For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

दही के साथ नहीं खाए कभी ये चीजें, वरना हो सकती है सेहत को परेशानी

|

दही को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। दही ज्यादातर लोगों के भोजन का नियमित हिस्सा होती है। दही के साथ आप और कुछ चीजों का सेवन करते हैं तो यह अमृत से सीधा जहर बन जाता है। जिसके लक्षण भी आपको दिखाई देंगे, जैसे कि चक्कर आना, उल्टियां होना, सिर दर्द करना, पेट दर्द आदि हो सकते हैं। आइए जानते हैं क‍ि क‍िन चीजों को दही के साथ खाने से नुकसान हो सकता है।

Curd

दही और आम

देखा जाए तो गर्मियों के मौसम में हम अक्सर आम और दही खाना पसंद करते है, पर इन दिनों को कभी भी साथ में नहीं खाना चाहिए। क्यूं की इनकी तासीर एकदम विरूद्ध होती है, मतलब आम गर्म होता है और दही जो कि ठंडा माना जाता है।

दही और खट्टे फल
दही के साथ आपको कभी भी खट्टे फल नहीं खाने चाहिए, क्यों की उसमे अलग अलग एंजाइम मौजूद होते है, जिससे इन दोनों को साथ में पचाने में मुश्किल होती है। जिससे शरीर में टॉक्सिंस बनते है।

दही और मछली
देखा जाए तो दही और मछली की तासीर एकदम विरूद्ध है। मतलब दही जो कि ठंडा है वहीं मछली गरम होती है।

दही और पराठे, पूरी
तली और भूनी चीज़े दही के साथ नहीं खानी चाइए, दही में मौजूद एंजाइम फैट्स को पचाने में दिक्कत पैदा करते है। जिससे मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

दही और केला
दही के साथ केला नहीं खाना चाहिए, उससे शरीर पर उल्टा असर पड़ता है। अगर खाना ही है, तो आप 2 घंटे बाद खा सकते हैं।

Curd

दही और उड़द की दाल
उड़द की दाल के साथ दही नहीं खाना चाहिए। इन दोनों का साथ में सेवन करने से यह जहर बन जाता है।

दही और चिकन, खजूर
दही के साथ चिकन और खजूर का सेवन करने से, आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। यह सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।

Curd

इन चीजों को कच्चा खाने से जा सकती है जान, हो जाता है फूड प्वाइजनिंगइन चीजों को कच्चा खाने से जा सकती है जान, हो जाता है फूड प्वाइजनिंग

English summary

Never Have These Foods With Curd

Stop having these foods with curd or it can harm your health seriously.Read On.
Desktop Bottom Promotion