For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पहला पीरियड खोलता है आपकी सेहत से जुड़े ये राज..

|
First Period की Date बताएंगी क्या है आपकी बीमारी | Boldsky

क्‍या आपको याद है कि आपको पहली बार किस उम्र में पीरियड या मासिक धर्म शुरु हुए थे। आपको इतना याद तो होगा ही नहीं तो जरा याद करने की कोशिश करें क्‍योंकि महिलाओं के पीरियड के साथ कौनसे उम्र में उन्‍हें पीरियड शुरु हुआ था, ये भी काफी मायने रखता हैं।

वैसे महिलाओं को सामान्‍यता पीरियड 10 से 14 साल में शुरु हो जाते हैं, कुछ को 15 या 16 साल तक की उम्र में भी पीरियड आते हैं। लेकिन महिलाओं का फर्स्‍ट पीरियड उनके सीधे स्‍वास्‍थय से जुड़ा होता हैं। एक शोध की माने तो पहले पीरियड के आधार पर ही निर्धारित हो जाता है कि भविष्‍य में महिला दिल की बीमारी से लेकर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के होने की कितनी संभावना है।

10 से 12 साल में पीरियड में

10 से 12 साल में पीरियड में

सर्कुलेशन नामक पत्रिका में छपे एक शोध के अनुसार जिस महिला को 13 साल की उम्र में पीरियड होता है उसे दिल का दौरा, हाइपरटेंशन, हार्ट स्ट्रोक का खतरा बहुत कम रहता है। वहीं जिसे पहला पीरियड 10 साल की उम्र में होता है उसे दिल संबंधी बीमारियों के होने का खतरा 27 प्रतिशत तक अधिक रहता है।

 12 साल की उम्र में

12 साल की उम्र में

12 साल की उम्र में पहला पीरियड होने वाली महिलाओं को टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा अधिक रहता है। ‘डायबिटिक मे‍डिसिन' नामक पत्रिका में छपे शोध की मानें तो पीरियड का सीधा संबंध महिला के इंसुलिन की प्रतिरोधक क्षमता से है, जिसे बाद में पीरियड होता है उसकी प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और शरीर में इंसुलिन का उत्पादन दूसरी महिलाओं की तुलना में कम होता है।

12 साल से पहले

12 साल से पहले

एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ कि जिन महिलाओं का 10 साल या उसके आसपास की उम्र में पीरियड्स शुरु हो जाता है। उनमें प्रेग्नेंसी के दौरान कॉम्प्लिकेशन्स होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसी परिस्थिति में प्रीक्लैम्पसिया का रिस्क रहता है और अगर इस बीमारी का इलाज न किया जाए तो यह मां और होने वाले बच्चे दोनों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

12 साल से पहले

12 साल से पहले

अमेरिका की पत्रिका ‘एपिडेमियोलॉजी' ने 35 साल की उम्र की 600 से अधिक महिलाओं पर शोध करके यह निष्कर्ष निकाला कि जिनको पहला पीरियड जल्दी हो जाता है उन महिलाओं को 35 साल की उम्र या उससे पहले थायराइड कैंसर होने की संभावना अधिक रहती है।

17 साल की उम्र में

17 साल की उम्र में

चीन में ब्रेन ट्यूमर होने के पीछे के कारणों को जानने के लिए एक वृहद शोध किया गया। इस शोध में इस बात की भी जानकारी हुई कि जिन महिलाओं को पीरियड 17 साल या उसके बाद होना शुरू होता है उनको ब्रेन ट्यूमर होने की संभावना अधिक रहती है।

17 साल या बाद में

17 साल या बाद में

जिन महिलाओं को 17 साल या उसके बाद पीरियड होता है उनकी बोन डेंसिटी कमी होती है, ऐसे में उनको फ्रैक्चर के साथ-साथ ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा भी अधिक रहता है।

English summary

Surprising Things Your First Period Says About You

A first period seems like a big deal culturally and personally, and as it happens, it is also kind of a big deal when it comes to your health. Here’s what the age of your first period says about you:
Desktop Bottom Promotion