For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ज्‍यादा रागी खाने से हो जाती है कब्‍ज, जानें इसे खाने के साइडइफेक्‍ट

|

रागी एक ऐसा अनाज है जिनमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जातें हैं। इसे कई नामों से जाना जाता है। रागी को मंडुआ, नाचनी, फिंगर मिलेट के नामों से जाना जाता है। रागी को कई लोग सूप, रोटी, चिप्‍स में इस्‍तेमाल करके इसका सेवन करते है। इसमें कई पौष्टिक तत्‍व जैसे कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, पौटेशियम फाइबर, लाइस‍िन एमिनो एसिड, मेथियोनीन और विडमिन डी मौजूद होते है जो शरीर में कई तरह का फायदा पहुंचाता है। कई लोग इसे खाने के फायदों के बारे में बखूबी जानते होंगे। लेक‍िन हम में से कई लोग इसे खाने के नुकसान के बारे में नहीं जानता होगा।

 किडनी

किडनी

अगर किडनी में स्टोन या किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या आपको हैं तो आप रागी का सेवन न करे। किडनी की समस्या से परेशान लोगों के लिए रागी का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

थायरॉयड

थायरॉयड

थायरॉयड के मरीजों के लिए भी रागी का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसके ज्यादा सेवन से उनको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

डायरिया

डायरिया

रागी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिनका ज्यादा इस्तेमाल करने से डायरिया पेट गैस की समस्या हो सकती है। अगर आपको पेट में गैस बनने की दिक्कत है तो रागी का सेवन न करें।

 कब्ज

कब्ज

जिन लोगों को कब्ज की समस्या हैं उन्हें रागी का सेवन नहीं करना चाहिए। ये आसानी से पच नहीं पाते जिसके चलते कब्ज की समस्या हो सकती है।

ठंड में न खाएं

ठंड में न खाएं

रागी की तासीर ठंडी होती है। ये शरीर को ठंडक देती है। इसल‍िए सर्दियों के मौसम में इसका ज्‍यादा सेवन न करें। बारिश और सर्दियों में इसका सेवन करने से बचना ही चाह‍िए।

English summary

Side Effects of Ragi You Need To Know Before Try

रागी एक ऐसा अनाज है जिनमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जातें हैं। इसे कई नामों से जाना जाता है। रागी को मंडुआ, नाचनी, फिंगर मिलेट के नामों से जाना जाता है। रागी को कई लोग सूप, रोटी, चिप्‍स में इस्‍तेमाल करके इसका सेवन करते है। इसमें कई पौष्टिक तत्‍व जैसे कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, पौटेशियम फाइबर, लाइस‍िन एमिनो एसिड, मेथियोनीन और विडमिन डी मौजूद होते है जो शरीर में कई तरह का फायदा पहुंचाता है। कई लोग इसे खाने के फायदों के बारे में बखूबी जानते होंगे। लेक‍िन हम में से कई लोग इसे खाने के नुकसान के बारे में नहीं जानता होगा।
Desktop Bottom Promotion