For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कहीं आप तो नहीं खा रहे हैं इस दीवाली नकली खोया की मि‍ठाई, जानें कैसे पहचानें

|

दिवाली के अवसर पर तरह-तरह के पकवान बनाएं जाते हैं। और ज्यादातर मिठाई मावे से बनाई जाती हैं। लेकिन खोया असली है या नकली कैसे पहचानें। तो चलिए हम आपको ऐसे तरीके बताते हैं जो आपको खोया असली और नकली पहचानने में मदद कर सकते हैं।

Is Your Mawa Or Khoya Adulterated? Check With These Tricks

1. असली खोया मुलायम और नकली खोया दरदरा होता है।

2. थोड़ा मावा आप खाकर देखिए अगर असली होगा तो मुंह में नहीं चिपकेगा जबकि नकली मावा चिपक जाएगा।

3. हथेली पर खोया को लेकर उसकी गोली बनाएं। अगर यह फटने लग जाए तो समझिए मावा नकली है या इसमें मिलावट की गई है।

4. मावा या खोया को अपने अंगूठे के नाखून पर रगड़ें। अगर यह असली है तो इसमें से घी की महक आएगी।

5. असली मावे को खाने पर कच्चे दूध जैसा स्वाद आएगा।

6. मावे में थोड़ी चीनी डालकर गरम करें। अगर ये पानी छोड़ने लगे तो यह नकली खोया है।

7. असली खोया पानी में जल्दी घुल जाता है लेकिन नकली खोया पानी में जल्दी नहीं घुलता।

8. असली खोया चिपचिपा नहीं होता बल्कि नकली खोया चिपचिपा होता है।

9. नकली मावे को परखने के लिए पानी में डालकर फेंटने से वह दानेदार टुकडों में अलग हो जाएगा।

10. असली खोया सफेद रंग का और नकली हल्का पीले रंग का होता है।

English summary

How to check mawa or khoya adulteration in 4 easy steps

Mawa or khoya is used in a number of Diwali sweets and is one of the most adulterated ingredients during festival time. Here are few simple tests to check your mawa for adulterants!
Desktop Bottom Promotion