Just In
- 1 hr ago
17 August Horoscope: इन 3 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, बाकी भी जानें अपना राशिफल
- 12 hrs ago
Parenting Tips: इन मोबाइल Apps से बच्चों की मेंटल हेल्थ हो रही प्रभावित
- 14 hrs ago
न्यूयॉर्क के गटर के पानी में मिला पोलियोवायरस, जानिए कितनी घातक है ये बीमारी
- 15 hrs ago
'Friends With Benefits Relationships: रूल्स जो आपको जरूर पता होने चाहिए
Don't Miss
- News
गुजरात में फिर 2000 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, गांव में चल रही थी फैक्ट्री, तहलका मचा
- Education
SSC CHSL Answer Key Question Paper Download एसएससी सीएचएसएल टियर 1 फाइनल आंसर की 2022 प्रश्न पत्र पीडीएफ जारी
- Movies
अपने अनाड़ी भाई सैफ अली खान को अक्षय कुमार ने किया खिलाड़ी तरीके से जन्मदिन पर विश, देखिए वीडियो
- Technology
सबसे पहले Airtel करने जा रहा है 5G का श्री गणेश
- Finance
किस्मत का खेल : लगा लॉटरी में कुछ नहीं मिला, फिर जीते 8 करोड़ रु
- Travel
जयपुर का अनोखा मंदिर, जहां पाए जाते हैं हजारों बंदर
- Automobiles
रेलवे ने चलाई अब तक की सबसे लंबी मालगाड़ी, एक स्टेशन को पार करने में लगता है 4 मिनट
- Sports
जोकोविच ने कोरोना को लिया हल्के में, अब सामने आया राफेल नडाल का बयान
डिलीवरी के बाद इस दाल को खाने से नहीं होती है खून की कमी, 45 दिन तक खिलाएं
प्रसव के बाद खून की कमी के वजह से अक्सर महिलाओं में आयरन की कमी हो जाती है। सही खान-पान से महिलाओं में ये आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। इसलिए प्रसव के बाद महिलाओं को खासतरह का खान पान दिया जाता है। इनमें से एक होता है कुलथी दाल। इसके सेवन से नियमित और ज़्यादा रक्तस्राव के दौरान महिलाओं को फायदा पहुंचता है। प्रोटीन और विटामिन युक्त कुलथी से नवप्रसूताओं में दूध बढ़ता है। प्रसव के बाद 45 दिन तक इसके सेवन से विशेष लाभ मिलता है।

25 प्रतिशत अधिक होता है प्रोटीन
कुलथी दाल दूसरी आम दालों की तरह ही होती है, लेकिन इसके गुण जानकर आप हैरान रहे जाएंगे। इसके औषधीय गुणों के बारे में कम ही लोगों को पता है। अन्य दालों की तुलना में कुलथी दाल में पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसमें 25 प्रतिशत प्रोटीन होता है, जो सोयबीन के लगभग आधा होता है। तो वहीं प्रचूर मात्रा में आयरन भी पाया जाता है।
Most
Read
:
डिलीवरी
के
बाद
खाएं
ये
पारम्पारिक
पौष्टिक
आहार,
दूर
होगी
सारी
कमजोरी

महिलाओं में खून की कमी को रोके
कुलथी दाल का पानी या सूप का सेवन महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी होता है। आयुर्वेद के अनुसार महिलाओं को नियमित रूप से एक चम्मच कुलथी दाल के पाउडर का सेवन करना चाहिए। खासकर प्रसव के उपरांत 45 दिनों तक इसके सेवन से विशेष लाभ मिलता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो महिलाओं में खून की कमी को पूरा करता है।

फाइबर से भरपूर होता है
कुलथी दाल में मौजूद न्यूट्रीशियन यह नवप्रसूताओं में दूध बढ़ाने में कारगर है। प्रसव के बाद होने वाले बुखार को नियंत्रित करने में कारगर होती है। इससे वजन भी नियंत्रित रहता है। फाइबर से भरपूर ये दाल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखती है। अपच की समस्या में इसका सेवन फायदेमंद होता है।

एसिडिटी की समस्याएं से बचाएं
कई महिलाओं को प्रसव के एसिडिटी की समस्या होने लगती है। इसके वजह से डाइजेशन में समस्या होने लगती है। इसलिए डॉक्टर्स भी प्रसव के बाद नई मांओं को कुलथी की दाल खाने की सलाह देते है ताकि इससे उनका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और दुग्ध उत्पादन में भी वृद्धि होती है।