Just In
- 40 min ago लाल मिर्च के नाम पर साबुन या ईंट तो नहीं खा रहे हैं आप? ऐसे पता करें
- 2 hrs ago इंटरव्यू के लिए बेस्ट हैं IAS रिया डाबी के ये 5 फॉर्मल ब्लाउज पैटर्न, देंगे प्रोफेशनल लुक
- 4 hrs ago क्रॉच एरिया के फंगल इंफेक्शन की वजह हो सकता है आपका गंदा अंडरवियर, Jock Itching से बचने के लिए करें ये काम
- 6 hrs ago Save Earth Rangoli Design : इन रंगोली डिजाइन से दें पृथ्वी बचाओ का संदेश, यहां से लें आइडिया
Don't Miss
- News CG: भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने साधा पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर निशाना, कही यह बात
- Movies सीमा हैदर ने सचिन के घर में छुपा रखी है ऐसी-ऐसी चीजे, कैमरा लेकर गुस्साए लोगों ने खंगाल दिए सारे सबूत
- Technology Google Pixel 8a की कीमत डिटेल आई सामने, यहां जानें सबकुछ
- Education UP Board Result 2024: जेल में बन्दी परीक्षार्थी हुए पास, 10वीं में 97% तो 12वीं में 82%
- Finance National Pension Scheme: जानिए कैसे राष्ट्रीय पेंशन स्कीम के जरिए टैक्स बचा सकते हैं आप?
- Automobiles Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर का किफायती वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, जानिए कितनी होगी कीमत?
- Travel 5 शहर जो जुझ रहे हैं अत्यधिक भीड़ की समस्या से, अभी ड्रॉप कर दें यहां घूमने जाने का प्लान
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
Summer Health Tip: लू और गर्मी से बचाता है गोंद कतीरा, कच्चे दूध में मिलाकर पीने से मिलते है गजब के फायदे
जब कभी भी हम गोंद की बात करते है तो दिमाग में चिपचिपे से एक पदार्थ की कागज और कॉपी-किताब चिपकाने वाली अजीब सी चिपचिपी चीज। गोंद का जिक्र लड्डुओं के साथ भी होता है जिन्हें अक्सर प्रेगनेंट महिलाओं को खिलाया जाता है। लेकिन क्या आपने गोंद कतीरा के बारे में सुना हैं? हमारे घर के बुजुर्ग तो इस चीज से अच्छी खासी तरह वाकिफ होते हैं। गोंद कतीरा उस गोंद से थोड़ा अलग है। असल में गोंद कतीरे की तासीर ठंडी होती है और यह गर्मियों में बेहद फायदेमंद होता है। शीतल और पाचक गुणों के कारण आयुर्वेद में हर्बल औषधि के रूप में गोंद कतीरा यानि ट्रैगेकैन्थ गम का अत्यधिक इस्तेमाल किया जाता है। ये स्वादहीन और गंधहीन होता है।
ट्रैगेकैन्थ गम पानी में घुलनशील है और ये प्रमुख तौर पर पौधे की जड़ से प्राप्त होती है। पानी में डालने पर गोंद जैल की तरह दिखती एवं इसका पेस्ट बनाया जा सकता है। आइए जानते है इसके सेवन के बारे में-
इरेग्युलर पीरियड को करें नियमित
गोंद कतीरा का सेवन करने से महिलाओं की कई परेशानियां ठीक होती हैं। इससे माहवारी में अनियमितता और ल्यूकोरिया जैसी शारीरिक परेशानियां दूर होती हैं। इसके लिए गोंद कतीरा और मिश्री को बराबर मात्रा में लेकर पीस लीजिए। हर रोज कच्चे दूध के साथ इसका सेवन करने से महिलाओं का लाभ होता है।
वजन घटाएं
गोंद कतीरा शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है इसके साथ ही ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इसमें हाई फाइबर कंटेंट मौजूद होता है। इसके अलावा ये पेट और पाचन तंत्र में भी सुधार करने के लिए जाना जाता है। इसके नियमित सेवन से शरीर पर जमा एक्स्ट्रा फैट घटता है।
Most Read :ज्यादा रागी खाने से हो जाती है कब्ज, जानें इसे खाने के साइडइफेक्ट
टॉन्सिल में दे आराम
कुछ लोग टॉन्सिल की वजह से नियमित रूप से परेशान रहते हैं। लगभग 10 से 20 ग्राम गोंद कतीरा पानी में भिगोकर फुला लें और इसे मिश्री मिलाकर सुबह-शाम पिएं। इससे भी टॉन्सिल्स में आराम मिलता है।
मुंह के छाले में आराम
मुंह के छाले या अल्सर सूजन, लाली और दर्द पैदा करते हैं। इसे कम करने के लिए गोंद कतीरा का बारीक पिसा हुआ पेस्ट बनाएं और अपने छालों पर लगाएं। ऐसा करने से छालों में तुरंत आराम मिलेगा।
ब्रेस्ट का आकार बढ़ाने में सहायक
अगर सुडौल ब्रेस्ट की चाह है तो गोंद कतीरा का सेवन करना चाहिए। इसके लिये एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच गोंद कतीरा रात भर के लिए भिगोएं। अगली सुबह इस फूले हुए गोंद कतीरे के साथ मिश्री मिला खाएं।
Most Read:सफेद कद्दू का रस नहीं है किसी औषधि से कम, नहीं जानते होंगे आप इन फायदों के बारे में
यौन इच्छा बढ़ाएं
गोंद कतीरा यौन क्षमता और यौन इच्छा बढाने में भी मदद कर सकता है। इसके रेगुलर सेवन से पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन और नाईट फॉल की समस्या भी दूर हो सकती है।
हाथ-पैर का जलन करें दूर
गर्मी के मौसम में अक्सर हाथों-पैरों में जलन शुरू हो जाती है। ऐसे में गोंद कतीरे को रात भर पानी में भिगोकर रख दीजिए,जिससे ये सुबह फूल जाता है। इसे शर्बत या नींबू पानी में डालकर खाने से शरीर की गर्मी दूर हो जाती है। दिन में कम से कम 2 बार इसका सेवन जरूर करना चाहिए।