Just In
- 18 hrs ago
साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 दिसंबर: आर्थिक मामलों में कन्या राशि वाले रहेंगे इस हफ्ते भाग्यशाली
- 20 hrs ago
15 दिसंबर राशिफल: मेष राशि वालों के लिए आ सकता है आज विवाह का बढ़िया प्रस्ताव
- 1 day ago
14 दिसंबर राशिफल: कर्क राशि वालों का दिन रहेगा आज खुशियों से भरा
- 2 days ago
रोज रोज की नहीं रहेगी टेंशन, महीने में सिर्फ एक बार लेनी होगी ये गर्भनिरोधक पिल
Don't Miss
- News
Jamia Prostest: अखिलेश यादव ने पूछा- क्या यही 'गुजरात मॉडल' है, इस क्रिकेटर ने भी जताई चिंता
- Sports
'मैंने कभी चींटी भी नहीं मारी, बच्चे को क्यों मारूंगा?' प्रवीण कुमार ने मारपीट के आरोपों को नकारा
- Movies
Breaking : "सलमान खान के घर में बम है, दो घंटे में फटेगा, रोक सको तो रोक लो", मुंबई पुलिस में हड़कंप
- Finance
प्याज ने बना दिया करोड़पति, कर्ज लेकर की थी खेती
- Automobiles
यामाहा आर15 बीएस-6 डीलरशिप में आना हुई शुरू, जानिये कीमत, फीचर्स सहित अधिक जानकारियां
- Technology
PhonePe ने पार किया 5 अरब से अधिक ट्रांजैक्शन का आंकड़ा
- Travel
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संगम : पठानकोट
- Education
IIT दिल्ली में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 50 पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
महिलाओं को क्यों होती है ज्यादा सेल्यूलाइट की समस्या, जानें इससे जुड़े मिथ
सेल्युलाइट होना सेहत के लिहाज से नुकसानदायक नहीं होता है लेकिन ये शरीर के सौंदर्यीकरण को खराब जरुर करती हैं। ये एक ऐसी कंडीशन है जिसमें शरीर के किसी भी हिस्सें पर चर्बी जमने के साथ ही गड्डे पड़ने लगते हैं। महिलाओं को सेल्यूलाइट की समस्या सबसे अधिक होती है। यह शरीर के ऐसे हिस्से में होती है। जहां पर ब्लड सर्कुलेशन और एक्टिविटी कम होती है। इससे स्किन के नीचे फैट जमा हो जाता है। फैट सैल्स के त्वचा के बाहरी परत से होकर बाहर की ओर उभरने से बनी एक डिम्पल जैसी चीज को सेल्यूलाइट कहते हैं।

सेल्युलाइट को लेकर गलतफहमी
सेल्युलाइट को लेकर बड़ा मिथ ये है कि एक्सरसाइज न करने से सेल्युलाइट होता है। जबकि इस समस्या का एक्सरसाइज से कुछ नहीं लेना -देना हैं। खराब लाइफस्टाइल और विषाक्त पदार्थों के अधिक सेवन से सेल्युलाईट होने का कारण बताते थें। लेकिन इस शोध में इस बात को नकार दिया गया है। क्योंकि शोधकर्ताओं के अनुसार विषाक्त पदार्थ जैसे अल्कोहल या अन्य नशे वाले पदार्थ पुरुष ज्यादा करते हैं। लेकिन उनमें सेल्युलाईट की परेशानी कम ही होती है।

शोध के अनुसार
एक शोध के अनुसार महिलाओं में सेल्युलाइट के कारण पर खोज हुई है। शोधकर्ताओं के अनुसार महिलाओं में सेल्युलाइट का मुख्य कारण है कि महिलाओं के शरीर में बड़ी फैट कोशिकाएं होती हैं। महिलाओं के शरीर में बड़ी वसा कोशिकाओं का कारण महिला हार्मोन की वजह से होती हैं। पुरुषों में महिलाओं की तुलना में छोटी वसा कोशिकाएं होती हैं। इसके अलावा पुरुषों की त्वचा के नीचे का फैट बहुत कम होता है। इसी कारण से पुरुषों में सेल्युलाइट की परेशानी नहीं होती है।

महिलाओं में क्यों होता है सेल्युलाइट
महिलाओं में सेल्युलाइट होने का मुख्य कारण है जब शरीर में फैट वाले लोब्यूल्स बढ़ने लगते हैं। इसके साथ शरीर में जब कोलेजन की मात्रा घटने लगती है तो त्वचा कि मजबूती कमजोर होती है, और स्किन के बाहरी भाग में गड्डे अर्थात सेल्युलाइट दिखने लगता है।

ये भी है एक वजह
महिलाओं में बड़ी वसा कोशिकाएं उनके हार्मोन के कारण होती है। क्योंकि महिला को एक बच्चे को जन्म देने के लिए तैयार रहना होता है। बच्चे को गर्भ में पोषण देने के लिए शरीर कई जगह वसा को एकत्र करके रखता है। जैसे हिप्स और जांघों के पास, यह वसा बच्चे के पोषण में उपयोग आती है। इसके अलावा बच्चे के जन्म के बाद ब्रेस्ट फीडिग के लिए भी ऊर्जा की जरूरत होती है। जो ये एकत्र वसा से बनना आसान होता है।

सेल्युलाइट से कैसे बचें
इस शोध के अनुसार यह बात तो तय होती है कि अगर सेल्युलाइट की परेशानी से बचना है तो फैट पर नियंत्रण के साथ कोलेजन के लेवल को बढ़ाना होगा। शरीर में कोलेजन बढ़ाने के लिए हेल्दी डाइट की जरूरत होती है। कोलेजन लेवल बढ़ाने के लिए हरी सब्जियों के साथ, जामुन जैस फल और प्रोटीन डाइट लेनी चाहिए।
हेल्दी डाइट के साथ एक्सरसाइज हर किसी के लिए जरूरी है। बढ़ती उम्र भी कोलेजन के घटने का कारण होती है। ऐसे में शरीर को एक्टिव रख कर इसे आप नियमित कर सकते हैं।