For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ज्‍यादा लौकी का जूस पीना हो सकता है घातक, जानें इसके साइडइफेक्‍ट्स

|

लौकी का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें ठंडे तत्‍व मौजूद होते है। इस वजह से ये शरीर को काफी लाभ देता है। इसे पीने से वेटलॉस भी तेजी से होता है और ये दिल से संबंधित बीमारियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है लेक‍िन जैसा कि आप जानते हैं कि किसी भी चीज की अधिकता सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसी वजह से लौकी के जूस का सेवन ज्यादा करने से भी बचना चाहिए। जानिए लौकी के जूस को ज्यादा पीने से सेहत को कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं।

गिर सकता है ब्‍लड शुगर

गिर सकता है ब्‍लड शुगर

जिन लोगों का शुगर लेवल कम रहता है है उन्हें लौकी के जूस का सेवन नहीं करना चाह‍िए। जरूरत से ज्यादा इस जूस को पीना शरीर में शुगर की मात्रा को कम कर सकता है। जिसके कारण चक्कर आना और आंखों के सामने अंधेरा छाने जैसी समस्‍याएं हो सकती है।

सूजन की समस्‍या हो सकती है

सूजन की समस्‍या हो सकती है

लौकी का जूस कड़वा होता है। इसे पीने से चेहरे, हाथ-पैर में सूजन आ सकती है। इसके अलावा कुछ लोग इसे पीने के बाद रैशेज और खुजली की समस्या भी महसूस कर सकते हैं।

कम हो सकता है ब्‍लड प्रेशर

कम हो सकता है ब्‍लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर वालों को लौकी का जूस पीना चाह‍िए। यदि इसे ज्यादा पीने लग जाए तो ये शरीर में पोटेशियम के स्तर को बढ़ा देता है। इसमें ब्लड प्रेशर को असामान्य रूप से कम हो जाता है और हाइपोटेंशन नामक बीमारी का खतरा बन जाता है।

एक द‍िन में क‍ितना पीना चाह‍िए

एक द‍िन में क‍ितना पीना चाह‍िए

अगर आप लौकी के जूस का सेवन रोजाना करते हैं तो दिनभर में एक गिलास जूस पीना आपके लिए फायदेमंद होगा। ज्यादा जूस पीना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। कई लोग लौकी का जूस बनाने के बाद इसे रुककर पीते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज से ये आदत बदल लें। लौकी का जूस हमेशा फ्रेश ही पीना चाहिए।

English summary

What happens if we drink too much bottle gourd juice?

What happens if we drink too much bottle gourd juiceThe bitter taste of lauki juice is due to the cucurbitacin compounds in it, which is toxic for people.
Desktop Bottom Promotion