Just In
- 43 min ago Gajalakshmi Yog April 2024: 12 वर्षों के बाद मेष राशि में बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा
- 1 hr ago IAS Interview में जमाना है इम्प्रेशन, तो कैंडिडेट पहने ऐसे सोबर ब्लाउज, ये देखें फॉर्मल डिजाइन
- 3 hrs ago Watermelon in Uric Acid : तरबूज खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है या घटता, जानें खाएं या न खाएं?
- 4 hrs ago Rash Under Breast: ब्रेस्ट के नीचे रैशेज ने कर दिया हाल बुरा, इन घरेलू इलाज से छुटकारा पाए
Don't Miss
- Movies खुद को खत्म कर लेना चाहता था ये एक्टर, जिससे परिवार को मिल सके इंश्योरेंस, फिर एक वेब सीरीज से पलटी किस्मत
- News टैंक, घर या फिर कछुआ! एक झटके में होगा दुश्मन का किला ध्वस्त, कैसा है हाईटेक House Shed?
- Automobiles हो जाइए तैयार! भारत में नई कार लेकर आ रही है Ford, Mahindra XUV700 को देगी टक्कर, जानें डिटेल्स
- Finance Wipro Q4 Results: विप्रो के प्रॉफिट सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की गिरावट, घटकर हुआ 2835 करोड़ रुपए
- Technology आ गया माइक्रोसॉफ्ट VASA-1, पल भर में फोटो से बना देगा वीडियो
- Education ग्राफिक डिजाइन कोर्स
- Travel दिल्ली-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कौन से स्टेशनों से होकर गुजरेगी? और कौन से रूट्स हैं प्रस्तावित?
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
आम के इस शरबत से कम होता है वजन, ऐसे घर पर तैयार करें आम पोरा
गर्मियों से राहत पाने के लिए हम नींबू पानी और अन्य तरह के शरबत पीते हैं। उत्तर भारत में नींबू पानी के साथ-साथ कई तरह के शर्बत का अधिक सेवन किया जाता है। वहीं, बंगाल में एक खास तरह का शरबत तैयार करते हैं, जिसका नाम है आम पोरा। यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है, जो गर्मियों से राहत दिलाने में मदद करता है। आम पोरा गर्मी के वजह से शरीर में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स में आ जाती है और आम पोरा इन इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करने के लिए खनिजों से भरपूर एक ग्लास आम पना पर्याप्त होता है। आइए जानते हैं आम पोरा पीने के फायदे... वैसे आपको बता दे उत्तर भारत में आम पोरा को आम पना के नाम से जाना जाता है। आज हम आपको आम पोरा की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, इससे पहले आइए जानते हैं, इसके सेवन से क्या फायदे होते हैं।
आम पोरा पीने के फायदे
पेट के कीड़े-
आम पोरा घटती जठरांत्र संबंधी विकारों और शिष्ट विकारों के साथ जुड़ा हुआ है। यह आंतों के लिए एक उपचार एजेंट के रूप में कार्य करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यह शर्बत बच्चों के लिए भी गुणकारी है। बच्चों को आम पना देने से पेट की गैस, पेट के कीड़े जैसी दिक्कतों को आसानी से दूर किया जा सकता है।
इम्यून सिस्टम होता है बूस्ट
आम का सेवन करने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। कच्चे आम में भरपूर रूप से एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में हमारी मदद करता है। आम पोरा के सेवन से माइक्रोबियल और फंगल संक्रमण को विकसित होने से रोका जा सकता है।
बेली फैट होता है कम
आम के सेवन से आपका वजन भी तेजी से घटेगा। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो जंक या उच्च कैलोरीयुक्त भोजन को खाने से रोकता है। इसके साथ ही आम के सेवन से भूख कम लगती है। भूख नियंत्रित होने पर बेली फैट तेजी से कम होता है।
पाचन शक्ति होती है मजबूत
आम में पाचन तंत्र को बेहतर करने की शक्ति होती है। आम एक प्राकृतिक लैक्सटेसिव है, जो चयापचय की क्रिया को उत्तेजित करने में हमारी मदद करता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसके साथ ही आम में फाइबर होता है, जो आंत्र पथ के माध्यम से मल को आसानी से बाहर निकालने में हमारी मदद करता है।
आम पोरा के लिए सामग्री
कच्चा आम- भुना हुआ कच्चा आम
जीरा पाउडर- 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
धनिया भुना हुआ
गुड़- एक टुकड़ा
पुदीने की पत्तियां
सूखी लाल मिर्च- 1 से 2
पीसी हुई काली मिर्च- आधा चम्मच
स्वादानुसार सेंधा नमक या काला नमक
आम पोरा शरबत बनाने की विधि
कच्चे आम को खुले आंच में भूनें।
इसके बाद इस आम को ठंडा होने दें।
अब इस आम से गूदे को बाहर निकाल लें।
आम को ब्लेंडर में डालकर इसमें गुड़ के साथ अन्य सामाग्री मिलाकर पीसें।
इस पेस्ट में अपने स्वादानुसार नमक मिलाएं।
इसे आप एक सप्ताह तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।
जब आम पोरा पीने का मन करे, तो इसमें थोड़ा ठंडा पानी मिलाकर पिएं।