Just In
- 1 hr ago पिछले 5 सालों से OMAD डाइट पर हैं ये एक्टर, इनकी उम्र सुन चौंक जाएंगे आप!
- 2 hrs ago केक में सैकरीन की मिलावट से गई पटियाला में बच्ची की जान, कितना खतरनाक हैं ये आर्टिफिशियल स्वीट्नर?
- 5 hrs ago World Malaria Day Slogans and Quotes: इन संदेशों के साथ अपनों को करें मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक
- 14 hrs ago Nitin Gadkari Health : पहले भी कई दफा बेहोश हो चुके हैं नितिन गडकरी, कहीं शुगर तो वजह नहीं?
Don't Miss
- News PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को तगड़ा झटका, दो धांसू खिलाड़ी हुए बाहर
- Finance Heat Stroke Symptoms : हीट स्ट्रोक के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, नहीं तो खड़ी हो जाएगी गंभीर बीमारी
- Technology PDF फाइल के लिए Adobe Acrobat नहीं इन्हें ट्राई करके देखें
- Education MP Board Seoni Toppers List 2024: सियोनी जिले के 10वीं, 12वीं के टॉपर छात्रों की सूची
- Movies 'डिंपल कपाड़िया के बच्चे आपके हैं या ऋषि कपूर के..?' जब राजेश खन्ना की बदतमीजी पर इस हसीना ने दिया जवाब..
- Automobiles लाउड Music चलाकर कार चलाना पड़ सकता है भारी! हो जाएं सावधान, वरना बाद में हो सकता बड़ा नुकसान
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
नारियल खाने से ठीक हो सकती है थाइरॉइड की समस्या, जानें कैसे करें सेवन
थायरॉइड ग्लैंड एक छोटा सा अंग है जो गर्दन के बीच में स्थित होता है, जो विंडपाइप से लिपटा होता है। थायरॉइड ग्रंथि हमारे शरीर में थायरॉइड हार्मोन का निर्माण करती हैं। जो आपके शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों को नियंत्रित करने में मदद करता है। आमतौर पर थायरॉइड रोग का कारण थायरॉइड हार्मोन में आई गड़बड़ी के कारण होती है।
तो क्या आप भी थायरॉइड से परेशान हैं और आप अपने थायरॉइड की सेहत अच्छी रखने के लिए कुछ खाद्य पदार्थ ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह हैं। यदि आप अपने खानपान का खास ध्यान रख रहे हैं तो आप थायरॉइड के लिए नारियल का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद अलग-अलग गुण थायरॉइड की समस्या को दूर कर सकता है। इसे आप किसी भी रूप में खा सकते हैं।
नारियल का तेल
आप चाहें तो नारियल के तेल में सब्जियां पका सकते हैं या फिर सुबह उठ कर खाली पेट नारियल तेल का सेवन भी कर सकते हैं। यदि आपके शरीर को ठीक करने की बात आती है तो नारियल के तेल को तरल सोना कहा जा सकता है। यह आपका मेटाबोलिक रेट बढ़ाने में मदद करता है जो आपके शरीर में गर्मी बढ़ाता है और यह फैट लॉस के लिए भी सहायक होता है। बहुत से लोगों के थायरॉयड के कारण हाथ व पैर ठंडे रहते हैं इसलिए उन लोगों के लिए यह तेल बहुत फायदेमंद रहता है।
नारियल तेल की अच्छी बात यह है कि यह अलग प्रकार से डाइजेस्ट होता है। इसे पचाने के लिए आपको नमक की जरूरत नहीं होती। इसलिए यह आपके पेट से आपके लीवर की तरफ बहुत तेजी से जाता है। इसलिए इसका पाचन करना बहुत आसान हो जाता है। जैसा कि हम जानते हैं कि थायरॉयड के हार्मोन कन्वर्जन के लिए लीवर की आवश्यकता होती है इसलिए यह तेल आपके लीवर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।
नारियल पानी
यदि नारियल तेल आपके पास उपलब्ध है तो आप नारियल पानी हफ्ते में 3-4 बार पी सकते हैं। लेकिन आप इसे केवल तभी पी सकते हैं जब आपको कोई सर्दी या जुखाम की परेशानी न हो। आप चाहें तो इसका दूध भी घर पर ही बना सकते हैं और इसे रात में सोने से पहले या उठने के बाद ले सकते हैं।
नारियल की चटनी
दक्षिण भारत में नारियल की चटनी का चलन बहुत ज्यादा है। इडली के अलावा अन्य व्यंजनों के साथ नारियल की चटनी का सेवन किया जाता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी चटनी होती है। आप इसे रोजाना अपनी मील के साथ ले सकते हैं।