For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

क्‍या फास्‍टफूड खाने से बढ़ता है बांझपन?, जानिए कंसीव होने के लिए क्‍या खाएं

|

महिलाएं जो रोजाना फास्‍ट फूड या जंक खाना पसंद करती है, आगे चलकर उन्‍हें गर्भधारण करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यह बात हाल ही में एक रिसर्च में साबित हुई है कि फास्ट फूड में ऐसे केमिकल होते हैं, जिनसे कई हार्मोन्स ज्यादा बनने लगते हैं और वजन बढ़ने लगता है। जो प्रेग्नेंसी में रूकावट पैदा करता है। जिससे गर्भ धारण करने में परेशानी पैदा होती है। ज्यादा समय तक हॉर्मोंस की यह परेशानी आने से बांझपन की समस्या बढ़ जाती है।प्रेग्नेंसी में बच्चे और मां की सेहत का खास ख्याल रखने के लिए पौष्टिक आहार की खास जरूरत होती है।

पौष्टिक आहार में फल बहुत महत्वपूर्ण हैं जो शरीर में विटामिन,मिनरल्स और खनिज पदार्थों की कमी को पूरे करते हैं। वहीं कुछ महिलाओं को फल खाना पसंद नहीं होता और वह हैल्दी फूड्स की बजाए टेस्ट को ज्यादा महत्व देती हैं, जिसमें जंक फूड यानि पिज्ज,बर्गर,फ्रेंच फ्राइस आदि शामिल हैं।

इन फूड्स का सेहत पर तो बुरा असर पड़ता ही है, इस वजह से उनकी प्रेग्नेंट होने की सम्‍भावना कम हो जाती है। वहीं जो महिलाएं जंक फूड अवॉइड करके बेरी,नट्स,हरी पत्तेदार सब्जियां,अंजीर,बींस आदि को अपने आहार में शामिल करती हैं, उन्हें इन चीजों में एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्त्रोत मिल जाता है। जिससे फर्टिलिटी बढ़ती है और गर्भावस्था की परेशानियां कम हो जाती है। आइए जानतें है कि जल्‍द प्रेगनेंट या कंसीव होने के लिए महिलाओं को किस तरह की सब्जियां या फल खाने चाहिए।

Does Fast Food Affect Fertility?

पीले और नारंगी रंग की सब्जियां
पीले और नारंगी रंग की सब्जियों में एंटी ऑक्सिडेंट और बीटा केरोटीन होता है। ये महिलाओं में हॉर्मोन्स को संतुलित करने का काम करता है। जिसकी वजह से कंसीव होने में मदद मिलती है।

खूब पानी पीएं
पानी पीना सेहत के लिए अच्छा रहता है। इससे शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार नहीं होता साथ ही कंसीव करने में मदद मिलती है। पानी पीने से प्रजनन अंग ठीक तरह से काम करते हैं और प्राकृतिक तरल पदार्थ आसानी से स्पर्म सर्विक्स तक पहुंचते हैं।


साबुत अनाज खाएं

साबुत अनाज भी महिलाओं को कंसीव करने में मदद करता है। ब्राउन राइस, गेहूं की ब्रेड, बींस और फ्लैक्स सीड को जरूर शामिल करें। इन रेशायुक्त आहारों को डाइजस्ट करने में आसानी होगी। साथ ही शरीर से विषैले तत्व नहीं रहेंगे।

हरी सब्जियां
हरी सब्जियां सेहत के लिए अच्छी रहती हैं। इसके साथ ही ये प्रजनन अंगों को स्वस्थ रखने का काम भी करती है। हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन, फॉलिक एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं।

फोलिक एसिड पर ध्‍यान दें
फोलिक एसिड एक ओर जहां गर्भ धारण की क्षमता को बढ़ाता है वहीं ये गर्भ के विकास के लिए अति आवश्‍यक तत्‍व है। सोयाबीन, आलू, गेंहू, चुकंदर, केला, ब्रोकली और हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड पाया जाता है।

बादाम खाएं
गर्भवती होने के लिए महिलाएं बादाम, अखरोट और अप्रीकॉट भी खा सकती हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कि शरीर के लिए काफी जरूरी है। ताजा और ऑर्गेनिक फल आपको प्रेगनेंट होने में मदद करता है। ऐसे फल, जो पैक या प्रिजर्व करके रखे जाते हैं, उनमें केमिकल मिला होता है। इसलिए इसे खाने से बचना चाहिए।

गाजर का करें सेवन
गाजर खाने से मासिक धर्म नियमित रहता है। अगर मासिक धर्म नियमित रहेगा तो महिलाओं को कंसीव करने में मदद मिलेगी।

English summary

Does Fast Food Affect Fertility?

Women who ate fruit three or more times a day increased chances of becoming pregnant quickly, researchers found.
Story first published: Wednesday, May 9, 2018, 11:23 [IST]
Desktop Bottom Promotion