Just In
- 1 hr ago Mukesh Ambani Quotes On Success: हर युवा को प्रेरित करते हैं मुकेश अंबानी के ये विचार
- 2 hrs ago Happy Birthday Mukesh Ambani: बुलंदियों पर पहुंचकर भी जड़ों को न भूलने वाले मुकेश अंबानी को दें जन्मदिन की बधाई
- 3 hrs ago Kamada Ekadashi 2024 Wishes: श्रीहरि विष्णु की कृपा के साथ प्रियजनों को भेजें कामदा एकादशी की शुभकामनाएं
- 11 hrs ago जहरीले अंगूर खाने से बिगड़ सकती हैं तबीयत, एक्सपर्ट ने बताया खाने से पहले कैसे करें साफ
Don't Miss
- Movies 'स्मार्ट लड़कियों की चॉइस..' बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं स्मृति मंधाना हुईं ट्रोल, लोगों उड़ाया मजाक!
- News छिंदवाड़ा में मतदान के दौरान महिलाओं में दिखा उत्साह, किसी ने बदलाव तो किसी ने विकास के मुद्दे पर किया वोट
- Education Jharkhand Board 10th Result 2024: कल आयेगा झारखंड बोर्ड 10वीं का परिणाम, कैसे चेक करें JAC Matric Result
- Finance Quarter 4 Result: Bajaj और Infosys ने जारी किया चौथे क्वार्टर का रिजल्ट, दोनों को मिला है बंपर मुनाफा
- Technology डॉक्सिंग क्या होती है, क्या इसके लिए जेल जाना पड़ सकता है?
- Travel बोरिंग जिंदगी से चाहिए ब्रेक तो घूम आएं ये 6 बटरफ्लाई पार्क, जहां फूलों में रंग भरती हैं तितलियां
- Automobiles टोल प्लाजा पर अब नहीं होंगे ये बोर्ड! केंद्र सरकार ने लिया अहम फैसला, जानें डिटेल्स
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
पीरियड में रनिंग करनी चाहिए या नहीं, जानें सही जवाब
मासिक धर्म काफी महिलाओं के लिए दर्दनाक होते हैं। उन्हें कई तरह की शारीरिक समस्याओं जैसे पेट, कमर, पैर, सिर आदि में दर्द होता है। लेकिन क्या आप जानते है कि पीरियड्स में भी शारीरिक रूप से एक्टिव रहना चाहिए, लेकिन कुछ महिलाएं इस दौरान होने वाले दर्द को सह नहीं पाती हैं और सारा दिन रेस्ट करती रहती है हालांकि, कई महिलाएं कुछ हल्के-फुल्के एक्सरसाइज, योग या वर्कआउट करती हैं, ताकि पीरियड्स के दौरान आराम पहुंचे, लेकिन कुछ महिलाओं को वर्कआउट या कोई भी हल्के एक्सरसाइज करने से भी डर लगता है। जो महिलाएं फिटनेस को लेकर ज्यादा सावचेत है उन्हें अक्सर ये सवाल उठता है कि क्या पीरियड्स के दिनों में दौड़ना सही है या नहीं?
ब्लड सर्कुलेशन होता है बेहतर
एक रिर्सच के अनुसार बात सामने आई है कि पीरियड्स के दौरान 30 मिनट तक वर्कआउट करने से शारीरिक दर्द से राहत देता है। इससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा। यह दर्द को कम करने में मदद ही करेगा। रनिंग एक हल्का व्यायाम होता है, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा है। हां, इस समय दौड़ रही हैं, तो लिक्विड जैसे जूस, पानी आदि का सेवन जरूर करें।
पीरियड्स में दौड़ने के फायदे
जब आप मासिक धर्म में दौड़ती हैं तो शरीर में एंडॉर्फिन हॉर्मोन का स्तर तेजी से बढ़ता है। यह हॉर्मोन पीरियड्स में होने वाले दर्द को दूर करता है। दौड़ने से इस हार्मोन का निर्भाण बढ़ता है, जो तनाव, थकान, शारीरिक दर्द को दूर कर आपको आराम महसूस कराता है। मूड को बेहतर बनाता है।
पेल्विक मसल्स को मिलता है आराम
पीरियड्स में अक्सर महिलाएं दर्द के कारण लेटी रहती हैं, जिससे मांसपेशियां और सख्त हो जाती हैं। दौड़ने से मांसपेशियां एक्टिव होती हैं। इससे शरीर के निचले हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, जिससे दर्द कम होता है। रनिंंग से आपको दर्द का अहसास कम होता है।
पीरियड्स में जॉगिंग करते समय किन बातों का रखें ध्यान
- शरीर में पानी की कमी ना होने दें।
- लिक्विड पदार्थ का सेवन करें। लगातार दौड़ने से बचें। ब्रेक लें।
- 15 मिनट से अधिक ना दौड़ें। बहुत तेज नहीं कम गति में ही दौड़ें।
- दौड़ने से पहले स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर लें।
- पीरियड्स के दौरान हेल्दी और पौष्टिक तत्वों से भरपूर चीजें जैसे नट्स, हरी सब्जियां, फल, दाल खाएं।
- इस दौरान ब्लीडिंग होने से शरीर में कमजोरी भी महसूस होती है, इसलिए भी हेल्दी खाना है जरूरी।