Just In
- 1 hr ago पिछले 5 सालों से OMAD डाइट पर हैं ये एक्टर, इनकी उम्र सुन चौंक जाएंगे आप!
- 2 hrs ago केक में सैकरीन की मिलावट से गई पटियाला में बच्ची की जान, कितना खतरनाक हैं ये आर्टिफिशियल स्वीट्नर?
- 5 hrs ago World Malaria Day Slogans and Quotes: इन संदेशों के साथ अपनों को करें मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक
- 15 hrs ago Nitin Gadkari Health : पहले भी कई दफा बेहोश हो चुके हैं नितिन गडकरी, कहीं शुगर तो वजह नहीं?
Don't Miss
- News PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को तगड़ा झटका, दो धांसू खिलाड़ी हुए बाहर
- Finance Heat Stroke Symptoms : हीट स्ट्रोक के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, नहीं तो खड़ी हो जाएगी गंभीर बीमारी
- Technology PDF फाइल के लिए Adobe Acrobat नहीं इन्हें ट्राई करके देखें
- Education MP Board Seoni Toppers List 2024: सियोनी जिले के 10वीं, 12वीं के टॉपर छात्रों की सूची
- Movies 'डिंपल कपाड़िया के बच्चे आपके हैं या ऋषि कपूर के..?' जब राजेश खन्ना की बदतमीजी पर इस हसीना ने दिया जवाब..
- Automobiles लाउड Music चलाकर कार चलाना पड़ सकता है भारी! हो जाएं सावधान, वरना बाद में हो सकता बड़ा नुकसान
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
सर्दियों में मूली और इसकी पत्तियों का सेवन होता है फायदेमंद, जानें कब खाएं
मूली तो वैसे अब सालों भर मिलती है, पर यह सर्दियों में खाने पर खास तौर पर फायदेमंद साबित होती है। आयुर्वेद में मूली को स्वास्थ्य के लिए बहुत ही बढ़िया माना गया है। अक्सर लोग मूली का सलाद खाते हैं, सब्जियों में मूली डालने से स्वाद बढ़ जाता है। मूली के पत्ते का लोग साग भी बना कर खाते हैं। इसका अचार भी बनता है। लोग मूली की चटनी बनाकर भी खाना पसंद करते हैं। मूली में कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें फाइटोकेमिकल्स पाया जाता है, जो कई बीमारियों से हमें दूर रखता है। जानते हैं किन बीमारियों में मूली से होता है फायदा।
मूली खाने का सही समय
मूली की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों के समय इसे खाया जाता है और इसकी पैदावार भी सर्दियों के समय ही अधिक होती है। तो मूली खाने का सही समय सर्दियों का मौसम होता है। इसके साथ ही रात के समय मूली का सेवन नहीं करना चाहिए इससे सर्दी खांसी की समस्या उत्पन्न होती है। शाम के बाद मूली की तासीर परिवर्तित हो जाती है तो यह शरीर को ठंडक पहुंचाती है। इसलिए भूल कर भी मूली का सेवन रात में न करें।
ब्लडप्रेशर रहता है कंट्रोल
मूली खाने से ब्लडप्रेशर कंट्रोल में रहता है। क्योंकि मूली में भरपूर मात्रा में पौटेशियम होता है। इसके साथ ही मूली में एक ख़ास तरह का एंटी हाइपरटेसिव होता है जोकि ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है।
जॉन्डिस के मरीजों के लिए फायदेमंद
मूली जॉन्डिस यानि पीलिया के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। जिन लोगों को पीलिया हो चुका है या जो इस से रिकवर कर रहे हैं उन्हें मूली को नमक के साथ जरूर खाना चाहिए। इससे पीलिया जल्दी ठीक हो जाता है।
सर्दी-जुकाम दूर करें
सर्दियों में सबसे ज्यादा हमे जो बीमारियां होती है वह है जुकाम और बुखार, अगर आप रोजाना सर्दियों में मूली का सेवन करते है तो आपको जुकाम होने की संभावना भी कम रहती है। इसके अलावा भी शरीर के लिए मूली खाने के और भी कई सारे फायदे होते है। क्योंकि मूली में एंटी बैक्टेरियल गुण पाए जाते है जो हमारे शरीर में कई बीमारियों के होने की संभावना को कम कर देते है।
गैस की समस्या करें दूर
अक्सर बहुत से लोग पेट में बनने वाली गैस से परेशान रहते है कुछ लोगो को लगता है कि अगर वे मूली का सेवन करते है तो उनकी पेट की गैस और ज्यादा बढ़ सकती है जबकि ऐसा कुछ नही है। मूली खाने से आपके पेट की गैस कम होती है।
हृदय विकारों का खतरा कम करता है
मूली के सेवन से हृदय विकारों का खतरा काफी कम हो जाता है। दरअसल, यह एंथोसाइनिन का एक अच्छा स्त्रोत है, जिसको लेकर कई अध्ययन किए गए हैं और विशेषज्ञों का मानना है कि यह हृदय रोग की घटना को कम करने के साथ जुड़ा हुआ है।
मधुमेह में भी दे आराम
मूली मधुमेह यानी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। इसके सेवन से रक्त शर्करा के स्तर पर कोई असर नहीं पड़ता है। मूली खून की मात्रा में शर्करा के अवशोषण को नियंत्रित करने में मदद करती है। इसलिए डायबिटीज मरीज इसका सेवन कर सकते हैं। यह उनके लिए लाभदायक हो सकता है। लेकिन एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।