For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ओवरी में होने वाली सिस्‍ट के लिए 8 घरेलू उपचार

कम उम्र की लड़कियों को ओवरी में सिस्‍ट होने की तकलीफ आम बात हो गई है। मगर घरेलू उपचार से इसे काफी हद तक ठीक किया जा सकता है।

By Lekhaka
|

कई महिलाओं को ओवरी में सिस्‍ट होता है जिसकी वजह से उन्‍हें दर्द और असहजता महसूस होती है। साथ ही मासिक धर्म में भी देरी होती है। ये समस्‍या अस्‍थाई नहीं होती है बल्कि लम्‍बे समय तक इससे जूझना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- 10 बातें जो आपको PCOS के बारे में नहीं मालूम

पर हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे घरेलू और कारगर उपाय बताने जा रहे हैं जिनको अपनाने के बाद ओवरी में सिस्‍ट की समस्‍या से राहत पाई जा सकती है। ये सुपर इफेक्टिव उपाय हैं जो कि निम्‍न प्रकार हैं:

ovaries

1. कैस्‍टर ऑयल पैक -
यह तेल, रक्‍त का संचार अच्‍छा कर देता है और सिस्‍ट को गलाने में सहायक होता है। आप इस तेल से एक कॉटन कपड़े को भिगो लें और उसे सिस्‍ट वाली जगह पर ऊपर से रखें। बहुत आराम मिलेगा।

heating pad

2. हीटिंग पैड -
महिलाएं अक्‍सर हीटिंग पैड का इस्‍तेमाल करने से बचती हैं। लेकिन अगर ओवरी में सिस्‍ट है तो हीटिंग पैड कमाल का असर करता है। इससे मांसपेशियां रिलैक्‍स हो जाती हैं और दर्द कम हो जाता है।

apple cider vinegar

3. एप्‍पल साइडर वेनिगर -
इसमें एल्‍काइन पाया जाता है जो दर्द से राहत दिलाता है। साथ ही इसमें पौटेशियम की मात्रा काफी ज्‍यादा होती है यह सिस्‍ट को सिकोड़ देती है। आप चाहें तो इसे भोजन में भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

beetroot

4. चुकंदर -
चुकंदर में बीटासायनिन होता है जो कि दर्द में राहत देता है। साथ ही इसमें एल्‍काइन एजेंट भी होते हैं जो सिस्‍ट में बहुत प्रभावी होते हैं। PCOS से लड़ने के लिये खाएं ये खाघ पदार्थ

tea

5. कैमोमाइल चाय -
अगर आप एक कप कैमोमाइल चाय पीती हैं तो आपको ओवरी में होने वाली सिस्‍ट में उठने वाले दर्द से राहत मिल सकती है। यह काफी प्राचीन उपचार है। इसका कोई साइड इफेक्‍ट भी नहीं होता है।

exercise

6. शरीर को मूव कराएं -
अगर आपको ओवरी में सिस्‍ट है तो रोजाना व्‍यायाम या योग करें। इससे आपको दर्द में राहत मिलेगी और वॉर्मअप होने की वजह से लम्‍बे समय तक के लिए राहत होगी।

water

7. पर्याप्‍त मात्रा में पानी पिएं -
ओवरी में सिस्‍ट हो तो पर्याप्‍त मात्रा में पानी पिएं। इससे शरीर की विषाक्‍तता बाहर निकल जाती है और राहत मिलती है। दिन में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पिएं। पेट में अगर हो बिल्‍कुल पीरियड जैसा पेन, तो जरुर पढे़ इसके कारणों को

herb

8. हर्ब्‍स की मदद लें -
कई महिलाओं को ये समस्‍या हारमोन्‍स के असंतुलन की वजह से होती है। ऐसे में हर्ब्‍स बहुत ही सहायक होती हैं। अलसी, तिल आदि का सेवन लाभकारी होता है और ये उस सिस्‍ट हो खत्‍म कर देते हैं। साथ ही नए सिस्‍ट को बनने से रोकते हैं।

English summary

Try These 8 Home Remedies For Ovarian Cysts

Compiled in this article are some of the most effective home remedies for ovarian cysts that can give relief from the symptoms.
Desktop Bottom Promotion