For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

गर्मी में ज्यादा खजूर खाना पड़ सकता है महंगा, अधिक खाने से हो सकती है ये समस्‍याएं

|

खजूर स्वाद में मीठा और सेहत में गुणों का खजाना होता है, लेकिन कई बार इसके अधिक सेवन से कुछ नुकसान भी होते हैं। गर्मियों में तो खासकर खजूर का अधिक सेवन करने से बचना चाह‍िए, जान‍िए खजूर के अधिक सेवन करने से सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। जानें, एक दिन में कितना, कैसे और कब खाना चाहिए खजूर।

हो सकता है पेट में दर्द और एलर्जी

हो सकता है पेट में दर्द और एलर्जी

खजूर को लंबे वक्त तक स्टोर करने के लिए प्रिजर्वेटिव के तौर पर सल्फाइड का इस्तेमाल किया जाता है। ये एक ऐसा कैमिकल कंपाउंड है जो हानिकारक बैक्टीरिया को दूर करने के लिए यूज किया जाता है। इस केमिकल कंपाउंड की वजह से खजूर का इस्तेमाल करने से पेट दर्द, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

ज्यादा सेवन बढ़ा सकता है शुगर लेवल

ज्यादा सेवन बढ़ा सकता है शुगर लेवल

खजूर में अधिक मीठापन होता है। अगर आप खजूर का सेवन अधिक मात्रा में करेंगे तो ये आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।

बढ़ा सकता है वजन

बढ़ा सकता है वजन

खजूर का अधिक सेवन करने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है। अधिक सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है।

डायरिया हो सकता है

डायरिया हो सकता है

खजूर में मौजूद फ्रुक्टोज के कारण यह प्राकृतिक रुप से मीठा होता है। जिन लोगों को फ्रुक्टोस इंटोलरेंस की समस्‍या होती है। उनके लिए खजूर को पचा पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में खजूर का ज्यादा सेवन करने से उन्हें डायरिया, पेट दर्द और गैस जैसी समस्या हो सकती हैं।

दांतों के लिए हानिकारक

दांतों के लिए हानिकारक

खजूर का ज्यादा सेवन करने से दांतों में सड़न की समस्या हो सकती है। गर्मी के मौसम की बात करें तो इसे पचाने में भी मुश्किल होती है। इसी वजह से ये गर्मियों में नुकसान कर सकता है।

एक दिन में क‍ितना खजूर खाना चाह‍िए

एक दिन में क‍ितना खजूर खाना चाह‍िए

गर्मियों में रोजाना 2 खजूर भिगोकर खाने से पेट की समस्‍या ठीक हो जाती है। खजूर के रोज सुबह खली पेट खाने से शरीर में होने वाली कमजोरी की समस्या दूर होती है और शरीर में इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

English summary

Side Effects Of Eating to Much Dates in Summer

can we really eat dates in summers? If we can, what is the best way to consume them? Here are your answers
Desktop Bottom Promotion