For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

दिखने में हमशक्‍ल है किशमिश और मुनक्‍का, जान‍िए खाने में कौन है ज्‍यादा फायदेमंद

|

क‍िशमि‍श और मुनक्‍का दोनों ही अंगूर से बने होते है। अक्सर लोग किशमिश और मुनक्के में अंतर पहचान नहीं पाते हैं, मगर दोनों में अंतर है। आयुर्वेद के अनुसार, किशमिश और मुनक्का खाने का तरीका भी अलग है। मुनक्के को किशमिश की तुलना में ज्यादा हेल्‍दी माना गया है और कई रोगों को जड़ से खत्म करने वाला बताया गया है। आइए जानते है क‍िशमिश और मुनक्‍का में अंतर क्‍या है और क्‍या खाना ज्‍यादा हेल्‍दी है।

किशमिश और मुनक्‍का के बीच क्या अंतर है?

किशमिश और मुनक्‍का के बीच क्या अंतर है?

आयुर्वेद में मुनक्का का उपयोग मुख्य रूप से इसके औषधीय गुणों के वजह से किया जाता है। दोनों के बीच अंतरों में से एक आकार है- किशमिश बीज रहित और पीले हरे रंग के साथ छोटी होती है। दूसरी ओर मुनक्का बड़ा, बीज के साथ भूरे या हल्‍के काले रंग का होता है। भारतीय खाना पकाने में मुख्य रूप से किशमिश का उपयोग होता है क्योंकि इसमें तीखापन मौजूद होता है।

किशमिश या मुनक्‍का, क्या ज्यादा फायदेमंद है?

किशमिश या मुनक्‍का, क्या ज्यादा फायदेमंद है?

मुनक्का और किशमिश में बहुत अंतर नहीं होता है, लेकिन एक चीज है जो उन्हें अलग करती है वह है किशमिश में मौजूद खटास, ये अम्‍लीय स्‍वभाव का होता है। मुनक्का में क‍िशम‍िश की तुलना में अधिक ऊर्जा होती है। इसमें आयरन और मैग्नीशियम होता है। इसलिए आयुर्वेद में मुनक्का को किशमिश से ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

भीगे हुए मुनक्‍का खाना होता है ज्‍यादा हेल्‍दी

भीगे हुए मुनक्‍का खाना होता है ज्‍यादा हेल्‍दी

भीगे हुए मुनक्का खाने से एसिडिटी या गैस्ट्रिक से संबंधित समस्याओं को नहीं बढ़ाता है। यह हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है। मुनक्का को रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन शरीर में आयरन के स्तर बढ़ता है जो लोग लंबे समय में एनीमिया से पीड़ित हैं उन लोगों को रात को सोने से पहले एक गिलास उबले हुए दूध के साथ मुनक्का का सेवन करने से बहुत फायदा हो सकता है।

English summary

Which is more healthier beneficial Munakka or Kishmish?

Though munakka and kishmish may not have many differences when it comes to their nutritional profiles, one thing that sets them apart is the presence of 'khattas' (tang) in kishmish which may produce acidity in the body. Munakka has relatively more energizing as it contains iron and magnesium.
Desktop Bottom Promotion