For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अंटेशन जेंटलमेंन! गंदे अंडरव‍ियर पहनने से बचें, इनफर्टिल‍टी समेत हो सकती है ये बीमार‍ियां

|

यूज अंडरव‍ियर क‍िसी बैक्‍टीरि‍या के घर से कम नहीं होता है, इसल‍िए हमेशा साफ-सुथरे अंडरव‍ियर पहनने की सलाह दी जाती है। गंदे अंडरवियर में पनपने वाले बैक्टीरिया के कारण इनफर्टिलिटी जैसी कई सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं। कभी-कभी लंबी दूरी की यात्रा की वजह से तो कभी-कभी ठंड में नहाने से बचने की वजह से लोग अंडरगारमेंट्स तक नहीं बदलते है।

जबकि हाइजीन को ध्‍यान रखते हुए हर द‍िन आपको अंडरगारमेंट्स बदलने चाहिए। गंदे अंडरव‍ियर पहनने की वजह से किडनी स्टोन और यूटीआई जैसी गंभीर बीमारियां होती हैं। इसल‍िए साफ अंडरव‍ियर पहनने की वजह से बीमार‍ियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि अगर साफ अंडरवियर नहीं पहनेंगे तो क्या होगा।

 फर्टिल‍टी समस्‍या

फर्टिल‍टी समस्‍या

गंदे अंडरव‍ियर के बैक्‍टीर‍िया मेल जेनिटल्‍स को प्रभावित करते हैं। इससे फर्टिल‍िटी प्रॉब्‍लम हो सकती है।

Most Read : पुरुष ना खाएं इन चीज़ों को वरना स्‍पर्म काउंट होंगे कमMost Read : पुरुष ना खाएं इन चीज़ों को वरना स्‍पर्म काउंट होंगे कम

यौन रोग

यौन रोग

गंदे अंडरव‍ियर में पनपे बैक्‍टीरिया STD यानी यौन रोग का कारण भी बन सकते हैं। इसके अलावा ये फंगल और यीस्‍ट इंफेक्‍शन का कारण बन सकते हैं।

बदबू और कैंसर

बदबू और कैंसर

गंदे अंडरव‍ियर के वजह प्राइवेट पार्ट से गंदी बदबू आ सकती है। इसके अलावा गंदे अंडरव‍ियर में पनपने वाले बैक्‍टीरिया प्रोस्‍टेट या ब्‍लैडर कैंसर का कारण भी बन सकता हैं।

यूटीआई भी हो सकता है

यूटीआई भी हो सकता है

गंदे अंडरगार्मेंट्स की वजह से यूटीआई (Urinary Tract Infection) होने का खतरा भी रहता है। अगर आप गंदे अंडरगारमेंट्स पहनने के आदी हैं और साफ-सफाई के अभाव वाले टॉयलेट्स भी यूज़ करते हैं तो यूटीआई होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा दूषित भोजन व पानी के संपर्क में आने से हानिकारक कीटाणु यूरेथ्रा यानी मूत्र मार्ग में प्रवेश कर जाते हैं और इंफेक्शन बढ़ाते हैं। इसलिए रोज साफ अंडरगार्मेंट पहनने चाहिए और गंदे अंडरगारमेंट्स को धूप में जरूर सुखाने चाहिए।

Most Read: महिलाएं ही नहीं पुरुष भी हो सकते है थाइराइड का शिकारMost Read: महिलाएं ही नहीं पुरुष भी हो सकते है थाइराइड का शिकार

 स्किन इंफेक्शन का भी होता है खतरा

स्किन इंफेक्शन का भी होता है खतरा

गंदे अंडरगार्मेंट्स पहनने से स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। दूसरे ही दिन के बाद अंडरगारमेंट्स में कीटाणु पनपने लगते हैं, जिससे स्किन संक्रमित हो जाती है और गुप्तांग में खुजली और रैशेज होने की समस्या पैदा हो जाती है। इसलिए हमेशा साफ-सुथरे अंडरगारमेंट्स पहनने चाहिए।

हेपेटाइटिस

हेपेटाइटिस

कई बार गंदे अंडरगार्मेंट्स हेपेटाइटिस का भी कारण बन जाते हैं। क्योंकि गंदे अंडरवियर के बैक्टीरिया लिवर को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं जिससे हेपेटाइटिस बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।

English summary

Things That Happen When You Don’t Change Your Underwear Daily

So, here we list the seven really awful things that happen to people when they don't change their underwear regularly.
Desktop Bottom Promotion