से फायदा करती है।

केला

केला

पेट के छाले के लिए केला बहुत इफेक्टिव होता है। जी दरअसल केले में antibactirial कंपाउंड होते है जो इसे बढ़ाने वाले H.pylori कंपाउंड को बढ़ने से रोकता है। कहा जाता है पेट में होने वाली एसिडिटी और गैस से भी केला बचाता है।

मिर्च पाउडर -

मिर्च पाउडर -

मिर्च का पाउडर छाले के उपचार के लिए उपयोग में लाया जाता है। इसके लिए आप 1 ग्लास गुनगुने पानी में 1/8 tsp मिर्च पाउडर मिलाएं। 2-3 दिनों तक इसे रोज दिन में 2 बार पियें। इससे आपको लाभ होगा।

पत्ता गोभी

पत्ता गोभी

पत्ता गोभी में लैक्टिक एसिड होता है। यह पेट में जाकर एमिनो एसिड बनाने में मदद करता है, एमिनो एसिड पेट की परत में खून से जाकर मिल जाता है। केवल इतना ही नहीं पत्तागोभी में विटामिन c होता है, ये भी ulcer की बीमारी से लड़ने में मदद करता है।

नारियल

नारियल

नारियल में antibactirial क्वालिटी होती है, इसे खाने से छाले के कीटाणु नष्ट हो जाते है। कहा जाता है नारियल का दूध और नारियल पानी ये सभी भी छाले के रोग को दूर करते है। इस वजह से 1 हफ्ते तक रोज नारियल का पानी पियें लाभ होगा।

English summary

Foods Safe to Eat with Stomach Ulcers

Consuming foods that are more ulcer-friendly instead may reduce pain and help your ulcer heal.
Story first published: Wednesday, May 6, 2020, 17:45 [IST]
Desktop Bottom Promotion