Just In
- 21 min ago Hanuman Puja: हनुमान जी के इस पैर पर सिंदूर लगाने से बनते हैं सभी बिगड़े काम
- 51 min ago Summer Drink Recipe: घर पर ही बनाएं कैफे स्टाइल ओरियो शेक, हर कोई पूछेगा आपसे रेसिपी
- 2 hrs ago बजरंगबली जैसी सॉलिड बॉडी पाने के लिए करें हनुमान आसन, शरीर के हर दुख-दर्द से मिल जाएगी मुक्ति
- 4 hrs ago इंसुलिन क्या है जिसकी जेल में डिमांड कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल? कैसे शुगर लेवल करता है कंट्रोल
Don't Miss
- News IPL 2024: फ्लॉप हार्दिक पांड्या का टी20 वर्ल्ड कप से पत्ता साफ़? CSK का यह खिलाड़ी ले सकता है जगह
- Movies 'शोले' में चाइल्ड आर्टिस्ट बनकर मिली पापुलैरिटी,बड़े होते ही छाया ये बच्चा,आज बीवी-बेटी है इंडस्ट्री का बड़ा नाम
- Travel पर्यटकों के लिए खुलने वाला है मुंबई का 128 साल पुराना BMC मुख्यालय, क्यों है Must Visit!
- Technology अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे डॉक्यूमेंट सेंड, जाने Whatsapp के इस अपकमिंग फीचर के बारे में
- Education MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2024 घोषित, 12:30 बजे होगा लिंक एक्टिव
- Finance Gold Rate Today: आज औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, दाम देखकर हो जाएंगे खुश
- Automobiles पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से हैं परेशान, तो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं ये इलेक्ट्रिक कार, कीमत सिर्फ इतनी!
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
कैक्टस की मदद से कुछ इस तरह सजाएं टैरेस गार्डन
कैक्टस एक ऐसा पौधा है, जिसे बहुत ही कम देखभाल की आवश्यकता होती है। चूंकि अधिकतर कैक्टस की प्रजाति का आवास रेगिस्तान में है, इसलिए उनकी पानी संबंधी आवश्यकताएं भी बहुत कम होती हैं। आप केवल सप्ताह में एक बार पानी देकर भी उनका ख्याल रख सकते हैं। उनकी ग्रोथ के आधार पर, उन्हें काट दिया जाता है, लेकिन अक्सर ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि वे बहुत बड़े नहीं होते हैं। चूंकि इनका रख-रखाव बहुत कम होता है, इसलिए वे पॉपुलर हाउसप्लांट माने जाते हैं। इनकी अलग-अलग प्रजाति होती है, जहां कुछ कैक्ट्स प्लांट्स इनडोर के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं, वहीं कुछ प्लांट्स की मदद से आप अपनी टेरेस को सजा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे कैक्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जो टेरेस के लिए एकदम परफेक्ट हैं-
गोल्डन बैरल
यह एक बैरल या गोलाकार आकार का कैक्टस होता है और इसका आकार परिस्थितियों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। इसके रिब्स से येलो स्पाइक्स निकलती हैं, जिससे इसका एक अलग सुनहरा कलर होता है। कैक्टस की यह प्रजाति टेरेस गार्डन के लिए अच्छी मानी जाती है।
बीवरटेल कैक्टस
16 इंच तक बढ़ते हुए, इसके भूरे-हरे रंग के पैड साइड्स से जुड़ जाते हैं। इसके अलावा, इसके फूल सर्दियों में देर से लेकर शुरुआती गर्मियों तक खिलते हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। ऐसे में इस कैक्टस को भी टेरेस गार्डन में जगह दी जा सकती है।
स्ट्रॉबेरी हेजहोग कैक्टस
स्ट्रॉबेरी हेजहोग कैक्टस को स्ट्रॉबेरी कैक्टस, सेंट्स कैक्टस, पर्पल टॉर्च या एंगेलमैन के हेजहोग कैक्टस के नाम से भी जाना जाता है। यह एक बेहतरीन आउटडोर प्लांट है। इसके गोल, हल्के भूरे रंग के गुच्छे स्पाइन्स से भरे होते हैं।
स्टार कैक्टस
यह कैक्टस अपने नाम को पूरी तरह से साबित करता है। छोटे, सफेद डॉट्स के साथ धब्बेदार गुंबद जैसा स्टार कैक्टस देखने में बेहद ही खूबसूरत लगते हैं। इसके स्टेम्स आठ सेक्शन में डिवाइड होते हैं। यह कैक्टस की ऐसी प्रजाति है, जो अन्य कैक्टस की तरह स्पाइन्स से ढकी नहीं होती है।
रूबी नेकलेस प्लांट
अगर टेरेस गार्डन के लिए succulent की बात हो तो आप रूबी नेकलेस प्लांट को भी लगा सकते हैं। यह अद्वितीय बीन के आकार के पत्ते के साथ तेजी से बढ़ने वाला succulent है। इसका मुख्य आकर्षण इसके रूबी लाल से बैंगनी रंग के तने हैं। पौधे के ऊपर डेज़ी जैसे पीले फूल देखने में बेहद ही अच्छे लगते हैं। टेरेस गार्डन के अलावा रॉक गार्डन के लिए भी वह एक बेहतर विकल्प हैं।
रेट टेल कैक्टस
अगर आप अपने घर को एक डिफरेंट तरीके से सजाना चाहते हैं तो ऐसे में रेट टेल कैक्टस को लगा सकते हैं। चूहे की पूंछ के समान दिखने वाले मोटे लंबे तनों के कारण यह पौधा निश्चित रूप से आपके मेहमानों को आकर्षित कर सकता है। हैंगिंग बास्केट से नीचे की ओर जाने पर लंबे तने बहुत अच्छे लगते हैं।